Surya Gochar 2024: सूर्य करेंगे कन्या राशि में गोचर, इन राशियों सितारे होंगे बुलंद

Published by : Shaurya Punj Updated At : 15 Sep 2024 2:37 PM

विज्ञापन

Surya Gochar 2024

Surya Gochar 2024: कल 16 सितम्बर को सूर्य कन्या राशि में गोचर कर रहे हैं. इससे कई राशिओं को फायदा होगा. यहां जानें इससे किन राशियों के सितारे बुलंद होने वाले हैं.

विज्ञापन

Surya Gochar 2024: सूर्य अपना स्वामित्व राशि सिंह से निकलकर कन्या राशि में गोचर करेगें .सूर्य जब राशि परिवर्तन करते है उसे संक्रांति कहा जाता.ज्योतिष शास्त्र में सूर्य के परिवर्तन से कई राशियों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है वही कई राशियों पर सकारात्मक प्रभाव दिखाई देगा.सूर्य एक उर्जा का स्त्रोत भी है.सूर्य के कारण प्राकृतिक में अच्छा बदलाव दिखाई देता है. यह बहुत ही प्रभावी ग्रह है, सूर्य का स्वभाव उग्र है सौर मंडल में सूर्य को अधिक महत्व दिया गया है. सूर्य सिंह राशि के स्वामी है.सूर्य एक राशि में 30 दिन विराजमान रहते है फिर अपना राशि परिवर्तन करते है.

सूर्य कब करेंगे राशि परिवर्तन ?

16 सितम्बर 2024 को दोपहर 11:40 मिनट पर सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में गोचर करेगे.

Guru Nakshatra Gochar 2024: वृहस्पति का नक्षत्र परिवर्तन से इन राशियों को होगा फायदा

सूर्य के गोचर से मेष से लेकर मीन राशि के लिए कैसा रहेगा

मेष राशि को सूर्य पंचम भाव के स्वामी होकर छठे भाव में गोचर करेगे जिसे करियर में उन्नति होगा.अपने मेहनत के बल पर आप आगे बढ़ेंगे,पारिवारिक जीवन मिला जुला रहेगा, व्यापार में लाभ होगा.धन का लाभ होगा,संतान का स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा.

वृष राशि वाले विधार्थियों के लिए उत्तम समय

वृष राशि वाले को सूर्य चौथे भाव के स्वामी है पंचम भाव में गोचर करेगे जिसे पारिवारिक जीवन खुशमय रहेगा.संतान का उन्नति होगा.पुराना मतभेद बन गया था वह दूर होगा. धन का बचत होगा विधार्थियों के लिए उत्तम समय है. शेयर मार्किट में काम कर रहे है उनको लाभ होगा.

मिथुन राशि वाले क्रोध पर नियंत्रण करें

मिथुन राशि वाले को सूर्य तीसरे भाव के स्वामी है आपके चौथे भाव में गोचर कर रहे है पारिवारिक जीवन में थोड़ी तनाव बनेगी.ग्राहक के साथ बातचीत नम्र होकर करे क्रोध पर नियंत्रण करें.नौकरी में लाभ होगा.दाम्पत्य जीवन अनुकूल रहेगा.स्वास्थ्य पर ध्यान दे.

कर्क राशि वाले जातकों यात्रा करनी पड़ेगी

कर्क राशि वाले को सूर्य दूसरे भाव के स्वामी है आपके तीसरे भाव में गोचर करेगे जिसे पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा. धन का लाभ होगा समाज में मान -सम्मान मिलेगा.कार्य को लेकर यात्रा करना पड़ेगा.पत्नी के साथ खूब रोमांस करेगे स्वस्थ्य अनुकूल रहेगा.

सिंह राशि वालों का जीवन खुशमय होगा

सिंह राशि वाले को सूर्य पहला भाव के स्वामी होकर दूसरे भाव में गोचर करेगे जिसे पारिवारिक जीवन खुशमय रहेगा. नौकरी में उन्नति होगी. व्यापार में लाभ होगा नए व्यापार करने के लिए उत्तम समय रहेगा.पद प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा. प्रेमी के साथ सम्बन्ध ठीक रहेगा.स्वास्थ्य पर ध्यान दे.

कन्या राशि वालों का स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा

कन्या राशि वाले को सूर्य द्वादश भाव के स्वामी होकर पहले भाव में गोचर कर रहे है आपको इस समय अलर्ट रहने की जरुरत है किसी भी कार्य को आरंभ करने से पहले सोच विचार कर करे. नौकरी करने वाले कार्य क्षेत्र में संभल कर रहने की जरुरत है.मित्र नाराज होंगे.स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा.

तुला राशि वालों का दाम्पत्य जीवन ठीक नहीं रहेगा

तुला राशि वाले को सूर्य एकादश भाव के स्वामी होकर द्वादश भाव में गोचर कर रहे है.इस समय आपको मिलजुला रहने वाला है.परिवार के सदस्यो के साथ खूब मौज मस्ती के साथ जीवन व्यतीत करेगे.व्यापार में निवेश नहीं करें. आर्थिक स्थिति ठीक नहीं रहेगा.दाम्पत्य जीवन ठीक नहीं रहेगा.

वृश्चिक राशि वालों के पद प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा

वृश्चिक राशि वाले को सूर्य दशम भाव का स्वामी होकर एकादश भाव में गोचर कर रहे है समय का पूरा उपयोग करे सभी कार्य पूर्ण होगा नौकरी करने वाले को पद प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा.व्यापार करने वाले के लिए यह माह उत्तम रहने वाला है.व्यापार में खूब लाभ होगा,धन का बचत होगा स्वास्थ्य ठीक रहेगा.

धनु राशि वाले जातकों के करियर में उन्नति होगी

धनु राशि वाले को सूर्य नवम भाव के स्वामी होकर दशम भाव में गोचर कर रहे है.आपके अंदर उर्जा भरपूर बनेगी.नए नौकरी की तलाश में है उनको सफलता मिलेगी. पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा.करियर में उन्नति होगी.भौतिक सुख सुविधा का लाभ होगा.स्वास्थ्य ठीक रहेगा.

मकर राशि वाले जातकों का स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा

मकर राशि वाले को सूर्य आठवें भाव के स्वामी होकर नवम भाव में गोचर करेगे इस समय आपको सचेत रहने की जरुरत है कार्य क्षेत्र में ध्यान से काम करे.पारिवारिक जीवन ठीक नहीं रहेगा परिवार में बेवजह का तनाव बनेगा.स्थाई पैसा खर्च होगा. नौकरी में वरिष्ठ अधिकारी का दबाव बनेगा. स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा.

कुम्भ राशि वालों को व्यापार में लाभ की कमी होगी

कुम्भ राशि वाले को सूर्य सप्तम भाव के स्वामी होकर आठवें भाव में गोचर करेगे समय अपने आप को सावधानी बनाकर रखे.करियर में परेशानी होगी अधिकारी के साथ आपका रिश्ता ठीक रखे,तनाव बनेगा व्यापार में लाभ की कमी होगी.प्रेमी के साथ तनाव बनेगा.स्वास्थ्य को लेकर गंभीर रहने की जरुरत है.

मीन राशि वालों का खर्च बढ़ जायेगा

मीन राशि वाले को सूर्य छठे भाव के स्वामी होकर सप्तम भाव में गोचर करेगे इस समय आपको कुछ क्षेत्र में आपको लाभ होगा.व्यापार के लिए उत्तम रहेगा.परिवार के बात किसी से शेयर नहीं करे.खर्च बढ़ जायेगा.परिवार में अशांति बन जाएगी. प्रेमी के साथ अनबन बनेगा.

उपाय

प्रतिदिन सुबह में भगवान सूर्य को तांबे या पीतल के लोटे में जल लेकर उसमे लाल फुल ,लाल चन्दन,डालकर भगवान सूर्य को अर्ध्य दे. जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है .

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola