Guru Nakshatra Gochar 2024: वृहस्पति का नक्षत्र परिवर्तन से इन राशियों को होगा फायदा

Published by : Shaurya Punj Updated At : 15 Sep 2024 2:36 PM

विज्ञापन

Guru Gochar 2024

Guru Gochar 2024: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार वृहस्पति मीन तथा धनु राशि के स्वामी है. इस समय गुरु शुक्र की अधिपति राशि वृष राशि में है गुरु राशि के साथ अपना नक्षत्र परिवर्तन करते है.

विज्ञापन

Guru Nakshatra Gochar 2024: ज्योतिषशास्त्र में वृहस्पति का नक्षत्र परिवर्तन करे या राशि का परिवर्तन करे इनके गोचर बहुत ही प्रभावी माना जाता है.नवग्रह में इनको देव गुरु का स्थान प्राप्त है गुरु एक राशि में लगभग 13 महीना विराजमान रहते है. देवगुरु होने के कारण इनमे विद्वता, तेज, प्रतिभा एवं ज्ञान प्राप्त है.अगर किसी के जन्म कुंडली में वृहस्पति शुभ स्थान में नहीं हो व्यक्ति के जीवन में कष्ट मिलता है अगर कुंडली में गुरु प्रतिकूल स्तिथि में हो वयोक्ति समाज में मान सम्मान प्राप्त होता है.

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार वृहस्पति मीन तथा धनु राशि के स्वामी है. इस समय गुरु शुक्र की अधिपति राशि वृष राशि में है गुरु राशि के साथ अपना नक्षत्र परिवर्तन करते है.इस समय देव गुरु वृहस्पति मृगशिरा नक्षत्र में है लेकिन नवंबर माह में नक्षत्र परिवर्तन करके रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेगे.गुरु के नक्षत्र परिवर्तन करने से कुंडली के बारह राशियों में किसी को नकारत्मक तथा किसी को सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा.लेकिन गुरु के नक्षत्र परिवर्तन से विशेषकर यह चार राशियों को खूब उन्नति होगा.

कब करेंगे देवगुरु वृहस्पति नक्षत्र परिवर्तन ?

28 नवम्बर 2024 दोपहर 01 बजकर 15 मिनट पर मृगशिरा नक्षत्र से निकलकर रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेगे. इस राशि में 10 अप्रैल 2025 तक रहेंगे 27 राशियों के चक्र में यह तीसरा राशि है इस नक्षत्र का स्वामी चंद्रमा है.चन्द्रमा और गुरु की युति बहुत ही प्रभावी होता है.

Surya Gochar 2024: सूर्य करेंगे कन्या राशि में गोचर, इन राशियों सितारे होंगे बुलंद 

आइए जानते है देवगुरु वृहस्पति के नक्षत्र परिवर्तन से किन चार राशियों को लाभ मिलेगा

वृष राशि को मान -सम्मान खूब मिलेगा


वृष राशि वाले को वृहस्पति का का नक्षत्र परिवर्तन करने से बहुत ही उत्तम लाभ होगा क्योंकी वृष राशि के स्वामी शुक्र है चन्द्रमा की नक्षत्र में वृहस्पति का होना बहुत ही प्रभावकारी होगा. गुरु के नक्षत्र परिवर्तन करने क बाद नौकरी में उन्नति होगा,पद प्रतिष्ठा का लाभ होगा,आय के स्त्रोत मजबूत होंगे,समाज में आपका मान -सम्मान खूब मिलेगा ,आपके बात से लोग प्राभावित होंगे रुका हुआ कार्य पूर्ण होगा.जमीनी विवाद दूर होगा.प्रेम सम्बन्ध में सुधर होगा,संभवत प्रेम विवाह हो सकता है.

कर्क राशि के कार्य करने में उर्जा बनेगी

कर्क राशि वाले को गुरु के नक्षत्र परिवर्तन करने के बाद बहुत ही उत्तम रहने वाला है रोहिणी नक्षत्र के स्वामी चंद्रमा है. कर्क राशि में गुरु छठे और नवम भाव के स्वामी होकर एकादश भाव में है जिसे आय ठीक रहेगा. पुराना पैसा रुका हुआ था वह मिलेगा.कार्य क्षेत्र में लाभ होगा. कार्य करने में उर्जा बनेगी.विधार्थियों के लिए इस समय अच्छा सफलता मिलेगा. प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे है उनको सफलता मिलेगा.व्यापार ठीक चलेगा ,प्रेमी के साथ विवाद बना हुआ था रिश्ता में मधुरता बनेगी.प्रेम विवाह हो सकता है.

वृश्चिक राशि को धन का प्राप्ति होगी


वृश्चिक राशि वाले को गुरु के नक्षत्र परिवर्तन करने से इस राशि को भरपूर लाभ मिलेगा.वृश्चिक राशि में वृहस्पति दुसरे तथा पांचवे भाव के स्वामी है. इस समय सातवे भाव में गोचर कर रहे है.इस राशि वाले को धन संपति को लेकर उत्तम सुख प्राप्त होगा.व्यापार में परेशानी बना हुआ था दूर होगा अच्छा धन का प्राप्ति होगी.नए व्यापार के लिए उत्तम होगा आकस्मिक धन प्राप्त होगी. नौकरी करने वाले को अधिकारी के साथ तालमेल ठीक बनेगा.वेतन में वृद्धि होगा.

मीन राशि वालों की नौकरी में उन्नति होगी


मीन राशि वाले को गुरु के नक्षत्र परिवर्तन करने से इस राशि को लाभ मिलेगा.मीन राशि में वृहस्पति पहले तथा दशम भाव के स्वामी है इस समय तीसरे भाव में विराजमान है.भौतिक सुख सुविधा का लाभ होगा. विधार्थियों को अच्छा रहने वाला है सहपाठी सहयोग करेगे .करियर में परिवार का सहयोग मिलेगा. नौकरी में उन्नति होगी, परिवार के सदस्यो के साथ धार्मिक यात्रा बनेगी. साहस में वृद्धि होगा.

जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है .

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola