Surya Gochar: सूर्य का कन्या राशि में प्रवेश, 30 दिन संभलकर रहें इन 7 राशियों के लोग; करियर-कारोबार पर पड़ेगा असर

Updated:
विज्ञापन

सूर्य ग्रह का कन्या राशि में प्रवेश (Image- AI Generated)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Sun Transit 2026: ग्रहों के राजा सूर्य का कन्या राशि में गोचर 17 सितंबर 2026 को हो चुका है. सूर्य इस राशि में से 17 अक्टूबर तक रहेगा. इस दौरान 7 राशियों को विशेष सतर्क रहने की सलाह दी गई है, क्योंकि इसका असर करियर और कारोबार पर पड़ सकता है. जानें आपके लिए क्या है खास और करें ये आसान उपाय.

विज्ञापन

Sun Transit in Virgo: ग्रहों के राजा सूर्य, सिंह से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश कर चुके हैं. 17 सितंबर को सुबह 7 बजकर 58 मिनट पर सूर्य का कन्या राशि में प्रवेश हुआ. कन्या राशि में सूर्य की मौजूदगी 17 अक्टूबर को शाम 7 बजकर 57 मिनट तक रहेगी. ज्योतिषाचार्य पं. धनंजय पांडेय ने बताया कि सूर्य के इस गोचर से मेष सहित 7 राशि के जातकों को कुछ मामलों में सतर्क रहना होगा.

विज्ञापन

मेष राशि: Aries

सूर्य गोचर की अवधि में खर्च बढ़ेगा. प्रेम जीवन में साथी से मनमुटाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है. कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले गंभीरता से विचार करें, अन्यथा मुश्किल में पड़ सकते हैं. छात्रों को परीक्षा में सफलता के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी. कम दूर की यात्रा से कुछ हद तक लाभ संभव है. संतान के लिए कोई फैसला लेने में सावधानी बरतें. गोचर के दौरान नौकरी से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण कार्य अटका रहेगा.

वृषभ राशि: Taurus

सूर्य के इस राशि परिवर्तन के दौरान पारिवारिक कार्यों के लिए कोई भी फैसला सोच-समझकर लेना होगा. नौकरीपेशा जातकों को कार्यस्थल पर कोई भी फैसला लेने से पहले अनुभवी लोगों की सलाह लेना अच्छा रहेगा. प्रतियोगी छात्रों को इस दौरान जमकर मेहनत करनी पड़ेगी, तब परिणाम अच्छे आएंगे. शादीशुदा जातकों को पारिवारिक या अन्य कार्यों में धैर्य रखना होगा. परिवार में बड़े भाई से कलह की स्थिति उत्पन्न हो सकती है.

मिथुन राशि: Gemini

प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम अनुकूल न आने से मन में निराशा का भाव उत्पन्न होगा. कार्यक्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ मनमुटाव हो सकता है. किसी अधिकारी की बात से काम छोड़ने का विचार भी मन में आ सकता है लेकिन मस्तिष्क को शांत रखकर फैसला लें. परिवार में जीवनसाथी के रहन-सहन पर खर्च बढ़ेगा. पिता से किसी बात को लेकर कुछ समय के लिए दूरी बन सकती है. गोचर की अवधि में पिता की बातों का बुरा न मानें.

ये भी पढ़ें: पितृ पक्ष में लक्ष्मी-नारायण योग का खास संयोग, 5 राशि के जातकों की बढ़ेगी आमदनी; तरक्की के मजबूत योग

कर्क राशि: Cancer

बिजनेस के नजरिए से की गई यात्रा से आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा सकता है. नौकरी से जुड़े कार्यों को लेकर दोस्तों से सलाह लेने से बचें. बड़े भाई या पिता से जमीन को लेकर विवाद हो सकता है. इसलिए इस अवधि में जमीन से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों को लेकर सतर्क रहें. फिजूलखर्च बढ़ेगा, जिससे आर्थिक संतुलन बनाना मुश्किल होगा. व्यापारी वर्ग बड़ा निवेश करने से पहले संबंधित जानकार की सलाह लें.

तुला राशि: Libra

आमदनी की तुलना में खर्च में वृद्धि होगी. इसलिए सूर्य-गोचर की अवधि में धन-खर्च को लेकर सावधान रहें. छोटी-मोटी या लंबी दूरी की यात्रा से नुकसान संभव है. ऐसे में इस दौरान बहुत सावधान रहना होगा. सेहत का खास ख्याल रहना होगा. हृदय रोग के मरीजों को गोचर के दौरान खानपान का विशेष ध्यान रखना होगा. मानसिक थकान से कार्य प्रभावित होगा.

कुंभ राशि: Aquarius

कार्यक्षेत्र में अधिकारियों की बात सुननी पड़ सकती है. अनावश्यक कार्यों में धन खर्च होगा. संतान की सेहत को लेकर चिंतित रह सकते हैं. बिजनेस करने वाले जातकों को इस दौरान बड़ा आर्थिक फैसला लेने से बचना होगा. सूर्य-गोचर की अवधि में जोखिम भरे कार्यों को टाल देना अच्छा रहेगा. 17 अक्टूबर तक सेहत को लेकर सतर्क रहना होगा. दांपत्य जीवन में जीवनसाथी के मनमुटाव संभव है.

मीन राशि: Pisces

नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में तनाव बढ़ेगा. उच्च अधिकारियों की जांच सामना करना पड़ सकता है. मानसिक परेशानी बढ़ेगी इसलिए सूर्य गोचर की अवधि में नौकरी से जुड़ा कोई भी फैसला सोच समझकर लेना उचित होगा. साझेदारी से जुड़े कार्यों में आर्थिक नुकसान हो सकता है. विवाहित जातकों के दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव आएगा. जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करने से स्थिति अच्छी हो सकती है.

ये भी पढ़ें: Mercury Transit: बुध के नक्षत्र परिवर्तन से 4 राशि वालों को मिलेगी सफलता, चौतरफा लाभ के योग

सूर्य-गोचर के दौरान करें 5 आसान उपाय

  1. सूर्य गोचर की अवधि में प्रतिदिन सूर्य उदय के वक्त तांबे के लोटे से सूर्य देव को जल अर्पित करें. इस दौरान 'ओम् सूर्याय नमः' का जाप करें.
  2. प्रतिदिन पिता या बड़े भाई का आशीर्वाद लें. साथ ही उनका कहना मानें. अगर संभव हो, तो उनकी सेवा करें.
  3. सूर्य के गोचर की अवधि में 'आदित्यहृदय स्तोत्र' का पाठ करें. सूर्य देव की कृपा पाने के लिए यह स्तोत्र बेहद प्रभावशाली माना गया है.
  4. गोचर की अवधि में रविवार को लाल वस्त्र, गेहूं, गुड़ या तांबा का दान करें. जरुरतंमद व्यक्तियों के बीच दान करना अच्छा माना गया है. पंडित जी को भी दान किया जा सकता है.
  5. संभव हो, तो गोचर की अवधि में रविवार को उपवास रखें. इस उपवास सूर्य देव की कृपा प्राप्त होने की मान्यता है.
सूर्य गोचर के उपाय इंफोग्राफिक (AI Generated Image)
सूर्य गोचर के उपाय इंफोग्राफिक (AI Generated Image)
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola