Leo Love Horoscope 2023: जानिए सिंह राशि के प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल

Updated:
विज्ञापन
Leo Love Horoscope 2023: जानिए सिंह  राशि के प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल

Leo Love Horoscope 2023: साल 2023 की शुरुआत होने वाली है. साल 2023 में आपके प्रेम संबंध कैसे रहेंगे? जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे या हो सकता है कोई तनाव? इन सब सवालों का जवाब देने के लिए हम आपके लिए लाए हैं साल 2023 का लव राशिफल. यहां देखें 2023 का सिंह राशि का लव राशिफल

विज्ञापन

Leo Love Horoscope 2023: सिंह प्रेम राशिफल 2023 (Singh Rashifal 2023) के अनुसार, वर्ष 2023 में सिंह राशि के लोग प्रेम संबंधों में बहुत ज्यादा सफलता की उम्मीद कर सकते हैं. वर्ष की शुरुआत में सूर्य, बुध के साथ पंचम भाव में रहेंगे जो आपके प्रियतम को बुद्धिमान व्यक्ति के रूप में परिभाषित करेंगे.

प्रेम संबंधों के लिए समय बहुत बढ़िया रहेगा 

आपको उनकी बुद्धिमानी से बड़ी खुशी होगी. पहली तिमाही थोड़ी कमजोर रहेगी क्योंकि शनि छठे भाव से गुजर कर सातवें भाव में आएंगे और बृहस्पति महाराज स्वयं अष्टम भाव में होंगे लेकिन 22 अप्रैल को बृहस्पति के आपके नवम भाव में गोचर करने के बाद जब बृहस्पति की दृष्टि आपके पंचम भाव पर पड़ेगी तो वह समय आपके प्रेम संबंधों के लिए बहुत बढ़िया रहेगा.

आपके विवाह के योग बन सकते हैं

प्रेम संबंधों में चली आ रही कड़वाहट और नीरसता दूर होगी और एक दूसरे के प्रति प्रेम की भावना का विकास होगा. 30 अक्टूबर के बाद जब राहु का गोचर मेष राशि से निकलकर मीन राशि में होगा, उसके बाद बृहस्पति की दृष्टि से आपके विवाह के योग बन सकते हैं.

विज्ञापन
शौर्य पुंज

लेखक के बारे में

By शौर्य पुंज

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola