Leo Horoscope 2023: सिंह राशि वालों के लिए नया साल कैसा रहेगा, जानें वार्षिक राशिफल
Published by : Shaurya Punj Updated At : 26 Dec 2022 7:12 AM
Leo Horoscope 2023: नया साल यानी 2023 सप्ताह भर बाद ही दस्तक देने वाली है. नया साल 2023 सभी के लिए नई उम्मीदें, नए सपने, नया लक्ष्य और चुनौतियों से रूबरू होने का साल होगा.आपकी राशि के अनुसार ग्रहों की चाल आपके लिए क्या राशिफल लेकर आई है, जानें सिंह राशि का वार्षिक राशिफल.
Leo Horoscope 2023: नया साल यानी 2023 सप्ताह भर बाद ही दस्तक देने वाली है. नया साल 2023 सभी के लिए नई उम्मीदें, नए सपने, नया लक्ष्य और चुनौतियों से रूबरू होने का साल होगा. नया साल 2023 सभी के जीवन में ढेर सारी उम्मीदें लेकर आने वाला वर्ष होगा. नव वर्ष 2023 राशिफल (Rashifal 2023) आपके साथ क्या क्या होने वाला है? आपकी राशि के अनुसार ग्रहों की चाल आपके लिए क्या राशिफल लेकर आई है, जानें सिंह राशि का वार्षिक राशिफल.
वार्षिक राशिफल 2023 के अनुसार सिंह राशि वालों के लिए यह साल बहुत बढ़िया रह सकता है क्योंकि राहु के नौवें भाव से परिवर्तन करने के कारण आप कहीं विदेश यात्रा पर जा सकते हैं. केतु का तृतीय भाव से गोचर आपको साहसी बुद्धिमानी व पराक्रम को बढ़ाएगा. आपके काम करने की क्षमता बहुत अच्छी रह सकती है. नौकरी करने वालों लोगों के लिए प्रमोशन के योग बने हुए हैं.
सिंह पारिवारिक राशिफल 2023 के अनुसार सिंह राशि के जातकों के लिए यह वर्ष मिश्रित परिणाम लेकर आने वाला है. वर्ष की शुरुआत में मंगल की दृष्टि आपके चतुर्थ भाव पर होने से और आपकी राशि पर होने से आपके स्वभाव में थोड़ी उग्रता रहेगी जिसका प्रभाव पारिवारिक जीवन पर पड़ेगा और आप लोगों से सीधे मुंह बात नहीं करेंगे. इससे थोड़ा तनाव बढ़ेगा लेकिन पारिवारिक संपत्ति में बढ़ोतरी हो सकती है. मार्च के बाद पारिवारिक जीवन में खुशियों बढ़ेगी. हां यह संभव है कि आप शनि देव जी के प्रभाव के कारण परिवार से कुछ समय के लिए दूर रहें या अपने काम में अधिक व्यस्तता के कारण परिवार को समय कम दे पाएं जिसके कारण परिवारवाले आप से उसकी शिकायत करें लेकिन फिर भी आपका पारिवारिक जीवन अच्छा ही रहेगा. बृहस्पति महाराज की दृष्टि अप्रैल तक आपके द्वितीय भाव पर रहेगी जिससे आप अच्छा और मीठा बोलेंगे और परिवार में सहिष्णुता बनी रहेगी. उसके बाद धीरे-धीरे कुछ समस्याएं आएंगी जिनका सामना करना पड़ेगा लेकिन आप अपनी समझदारी से उन चुनौतियों से बाहर निकल सकते हैं.
सिंह शिक्षा राशिफल 2023 के अनुसार यह वर्ष सिंह राशि के विद्यार्थियों के लिए अच्छे परिणामों की आशा करने का समय रहेगा. सूर्य और बुध वर्ष की शुरुआत में पंचम भाव में रहकर आपकी बुद्धि का विकास करेंगे. आपकी स्मृति भी मजबूत होगी और आप जो भी पढ़ेंगे, वह आपको आसानी से कंठस्थ हो जाएगा और आपको समझ में आ जाएगा. ऐसे धीरे-धीरे आपकी उन्नति होगी. बृहस्पति के अष्टम भाव में होने से, जो कि आपके पंचम भाव के स्वामी हैं, आपका मन रहस्यमय और गूढ़ विषयों के प्रति ज्यादा झुकाव महसूस करेगा लेकिन अप्रैल में जब बृहस्पति का गोचर आपके नवम भाव में होकर पंचम भाव पर प्रभाव डालेगा तो शिक्षा में उत्तम परिणाम मिलने के योग बनेंगे. आपका सहज ध्यान अपनी पढ़ाई की ओर ही होगा और उसकी वजह से आप अपनी पढ़ाई पर एकाग्रता के साथ अच्छे से ध्यान दे पाएंगे और उसके आपको उत्तम परिणाम प्राप्त होंगे. शुरुआत में शनि के छठे भाव में होने से प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छे परिणाम मिलने की उम्मीद की जा सकती है. उसके बाद आपको अच्छी मेहनत करनी होगी, तभी आप आगे बढ़ पाएंगे और उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे जातकों के लिए यह वर्ष उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा. बृहस्पति अष्टम भाव में रहेंगे और अप्रैल में राहु उनके साथ आ जाएंगे और मई में गुरु-चांडाल दोष का प्रभाव रहेगा इसलिए आपको अच्छे परिणाम अक्टूबर के बाद ही मिलने शुरू होंगे. तब तक अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना बेहद जरूरी होगा.
सिंह प्रेम राशिफल 2023 के अनुसार, वर्ष 2023 में सिंह राशि के लोग प्रेम संबंधों में बहुत ज्यादा सफलता की उम्मीद कर सकते हैं. वर्ष की शुरुआत में सूर्य, बुध के साथ पंचम भाव में रहेंगे जो आपके प्रियतम को बुद्धिमान व्यक्ति के रूप में परिभाषित करेंगे. आपको उनकी बुद्धिमानी से बड़ी खुशी होगी. पहली तिमाही थोड़ी कमजोर रहेगी क्योंकि शनि छठे भाव से गुजर कर सातवें भाव में आएंगे और बृहस्पति महाराज स्वयं अष्टम भाव में होंगे लेकिन 22 अप्रैल को बृहस्पति के आपके नवम भाव में गोचर करने के बाद जब बृहस्पति की दृष्टि आपके पंचम भाव पर पड़ेगी तो वह समय आपके प्रेम संबंधों के लिए बहुत बढ़िया रहेगा. प्रेम संबंधों में चली आ रही कड़वाहट और नीरसता दूर होगी और एक दूसरे के प्रति प्रेम की भावना का विकास होगा. 30 अक्टूबर के बाद जब राहु का गोचर मेष राशि से निकलकर मीन राशि में होगा, उसके बाद बृहस्पति की दृष्टि से आपके विवाह के योग बन सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










