Shukra Uday February 2026: फरवरी की शुरुआत में शुक्र का उदय, इन राशियों को मिलेगा सीधा लाभ

Published by : Shaurya Punj Updated At : 30 Jan 2026 1:44 PM

विज्ञापन

शुक्र उदय से किन राशियों पर शुभ प्रभाव पड़ेगा

Shukra Uday February 2026: फरवरी के आरंभ में शुक्र का उदय होने जा रहा है. ज्योतिष के अनुसार इससे वृषभ, तुला और मीन राशि वालों को प्रेम, धन और करियर में लाभ मिलेगा.

विज्ञापन

Shukra Uday February 2026: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को प्रेम, वैवाहिक जीवन, सौंदर्य, कला, धन और सुख-सुविधाओं का कारक माना गया है. जब शुक्र अस्त अवस्था में होता है, तो रिश्तों, विवाह और आर्थिक मामलों में रुकावट देखी जाती है. इसी कारण शुक्र अस्त के दौरान विवाह, सगाई और नए शुभ कार्यों से परहेज किया जाता है. लेकिन 1 फरवरी 2026 की शाम 6 बजकर 27 मिनट पर शुक्र ग्रह मकर राशि में उदय होने जा रहे हैं

शास्त्रों के अनुसार, ग्रह का उदय होना उसकी शक्ति के वापस सक्रिय होने का संकेत देता है. ऐसे में शुक्र के उदय के बाद कई राशियों के जीवन में रुके काम, रिश्तों में सुधार और आर्थिक संतुलन देखने को मिल सकता है. विशेष रूप से वृषभ, तुला और मीन राशि पर इसका सकारात्मक प्रभाव माना गया है.

शुक्र उदय का ज्योतिषीय महत्व क्या है?

वैदिक ज्योतिष के अनुसार शुक्र जब अस्त होता है तो वह पूर्ण फल नहीं देता. उदय के बाद उसकी शुभता बढ़ जाती है. प्रेम, वैवाहिक सुख और भौतिक सुविधाओं में सुधार होता है. शुक्र का उदय उन लोगों के लिए विशेष माना जाता है जिनकी कुंडली में शुक्र कमजोर या बाधित स्थिति में रहा हो.

वृषभ राशि: अटके काम पूरे होने का समय

शुक्र वृषभ राशि का स्वामी ग्रह है, इसलिए इसका उदय इस राशि के लिए सबसे प्रभावशाली माना जाता है.

  • इस अवधि में वृषभ राशि वालों को लंबे समय से अटके काम पूरे होने के संकेत मिलेंगे.
  • घर और कार्यस्थल पर सहयोग बढ़ेगा
  • व्यापार में नई डील या आर्थिक लाभ संभव
  • मानसिक रूप से आत्मविश्वास और संतुलन
  • ससुराल पक्ष से सहयोग और सुख
  • विदेश से जुड़े काम समय पर पूरे
  • निवेश से लाभ, संपत्ति या जमीन खरीदने के योग
  • यह समय वृषभ राशि वालों के लिए निर्णय लेने और आगे बढ़ने का माना जाता है.

तुला राशि: रिश्तों और करियर में सुधार

तुला राशि का स्वामी भी शुक्र है. उदय के बाद शुक्र तुला राशि वालों को लगभग दिवाली 2026 तक सकारात्मक परिणाम दे सकता है.

  • इस दौरान बिगड़े हुए काम अपने आप बनते नजर आएंगे
  • नौकरी और शिक्षा में प्रदर्शन बेहतर रहेगा
  • कोई बड़ी इच्छा या योजना पूरी हो सकती है
  • जीवनसाथी के सहयोग से महत्वपूर्ण कार्य सफल
  • संतान से चल रहे मतभेद दूर होंगे
  • पारिवारिक वातावरण शांत और सहयोगी बनेगा
  • तुला राशि वालों के लिए यह समय संतुलन और स्थिरता का संकेत देता है.

मीन राशि: सम्मान, पहचान और आय में वृद्धि

मीन राशि वालों के लिए फरवरी से अक्टूबर 2026 तक का समय विशेष माना जा रहा है. शास्त्रीय मान्यताओं के अनुसार इस अवधि में:

  • सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि
  • नई पहचान और प्रतिष्ठा
  • कलात्मक और रचनात्मक प्रतिभा में निखार
  • आय के नए स्रोत बन सकते हैं
  • विदेशी प्रोजेक्ट या विदेश से जुड़े अवसर
  • नौकरीपेशा लोगों को अपेक्षित सफलता
  • मीन राशि वालों के लिए यह समय नए प्रयोग और आत्मविकास का है.

किन लोगों को सतर्क रहना चाहिए?

हालांकि शुक्र उदय शुभ माना जाता है, लेकिन अनावश्यक खर्च से बचें, रिश्तों में दिखावे से अधिक संवाद पर ध्यान दें, जल्दबाजी में बड़े वित्तीय निर्णय न लें, शास्त्रों के अनुसार ग्रह शुभ फल तब देते हैं, जब व्यक्ति संयम और विवेक के साथ कार्य करे.

1 फरवरी 2026 को शुक्र का उदय कई राशियों के लिए राहत और अवसर लेकर आ रहा है. विशेष रूप से वृषभ, तुला और मीन राशि वालों के लिए यह समय रुके काम बनने, रिश्तों में सुधार और आर्थिक संतुलन का संकेत देता है.

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
15+ वर्षों का अनुभव | ज्योतिष, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
Consultation: 8080426594 / 9545290847

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola