Shukra Rashi Parivartan 2023: शुक्र करने जा रहे हैं कर्क राशि में गोचर, इन राशियों को मिलेगा शुभफल
Published by : Shaurya Punj Updated At : 27 May 2023 7:15 AM
Shukra Rashi Parivartan 2023, Venus Transit in Cancer: 30 मई 2023 को रात 07:39 पर शुक्र ग्रह मिथुन राशि से निकलकर चंद्रमा की राशि कर्क में गोचर करेंगे. आज हम आपको बताएंगे कि शुक्र के कर्क राशि में गोचर होने से कौन सी राशियों को शुभ फल मिलने जा रहा है
Shukra Rashi Parivartan 2023, Venus Transit in Cancer: शुक्र का गोचर इसी महीने 30 मई की रात को 7 बजकर 39 मिनट पर पर चंद्रमा की राशि कर्क में होने जा रहा है. शुक्र का मिथुन राशि में गोचर दिनांक 02 मई को हुआ था. अब ये गोचर किस समय होगा ये जानना बेहद जरूरी है. आज हम आपको बताएंगे कि शुक्र के कर्क राशि में गोचर होने से कौन सी राशियों को शुभ फल मिलने जा रहा है
कब होगा शुक्र का राशि परिवर्तन
ज्योतिष के अनुसार 30 मई 2023 को रात 07:39 पर शुक्र ग्रह मिथुन राशि से निकलकर चंद्रमा की राशि कर्क में गोचर करेंगे और 7 जुलाई 2023 सुबह 03:59 तक इसी राशि में रहेंगे.
मेष राशि वाले जातकों के लिए कुछ ये फल लाएगा शुक्र का गोचर
मेष राशि वालों के लिए शुक्र का यह गोचर परिवार में सुख शांति बढ़ाने वाला माना जा रहा है. आप इस वक्त अपने परिवार की सुविधाओं का ख्याल रखेंगे और उनके लिए आराम की वस्तुएं खरीदने पर ध्यान देंगे.
वृश्चिक राशि पर होगा शुक्र के गोचर का ये असर
शुक्र ग्रह आपको कई अप्रत्याशित लाभ दिलाएगा. लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे और धन लाभ भी होगा. धर्म की ओर रुचि बढ़ेगी और आध्यात्मिक यात्रा के भी योग हैं. विद्यार्थियों के लिए भी समय बढ़िया है.
शुक्र के गोचर से मकर राशि पर असर
शुक्र गोचर के प्रभाव से मकर राशि के लोगों के जीवन में शुभ प्रभाव बढ़ेंगे और परिवार के लोगों के साथ आपके संबंध बेहतर होंगे. जीवनसाथी के साथ आपकी नजदीकियां बढ़ेंगी और आप पहले से भी अधिक रोमांटिक हो जाएंगे. आपके व्यवसाय में उन्नति होगी और नौकरीपेशा लोगों को भी कुछ चुनिंदा बेहतर अवसर प्राप्त होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










