Shani Shukra Yog 2025: इन 3 राशियों को मिलेगा धन, करियर और रिश्तों में जबरदस्त लाभ

Published by : Shaurya Punj Updated At : 23 Jun 2025 11:59 AM

विज्ञापन

Shani Shukra Yog 2025

Shani Shukra Yog 2025 शनि शुक्र का गोचर दुर्लभ योग कुछ राशियों के लिए भाग्यवर्धक सिद्ध होगा, जिससे उन्हें धन, करियर और रिश्तों में विशेष सफलता और खुशहाली मिलेगी.

विज्ञापन

Shani Shukra Yog 2025: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब दो ग्रह विशेष कोण पर आते हैं तो उसका प्रभाव व्यक्ति के जीवन, धन, करियर और संबंधों पर सीधा पड़ता है. 22 जून 2025 को सुबह 11:43 बजे शनि और शुक्र 45 डिग्री के कोण पर आकर “अर्धकेंद्र योग” का निर्माण कर रहे हैं. यह योग इसलिए महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि शनि जहां अनुशासन, परिश्रम और स्थायित्व का प्रतिनिधित्व करता है, वहीं शुक्र सौंदर्य, वैभव, सुख-सुविधा और प्रेम का कारक होता है. जब ये दोनों ग्रह विशेष स्थिति में आते हैं, तो कुछ राशियों को अपार लाभ और प्रगति का योग बनता है. आइए जानते हैं किन 3 राशियों को मिलेगा इस राजयोग का अधिकतम लाभ:

मेष राशि

  • शनि-शुक्र योग मेष राशि के लिए लाइफ टर्निंग साबित हो सकता है.
  • नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं.
  • व्यापार में मुनाफा, नए अनुबंध और निवेश के अवसर प्राप्त होंगे.
  • तनाव और मानसिक उलझन कम होंगी.
  • विदेश यात्रा या उच्चस्तरीय संपर्क बनने की संभावना है.

वृषभ राशि

  • वृषभ राशि वालों को यह योग स्थायित्व और प्रतिष्ठा देगा.
  • करियर में पुरानी अड़चनें दूर होंगी, बॉस से तारीफ और वेतनवृद्धि के संकेत हैं.
  • पारिवारिक जीवन में संतुलन और सहयोग मिलेगा.
  • शिक्षा, संतान और विवाह से जुड़े मामलों में सफलता के योग बनेंगे.
  • आर्थिक रूप से स्थायित्व और बचत में वृद्धि होगी.

मकर राशि

  • मकर राशि के लिए यह समय सौभाग्य और उन्नति लेकर आएगा.
  • नौकरी में तरक्की और जिम्मेदारियों में बढ़ोतरी संभव है.
  • दांपत्य जीवन में मधुरता और पारिवारिक विवादों का समाधान होगा.
  • अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं.
  • निवेश और सेविंग्स में बढ़ोतरी होगी. उच्च अधिकारी भी समर्थन देंगे.

क्या करें इस योग में

यह शुभ योग लगभग 15 से 20 दिनों तक असरकारी रहेगा. इस दौरान संयम, सकारात्मक सोच और मेहनत के साथ आगे बढ़ें. बड़े निर्णय लेना फायदेमंद हो सकता है. अगर आपकी राशि इनमें शामिल है, तो यह समय आपके लिए स्वर्णिम अवसर ला सकता है.

अगर आप अपनी कुंडली, वास्तु या किसी व्रत-पर्व से जुड़ी जानकारी चाहते हैं तो नीचे दिए गए नंबर पर संपर्क करें:
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
(ज्योतिष, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ)
8080426594 / 9545290847

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola