Shani Rashi Parivartan 2023: आज होने जा रहा है शनि गोचर, जानें मेष से लेकर मीन राशि पर क्या होगा असर

Published by : Shaurya Punj Updated At : 17 Jan 2023 8:17 AM

विज्ञापन

Shani Rashi Parivartan 2023, Shani Gochar: आज यानी 17 जनवरी के दिन वे मकर राशि से गोचर करके कुंभ राशि में परिवर्तन कर लेंगे. इस राशि परिवर्तन को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है जिसका कारण अनेक राशियों पर इसका पड़ने वाला प्रभाव है. आइये जानें शनि गोचर से आपकी राशियों पर पड़ेगा क्या प्रभाव:

विज्ञापन

Shani Rashi Parivartan 2023, Shani Gochar: आज यानी  17 जनवरी के दिन वे मकर राशि से गोचर करके कुंभ राशि में परिवर्तन कर लेंगे. इस राशि परिवर्तन (Rashi Parivartan) को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है जिसका कारण अनेक राशियों पर इसका पड़ने वाला प्रभाव है.  इनके राशि परिवर्तन से कुछ राशियों की किस्मत खुलेगी तो कुछ राशि वालों को अपार कष्ट मिलेगा. आइये जानें इन राशियों के बारे में:

मेष राशि

राशि से एकादश लाभ भाव में गोचर करते हुए शनिदेव बेहतरीन सफलता दिलाएंगे. यूं समझिए कि इनका यह राशि परिवर्तन आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है. सोची-समझी सभी रणनीतियां कारगर सिद्ध होंगी. परिवार के वरिष्ठ सदस्यों और बड़े भाइयों से मतभेद बढ़ने न दें

वृषभ राशि

शनि गोचर के बाद इन्हें करियर से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी. हर काम पूरा होगा. इससे इन्हें अच्छा परिणाम मिलेगा.

मिथुन राशि

17 जनवरी के बाद शनि के कुंभ राशि में गोचर करने से मिथुन राशि वालों पर चली आ रही शनि की ढैय्या खत्म हो जाएगी. शनि की ढैय्या खत्म होने से आपक सारे रूके हुए काम अब जल्द ही पूरे होंगे. करिययर में अच्छी सफलता मिलेगी. शनिदेव की कृपा आपके ऊपर रहने वाली है.

कर्क राशि

राशि से अष्टम आयु भाव पर गोचर करते हुए शनिदेव का प्रभाव बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता विशेष करके स्वास्थ्य के प्रति आपको अधिक सावधान रहने की आवश्यकता है. कार्यक्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचें, बेहतर रहेगा काम संपन्न करें और सीधे घर आएं.

सिंह राशि

शनि गोचर के असर से नया साल आपके लिए ढेरों खुशियां लेकर आयेगा. जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा.

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए शनि पांचवें और छठे भाव के स्वामी होते हैं. शनि के कुंभ राशि में गोचर से यह आपके छठे भाव को प्रभावित करेंगे. आपके लिए शनि का गोचर शुभ-अशुभ दोनों तरह के परिणाम लेकर आएंगे. कार्यों में सफलता हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी.

तुला राशि

राशि से पंचम विद्या भाव में गोचर करते हुए शनिदेव आपको जीवन के सर्वोच्च शिखर तक पहुंचाएंगे किंतु छल कपट और प्रपंचों से दूर रहना होगा अन्यथा नुकसान भी हो सकता है. संतान के दायित्व की पूर्ति होगी. प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी. प्रेम विवाह भी करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा. आय के साधन बढ़ेंगे.

वृश्चिक राशि

शनि का गोचर आपकी राशि के चौथे भाव में होगा. शनि के राशि परिवर्तन करने आपके ऊपर शनि की ढैय्या शुरू हो जाएगी. यह ढैय्या पूरे ढाई सालों तक रहेगी. आपके लिए शनि अशुभ ही रहेंगे. कई तरह की परेशानियों का सामना इस राशि के जातकों को पड़ेगा.

धनु राशि

राशि से तृतीय पराक्रम भाव में गोचर करते हुए शनिदेव आपके लिए प्रतीक्षित परिणामों का सुखद अंत करवाएंगे. जैसी सफलता चाहेंगे हासिल करेंगे. अपने अदम्य साहस और पराक्रम के बलपर विषम परिस्थितियों पर भी आसानी से नियंत्रण पा लेंगे.

मकर राशि

शनि का गोचर आपकी राशि के दूसरे भाव में होगा. इसके प्रभाव से आपको आर्थिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. वाद-विवाद की स्थिति ज्यादा पैदा होगी. नौकरी पेशा जातकों की मुसीबतें बढ़ सकती हैं.

कुंभ राशि

आपकी राशि में गोचर करते हुए शनि देव का प्रभाव अच्छा ही कहा जाएगा यद्यपि ऐसा भी माना जा सकता है कि साढ़ेसाती का दुष्प्रभाव भी मिल सकता है किंतु यह सब आपके चाल, चेहरा और चरित्र पर निर्भर करेगा. जैसा कार्य करेंगे वैसे ही शनि की कृपा मिलेगी.

मीन राशि

आत्मविश्वास, शैक्षिक कार्य और मान सम्मान से जुड़े कामों में सफलता हाथ लगने के आसार हैं. कारोबार में वृद्धि हो सकती है और अच्छे अवसर मिल सकते हैं. शनि राशि परिवर्तन इस राशि के जातकों के लिए लगभग अच्छा साबित होगा.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. prabhatkhabar.com इसकी पुष्टि नहीं करता है. किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola