शनि कुम्भ राशि में होंगे अस्त, इन राशियों को सावधान रहने की जरूरत

Published by : Shaurya Punj Updated At : 27 Jan 2025 10:50 AM

विज्ञापन

Shani Ast 2025

Shani Ast 2025: याधीश और कर्मफल दाता शनि को सबसे प्रभावशाली ग्रह माना जाता है. न्याय के देवता शनि ग्रह लगभग 37 दिनों तक अस्त में रहेंगे. इस अवधि के दौरान कुछ राशियों के जातकों को विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होगी. आइए जानते हैं कि शनि ग्रह कब से कब तक अस्त में रहेंगे और किन राशियों को सतर्क रहना चाहिए.

विज्ञापन

Shani Ast 2025: साल 2025 में कई महत्वपूर्ण ग्रहों में परिवर्तन देखने को मिलेगा. कुछ ग्रह वक्री स्थिति में होंगे, जबकि अन्य मार्गी चाल में चलेंगे. शनि ग्रह नए वर्ष के पहले महीने में अपनी चाल में परिवर्तन कर रहा है. शनि ग्रह सबसे धीमी गति से चलने वाला ग्रह है और इसे न्याय का प्रतीक माना जाता है. शनि व्यक्ति के कर्मों के अनुसार फल प्रदान करता है. शनि का अस्त होना शुभ नहीं माना जाता है. इसे सकारात्मक प्रभाव देने वाला ग्रह माना जाता है, जो व्यक्ति की उन्नति में सहायक होता है. व्यापार में लाभ, कर्ज से मुक्ति और विवाह में आ रही समस्याओं का समाधान शनि के प्रभाव से संभव है. शनि व्यक्ति को विभिन्न प्रकार के राज योग प्रदान करते हैं. यदि जन्मकुंडली में शनि अनुकूल स्थिति में है, तो वह व्यक्ति को रंक से राजा बना सकता है. इस प्रकार, शनिदेव जीवन में अभिभावक की भूमिका निभाते हैं, अच्छे कर्म करने पर अच्छे फल देते हैं और बुरे कर्मों पर नकारात्मक प्रभाव डालते हैं. शनि मकर और कुम्भ राशि के स्वामी हैं.

शनि मकर और कुम्भ राशि के स्वामी हैं. वर्तमान में शनि कुम्भ राशि में संचरण कर रहे हैं, जो राशि चक्र में एकादश स्थान पर स्थित है. शनि तुला राशि में उच्च माने जाते हैं और मेष राशि में नीच. शनि के मित्र ग्रह बुध और शुक्र हैं, जबकि उनके शत्रु सूर्य, चंद्रमा और मंगल हैं.

सरस्वती पूजा में है पीले रंग का महत्व, यहां से जानें

शनि का अस्त होना

शनिदेव 28 फरवरी 2025 को संध्या 07:05 बजे कुम्भ राशि में अस्त होंगे. अस्त होने के साथ ही शनि अपना राशि परिवर्तन करेंगे और पुनः 06 अप्रैल 2025 को उदय होंगे.

शनि के अस्त होने से इन राशियों को सतर्क रहना होगा

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए शनि दशम और एकादश भाव के स्वामी हैं. शनि आपके एकादश भाव में अस्त हो रहे हैं, जिससे परिवार में विवाद बढ़ सकता है और आय में कमी आ सकती है. बातचीत करते समय सावधानी बरतें और सामाजिक कार्यों में सोच-समझकर निर्णय लें. कुटुंब के सुख में कमी आ सकती है. जो लोग ऑनलाइन ट्रेडिंग कर रहे हैं, उन्हें सतर्क रहना चाहिए, क्योंकि इस समय निवेश करने से भारी नुकसान हो सकता है.

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए शनि का संबंध सातवें और आठवें भाव से है. इस समय शनि आपके आठवें भाव में अस्त होंगे, जो कि सामान्यतः अनुकूल माना जाता है. हालांकि, इस स्थिति के कारण व्यापार और नौकरी पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है. इस अवधि में लेन-देन से बचना उचित रहेगा, क्योंकि इससे आपके जीवन में विवाद उत्पन्न हो सकते हैं. कार्यालय की राजनीति से दूर रहकर अपने कार्य पर ध्यान केंद्रित करें. परिवार के सदस्यों के साथ भी मतभेद हो सकते हैं. स्वास्थ्य भी संतोषजनक नहीं रहेगा.

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए शनि छठे और सातवें भाव का स्वामी है. वर्तमान में शनि आपके सातवें भाव में अस्त हो रहे हैं, जो कि दांपत्य जीवन, व्यापार और पेट से संबंधित है. इस स्थिति के कारण पारिवारिक जीवन में तनाव उत्पन्न हो सकता है, और पत्नी के साथ संवाद में विवाद बढ़ सकता है, इसलिए बातचीत में सावधानी बरतें. व्यापार के संदर्भ में शनि का प्रभाव महत्वपूर्ण है, इस समय निवेश करने से बचें, क्योंकि इससे नुकसान हो सकता है. व्यापार में कठिनाइयों के कारण आर्थिक स्थिति भी प्रभावित होगी, जिससे कर्ज बढ़ सकता है.

मकर राशि

मकर राशि के जातक के लिए शनि पहले और दूसरे भाव का स्वामी होता है. मकर राशि का स्वामी शनि है, जो आपके दूसरे भाव में अस्त हो रहा है. दूसरा भाव परिवार और धन से संबंधित है. इस भाव में शनि के अस्त होने के कारण वाणी पर नियंत्रण रखना आवश्यक है. मानसिक और आर्थिक दोनों ही दृष्टियों से समस्याएँ उत्पन्न हो सकती हैं. पारिवारिक विवाद बढ़ सकते हैं, इसलिए नौकरी में ध्यान केंद्रित करें और कार्य क्षेत्र को अनुकूल बनाए रखें.

जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola