Saptahik Tula Rashifal 6 to 12 September 2026: बढ़ सकती है परेशानी, डील और प्रोजेक्ट में होगी देर

Updated:
विज्ञापन

तुला राशि के साप्ताहिक राशिफल 6 से 12 सितंबर 2026

Saptahik Tula Rashifal 6 to 12 September 2026: तुला राशि के जातकों के लिए नया हफ्ता नई उम्मीद और उत्साह लेकर आया है, यहां से जानें तुला राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति, प्रेम और वैवाहिक जीवन,पारिवारिक जीवन, स्वास्थ्य, उपाय, लकी रंग और लकी अंक के बारे में.

विज्ञापन

Saptahik Tula Rashifal 6 to 12 September 2026: तुला राशि के जातकों को सितंबर 2026 के नए सप्ताह में धैर्य रखना पड़ेगा. साथ ही इस हफ्ते खर्चों पर लगाम रखने की जरूरत है . इस हफ्ते और किन बातों का ध्यान रखें इसके बारे में साप्ताहिक रााशिफल में जानें ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से

विज्ञापन

करियर और नौकरी राशिफल

इस हफ्ते करियर को लेकर थोड़ा सब्र रखना जरूरी है. अगर आप कोई नया प्रोजेक्ट शुरू करने की सोच रहे हैं, तो अभी सही वक्त नहीं है- थोड़ा इंतजार करें. बिजनेस में आप किसी बड़ी कंपनी या पार्टी से ऑर्डर पाने के लिए जी-तोड़ मेहनत कर रहे हैं, लेकिन सफलता के लिए आपको कुछ और दिन धैर्य रखना पड़ेगा. घबराइए मत, मेहनत बेकार नहीं जाएगी. नौकरी करने वालों के लिए अच्छी बात यह है कि बॉस आपसे खुश रहेंगे और आपका काम पसंद करेंगे. युवाओं के लिए खुशखबरी है कि वे अपना लक्ष्य हासिल करने में पूरी तरह कामयाब होंगे.

आर्थिक राशिफल

पैसों के मामले में अभी जल्दबाजी न करें. बड़े ऑर्डर या डील का इंतजार थोड़ा लंबा खिंच सकता है, इसलिए इस हफ्ते खर्चों पर लगाम रखें. आने वाला समय आपके हक में रहेगा.

प्रेम और वैवाहिक जीवन

पर्सनल लाइफ में इस समय आप किसी से इमोशनली जुड़ सकते हैं, और यह जुड़ाव आगे चलकर आपकी जिंदगी में नया मोड़ दे सकता है. आपसी रिश्तों में प्यार और मधुरता बढ़ेगी. कुछ लोगों की जिंदगी में नया प्रेम-संबंध शुरू होने के भी आसार हैं.

ये भी पढ़ें: Weekly Rashifal 6 To 12 September: चिंताओं का होगा अंत या बढ़ेंगी टेंशन , यहां जानें मेष से लेकर मीन राशि का साप्ताहिक राशिफल

तुला राशि का पारिवारिक जीवन

घर की जिम्मेदारियों को आप अच्छे से निभाएंगे और इसमें आपको दोस्तों तथा परिजनों का भरपूर साथ मिलेगा. घर कोई शुभ समाचार मिलने के योग बन रहे हैं. इस दौरान आपका झुकाव पूजा-पाठ और धार्मिक कार्यों की ओर बढ़ेगा. रिश्तेदारों के आने-जाने से घर में खुशियों का माहौल रहेगा.

स्वास्थ्य

अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखें. खान-पान में लापरवाही न करें और आराम पूरा करें, वरना थकान आपको परेशान कर सकती है.

उपाय

बुधवार के दिन गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें और शनिवार को हनुमान जी का पाठ करें. नीले रंग का इस्तेमाल लाभदायक रहेगा. धैर्य रखना इस हफ्ते आपकी सबसे बड़ी ताकत है.

शुभ दिन: बुधवार, शनिवार

शुभ रंग: सिल्वर, नीला

शुभ तारीख: 10, 11

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola