Saptahik Tula Rashifal 14 to 20 April 2024: तुला राशि वाले जातक इस सप्ताह इन बातों का नजर अंदाज न करें

Updated:
विज्ञापन

साप्ताहिक तुला राशिफल

Saptahik Tula Rashifal 14 to 20 April 2024: यह सप्ताह तुला राशि वालों के लिए आशाजनक दिख रहा है. आपको पारिवारिक रिश्तों में उदासीनता और तनाव का अनुभव होगा.

विज्ञापन

Saptahik Tula Rashifal 14 to 20 April 2024: तुला राशि- इस सप्ताह व्यावसायिक योजना को बल मिलेगा. कार्यों के प्रति सचेत रहें. आय और व्यय में संतुलन बना कर रखें. यात्रा में अपने सामान के प्रति सचेत रहें, चोरी या खोने की आशंका है. भागदौड़ बनी रहेगी.

करियर/बिजनेस राशिफल


इस सप्ताह व्यवसाय और करियर को लेकर आशाजनक दिख रहा है. नए उद्यम की शुरुआत के लिए एकदम सही है. नौकरीपेशा लोगों को काम में नए अवसर मिल सकते हैं. वाणी के प्रभाव से आपको कामकाज में अच्छी सफलता मिल सकेगी.

रिलेशनशिप राशिफल

इस सप्ताह आपको पारिवारिक रिश्तों में उदासीनता और तनाव का अनुभव होगा. हालांकि, दूसरे दिन से प्रेम संबंधों के लिए स्थिति काफी बेहतर है. आप भी अब बहुत कलात्मक तरीके से प्यार का इजहार कर सकते हैं. आपको केवल स्वभाव पर नियंत्रण करना होगा.

Also Read:Saptahik Rashifal 14 to 20 April 2024: यह सप्ताह इन 5 राशि वालों के लिए रहेगा कष्टकारी, पढ़ें वीकली राशिफल

हेल्थ राशिफल

इस सप्ताह आपको मानसिक शांति और आराम मिलेगा. हालांकि, स्वास्थ्य के मामलों में आपको लापरवाह होने के बजाय नियमित जांच करानी चाहिए, जिन लोगों को सीने में दर्द, फेफड़ों की समस्याएं, सांस की तकलीफ, खांसी, कफ आदि की शिकायत है, वर्तमान में उन्हें उपचार पर अधिक ध्यान रखें.
लकी डेट- 15, 16, 20
कलर- गुलाबी, पीला , लाल
लकी दिन- सोमवार, मंगलवार, गुरुवार
सावधानी- इस सप्ताह रात को गाड़ी चलाते समय विशेष सावधानी रखना हितकर होगा.
उपाय: इस सप्ताह प्रतिदिन गणपति की दूर्वा चढ़ाकर पूजा एवं उनकी चालीसा का पाठ करें.

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola