ePaper

कुंभ राशि में पांच ग्रहों का दुर्लभ महासंयोग, जीवन में ऐतिहासिक मोड़ लाएगा यह सप्ताह

Updated at : 20 Feb 2026 4:18 PM (IST)
विज्ञापन
Kumbh Saptahik Rashifal

साप्ताहिक राशिफल

Kumbh Saptahik Rashifal 22 To 28 February 2026: इस सप्ताह आप ब्रह्मांडीय ऊर्जा के केंद्र में हैं. आपकी राशि में सूर्य, मंगल, बुध, शुक्र और राहु का पंचग्रही योग बनेगा. शनि आपकी राशि से द्वितीय भाव में रहेंगे. आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: कुंभ राशि वालों के लिए यह सप्ताह कैसा रहेगा.

विज्ञापन

Kumbh Saptahik Rashifal: कुंभ राशि: आज आपकी राशि में सूर्य, बुध, मंगल, शुक्र और राहु स्थित है, जो आपके व्यक्तित्व में जबरदस्त आकर्षण पैदा करेंगे, लेकिन राहु के कारण भ्रमित होने से बचें. बड़े बदलाव का समय है.

करियर: इस सप्ताह आपकी राशि में पांच ग्रहों की युति आपको ऊर्जावान बनाएगी, लेकिन साथ ही दबाव भी रहेगा. करियर में बड़े बदलाव का समय है, नई जिम्मेदारियां आपको व्यस्त रखेंगी.

लव लाइफ: शुक्र का आपकी राशि में होना आपको आकर्षक बनाएगा, जिससे पार्टनर आपकी ओर खिंचा चला आएगा. प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी और आपसी विश्वास बढ़ेगा.

स्वास्थ्य: इस समय सिरदर्द और बेचैनी महसूस हो सकती है, क्योंकि ग्रहों का अत्यधिक भार आपकी राशि पर है. शांति के लिए एकांत में समय बिताएं और प्राणायाम करें.

सावधानी: राहु का आपकी राशि में होना भ्रम और गलत निर्णय लेने की ओर प्रेरित कर सकता है. महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह अवश्य लें.

उपाय: आपकी राशि में ग्रहों का जमावड़ा है, अतः ‘महामृत्युंजय मंत्र’ का जाप करें. राहु की शांति के लिए किसी मंदिर में नारियल अर्पित करें.

शुभ अंक- 4, 13, 22
शुभ रंग- ब्लू और बैंगनी

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

Also Read: होली पर चंद्र ग्रहण और भद्रा का साया, आखिर कब जलेगी होलिका, जानें सटीक समय

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola