कुंभ साप्ताहिक राशिफल 8 से 14 फरवरी 2026: व्यक्तित्व में आएगा बड़ा निखार, नए अवसरों के द्वार खोलेगा भाग्य

8-14 फरवरी का कुंभ राशि का साप्ताहिक राशिफल
Kumbh Saptahik Rashifal: इस सप्ताह सूर्य का मकर से कुंभ राशि में गोचर और आपकी राशि में ग्रहों का विशेष जमावड़ा जीवन में बड़े बदलावों का संकेत दे रहा है. चंद्रमा के राशि परिवर्तन तथा शनि-गुरु की स्थिति के प्रभाव से यह समय आपके लिए मानसिक स्पष्टता और नई ऊर्जा से भरा रहेगा.
Kumbh Saptahik Rashifal: ज्योतिषाचार्य एवं आध्यात्मिक गुरु डॉ. श्रीपति त्रिपाठी जी के अनुसार, यह सप्ताह कुंभ राशि वालों के लिए नए विचार, रचनात्मकता और सामाजिक गतिविधियों से भरा रहेगा. आपकी राशि में ग्रहों की स्थिति से व्यक्तित्व में निखार आएगा और नए अवसर मिल सकते हैं. राहु और बुध के प्रभाव से अचानक लाभ और यात्रा के योग बन सकते हैं. यह समय आत्मविश्वास बढ़ाने और अपने लक्ष्यों पर ध्यान देने का है.
कार्य क्षेत्र / बिजनेस
नौकरी करने वालों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं और अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे. पदोन्नति या वेतन वृद्धि की संभावना है. व्यापारियों को नए सौदे और लाभ के अवसर मिल सकते हैं. आईटी, टेक्नोलॉजी, रिसर्च और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को विशेष सफलता मिल सकती है.
रिलेशनशिप
परिवार में खुशी का माहौल रहेगा. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. प्रेम संबंध मजबूत होंगे. अविवाहित लोगों के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं. दोस्तों से भी सहयोग मिलेगा.
स्वास्थ्य
स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन नींद की कमी और तनाव हो सकता है. योग और ध्यान करना फायदेमंद रहेगा.
सावधानी
किसी नए व्यक्ति पर तुरंत भरोसा न करें. भावनाओं में आकर बड़े फैसले न लें और ज्यादा आत्मविश्वास से बचें.
उपाय
शनिवार को जरूरतमंदों को भोजन कराएं और शनि मंत्र का जाप करें.
- लकी डेट: 10, 11, 12
- लकी कलर: आसमानी, नीला, काला
- लकी दिन: शनिवार, शुक्रवार, बुधवार
यहां पढ़ें राशिफल से जुड़ी बड़ी खबरें: Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल, Saptahik Rashifal, Daily Horoscope at Prabhat Khabar
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
प्रभात खबर डिजिटल के जरिए मैंने पत्रकारिता की दुनिया में अपना पहला कदम रखा है. यहां मैं धर्म और राशिफल बीट पर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हूं. इसके अलावा मुझे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों से जुड़े विषयों पर लिखने में रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




