ePaper

Saptahik Rashifal 5 to 11 May 2024: इस सप्ताह कर्क राशि वाले जातक करेंगे तरक्की

Updated at : 05 May 2024 3:16 PM (IST)
विज्ञापन
साप्ताहिक कर्क राशिफल

साप्ताहिक कर्क राशिफल

Saptahik Rashifal 5 to 11 May 2024: इस सप्ताह पर्सनल लाइफ में प्यार,रोमांस का समय है. आप अपनी प्रेमिका या मंगेतर को लेकर डेटिंग पर जा सकते हैं. पढ़ें वीकली राशिफल

विज्ञापन

Saptahik Rashifal: सप्ताहिक कर्क राशिफल

करियर- करियर की दृष्टि से समय अच्छा है. महत्वपूर्ण कार्यो में सफलता मिलेगी. जॉब में तरक्की होने की संभावना.अपना प्रोजेक्ट पूरा करने में बॉस का सहयोग मिलेगा. उपहार-पुरस्कार की प्राप्ति होगी. मकान और प्रॉपटी संबंधित काम बनेंगे. आप एकवार फिर अपनी प्रगति पर ध्यान फोकस करेंगे. मीडिया संबंधी कार्य, लेखन, प्रकाशन आदि काम के लिए समय अच्छा है. बिजनेस में किसी प्रभावशाली व्यक्ति के सहयोग से रूका हुआ काम पूरा होगा. विद्यार्थियों को परीक्षा-प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी.

पर्सनल लाइफ- इस सप्ताह पर्सनल लाइफ में प्यार,रोमांस का समय है. आप अपनी प्रेमिका या मंगेतर को लेकर डेटिंग पर जा सकते हैं. प्रेम-प्रसंग आदि के क्षेत्र में परस्पर आकर्षण बना रहेगा, इस समय कुछ लोगों के नये प्रेम प्रंसग प्रारंभ हो सकता है. अविवाहितों को विवाह होने का संयोग बनेगा.

फैमिली लाइफ- इस सप्ताह फैमिली लाइफ उत्साहवर्धक रहेगा. स्वजन-परिजनों के साथ मधुर संबंध होंगे. घर-परिवार में सुख-शांति का वातावरण बनाये रखने का प्रयास करें. जमीन-जायदाद संबंधी कार्यो में सफलता मिलेने में कुछ बिलम्ब होगा. घर में मेहमान आएंगे. शुभ मांगलिक कार्य सम्पन्न होगा.

शुभ दिन- सोमवार,गुरूवार,
शुभ रंग- सफेद,गोल्डेन
शुभ तारीख- 6, 9
सावधानी:- आपको सड़क पर गाड़ी चलाते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता है.
उपाय- नियमित श्रीहनुमान चालिसा का 3 पाठ करें.

ज्योतिष संबंधित चुनिंदा सवालों के जवाब प्रकाशित किए जाएंगे
यदि आपकी कोई ज्योतिषीय, आध्यात्मिक या गूढ़ जिज्ञासा हो, तो अपनी जन्म तिथि, जन्म समय व जन्म स्थान के साथ कम शब्दों में अपना प्रश्न radheshyam.kushwaha@prabhatkhabar.in या WhatsApp No- 8109683217 पर भेजें. सब्जेक्ट लाइन में ‘प्रभात खबर डिजीटल’ जरूर लिखें. चुनिंदा सवालों के जवाब प्रभात खबर डिजीटल के धर्म सेक्शन में प्रकाशित किये जाएंगे.

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola