ePaper

साप्ताहिक मकर राशिफल 11 फरवरी से 17 फरवरी 2024: जानें कैसा बीतेगा यह सप्ताह, शुभ रंग, तारीख

Updated at : 10 Feb 2024 3:56 PM (IST)
विज्ञापन
साप्ताहिक मकर राशिफल 11 फरवरी से 17 फरवरी 2024: जानें कैसा बीतेगा यह सप्ताह, शुभ रंग, तारीख

Capricorn Weekly Horoscope: मकर राशि वालों के लिए ये सप्ताह (11 फरवरी 2024 से 17 फरवरी 2024) कैसा रहेगा, आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य डॉ.एन.के.बेरा से मकर राशि का साप्ताहिक राशिफल.

विज्ञापन

मकर राशि का साप्ताहिक राशिफल

कैरियर—इस सप्ताह कैरियर के क्षेत्र में नये अवसर प्राप्त होंगे.कुछ ऐसे प्रभावशाली लोगों से सम्पर्क बनेंगे जो कि काम-काज में निगेटिव चीजें भी आपको पॉजिटिव नजरआएंगी.जॉब में प्रोमोशन मिल सकता है.स्टुडेन्ट के लिए समय अनुकूल बना हुआ है.परीक्षा के पेपर अच्छे होंगे.बेरोजगारों को रोजगार का अवसर मिलेगा.

पर्सनल लाइफ- आप अपने पर्सनल लाइफ में पार्टनर के साथ बेहतरीन भावनात्मक पल बिताएंगें.प्रेम व रिश्तेदारी को आप अन्य चीजों से ज्यादा अहमियत देंगे.प्रेमप्रसंग चल रहा है और विवाह करने को इच्छुक हैं तो भाग्य  आपके साथ देगा.अविवाहितों को विवाह होने की संयोग बनेगा.

फैमिली लाइफ—फैमिली लाइफ में खुशी का माहौल रहेगा.भौतिक सुख-सम्पन्नता में वृद्धि होगी.घर में किसी नये सदस्य का आगमन होगा.संतान के लिए पिछले सप्ताह लिए गये निर्णय इस समय विशेष लाभकारी सिद्ध होगा.स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.मांगलिक कार्य सम्पन्न होगा.

शुभ दिन-बुधवार,शनिवार
शुभ रंग-हरा,नीला
शुभ तारीख-14,17

मकर राशि के जातकों का व्यक्तित्व

मकर राशिफल के अनुसार मकर राशि के जातक आत्म-केंद्रित होते हैं. इस राशि के व्यक्ति स्वभाव से थोड़े जिद्दी भी हो सकते हैं. ये जातक दूसरों की अपेक्षा अपनी बातों को प्रमुख रूप से रखते हैं. इसके साथ ही इन जातकों में अच्छी संगठनात्मक क्षमता होती है. ये काम के प्रति जूनूनी, भौतिकवादी, रूढ़िवादी और अधिकार को सम्मान देने वाले होते हैं. मकर राशि वाले अधिक महत्वाकांक्षी, गंभीर और काम के प्रति समर्पित रहते हैं.

साथ ही आप आत्म अनुशासित और व्यवहारिक प्रकृति के भी होते है. हालाँकि समय-समय पर ख़ुद को असहाय समझते हैं. मकर राशि के जातक तर्कवादी होते हैं, इसलिए वाद-विवाद प्रतियोगिता में ये अग्रणी रहते हैं. इनकी सबसे विचित्र बात यह है कि ये लोग ख़ुद को धार्मिक दिखाने का प्रयास करते हैं. परंतु वास्तव में ऐसा होता नहीं है. सामाजिक कार्यों में आप बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं. मकर राशि के जातकों के लिए आत्मसम्मान का विषय सबसे अधिक महत्वपूर्ण होता है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola