Saptahik Kark Rashifal 6 to 12 September 2026: नौकरी-बिजनेस में सफलता के योग, आर्थिक परेशानी होगी दूर

Updated:
विज्ञापन

कर्क राशि के जातकों के लिए 6 से 12 सितंबर 2026 का साप्ताहिक राशिफल

Saptahik Kark Rashifal 6 to 12 September 2026: कर्क राशि के जातकों के लिए नया हफ्ता नई उम्मीद और उत्साह लेकर आया है, यहां से जानें कर्क राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति, प्रेम और वैवाहिक जीवन,पारिवारिक जीवन, स्वास्थ्य, उपाय, लकी रंग और लकी अंक के बारे में.

विज्ञापन

Saptahik Kark Rashifal 6 to 12 September 2026: कर्क राशि के जातकों के लिए सितंबर 2026 के नए सप्ताह में आपको समाज में प्रतिष्ठा मिलेगी और बनी रहेगी. इस हफ्ते संतान की किलकारी गूंजने के योग हैं. इस हफ्ते और किन बातों का ध्यान रखें इसके बारे में साप्ताहिक रााशिफल में जानें ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से

विज्ञापन

पारिवारिक जीवन

समाज और परिवार में आपकी इज्जत का ठिकाना ऊंचा रहेगा. आपका स्टेटस सबसे ऊपर देखने को मिलेगा. दोस्त और रिश्तेदार आपका हर कदम पर हौसला बढ़ाएंगे और पूरा साथ देंगे. घर की जिम्मेदारियों को आप बाकायदा अंजाम देंगे, जिससे परिवार में आपकी अहमियत और बढ़ेगी.

करियर और नौकरी

इस हफ्ते आपके लिए बड़ी खुशखबरी है! अगर आप लंबे समय से नौकरी की तलाश में थे या अपना कोई नया बिज़नेस शुरू करने का मन बना रहे थे, तो अब मौका है- सफलता आपके कदम चूमने वाली है. आपके अंदर आत्मविश्वास की भरमार रहेगी और जो काम भी हाथ में लेंगे, पूरे जोश और धुन के साथ करेंगे. नौकरी में आप ऐसा शानदार परफॉर्मेंस देंगे कि लोग आपकी तारीफ करने से नहीं रह पाएंगे.

आर्थिक राशिफल

पैसों के मामलों में यह हफ्ता आपके लिए फायदेमंद साबित होगा. धन, निजी संपत्ति, फंड और फाइनेंस से जुड़े सभी मामले आपकी जेब को सीधे-सीधे असर डालेंगे, लेकिन घबराइए मत- यह असर आपके पक्ष में रहेगा. जिन वित्तीय परेशानियों से आप परेशान चल रहे थे, उनका समाधान निकलने के पुक्के आसार हैं.

ये भी पढ़ें: Weekly Rashifal 6 To 12 September: चिंताओं का होगा अंत या बढ़ेंगी टेंशन , यहां जानें मेष से लेकर मीन राशि का साप्ताहिक राशिफल

प्रेम और वैवाहिक जीवन

लव लाइफ के लिहाज से यह हफ्ता एकदम जबरदस्त है. जो लोग नए-नए शादीशुदा हैं, उनका वैवाहिक जीवन खूब सुख-समृद्धि से भरा रहेगा. घर में संतान की किलकारी गूंजने के योग भी बन रहे हैं. प्रेम करने वालों को कोई बहुत अच्छा मौका हाथ लग सकता है और सबसे खास बात- जिससे आप प्यार कर रहे हैं, उसी के साथ शादी का संयोग बनने की पूरी संभावना है!

स्वास्थ्य

इतनी सारी जिम्मेदारियों के बीच अपनी सेहत पर भी ध्यान दें. खान-पान समय पर करें और थकान को नजरअंदाज न करें.

उपाय

सोमवार के दिन शिवजी का जल अर्पित करें और गुरुवार को पीली चीजों का दान करें. इस हफ्ते सेहत का खास ख्याल रखें, यही आपके लिए सबसे बड़ा उपाय है.

शुभ दिन: सोमवार, गुरुवार

शुभ रंग: गोल्डन, मैरून

शुभ तारीख: 8, 9

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola