Saptahik Kanya Rashifal 6 to 12 September 2026: करियर में मिलेगी नई दिशा, रुका धन आएगा वापस
कन्या राशि के साप्ताहिक राशिफल 6 से 12 सितंबर 2026
Saptahik Singh Rashifal 6 to 12 September 2026: सिंह राशि के जातकों के लिए नया हफ्ता नई उम्मीद और उत्साह लेकर आया है, यहां से जानें सिंह राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति, प्रेम और वैवाहिक जीवन,पारिवारिक जीवन, स्वास्थ्य, उपाय, लकी रंग और लकी अंक के बारे में.
Saptahik Kanya Rashifal 6 to 12 September 2026: कन्या राशि के जातकों को सितंबर 2026 के नए सप्ताह में अटके हुए पैसे वापस मिलने के आसार है. इस हफ्ते प्रेम संबंधों की परेशानियां खत्म हो जाएंगी और रिश्ता और मजबूत होगा . इस हफ्ते और किन बातों का ध्यान रखें इसके बारे में साप्ताहिक रााशिफल में जानें ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से
करियर और नौकरी
इस हफ्ते सितारे आपके पूरी तरह पक्ष में हैं. आपके करियर को एक नई दिशा मिलेगी और उसी रास्ते पर चलकर आप बड़ी ऊंचाइयां छू सकते हैं. जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें अच्छा मौका मिलेगा. परीक्षा या इंटरव्यू देने जा रहे लोगों को सफलता मिलने के पुक्का योग बन रहे हैं. स्टूडेंट्स और क्रिएटिव फील्ड से जुड़े युवा अपनी पसंद का काम करेंगे और सफलता की सीढ़ियां चढ़ना शुरू करेंगे.
आर्थिक राशिफल
करियर में तरक्की के साथ ही पैसों में भी अच्छी बढ़त मिल सकती है. काम-धंधे से धन लाभ होगा और अटके हुए पैसे वापस मिलने के आसार हैं. खर्चों पर थोड़ा लगाम लगाकर आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बना सकते हैं.
प्रेम और वैवाहिक जीवन
पर्सनल लाइफ में इस समय सारी टेंशन दूर होगी. पिछले कुछ दिनों से चल रही प्रेम संबंधों की परेशानियां खत्म हो जाएंगी और रिश्ता और मजबूत होगा. अपने पार्टनर के साथ मौज-मस्ती और खुशी के पल बिताएंगे. अविवाहित लोगों को शादी का सुखद योग बन रहा है.
पारिवारिक जीवन
घर-परिवार में रिश्तेदारी निभाने और नए रिश्ते बनाने के लिए यह बेहतरीन समय है. जीवनसाथी और परिवार के सदस्यों के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं. घर में हर्ष और उल्लास का माहौल रहेगा. संतान के करियर को लेकर बनी चिंता दूर होगी और कोई खुशखबरी भी मिलने के योग हैं.
स्वास्थ्य
इस हफ्ते सेहत अच्छी रहेगी और पुरानी शिकायतों से राहत मिलेगी. फिर भी खान-पान का ध्यान रखें और तनाव से दूर रहें. योग और प्राणायाम आपको खास फायदा देंगे.
उपाय
गाय को हरा चारा खिलाएं और बुधवार को गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें. इससे आपके काम बनेंगे और घर में सुख-समृद्धि बढ़ेगी.
शुभ रंग: पर्पल, गाढ़ा लाल
शुभ तारीख: 7,11
शुभ दिन : रविवार और बृहस्पतिवार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए