Saiyaara बनेगी सुपरहिट या रहेगी औसत? जानिए अंकज्योतिष की नजर से कितना चमकेंगे फिल्म के के सितारे

Published by : Shaurya Punj Updated At : 18 Jul 2025 8:09 AM

विज्ञापन

Saiyaara Success Prediction

Saiyaara Success Prediction: फिल्म सैयारा (Saiyaara) से डेब्यू कर रहे अहान पांडे और अनीत पड्डा को लेकर दर्शकों में उत्सुकता है. क्या ये फिल्म उन्हें स्टारडम दिलाएगी या साबित होगी एक औसत शुरुआत? अंकज्योतिष के नजरिए से जानिए कितने अनुकूल हैं इन सितारों के नामांक, जन्मांक और ग्रह योग.

विज्ञापन

Saiyaara Prdiction according to Numerology: आज 18 जुलाई 2025 को रिलीज हो रही फिल्म सैयारा (Saiyaara) से बॉलीवुड में कदम रख रहे हैं दो नए चेहरे – अहान पांडे और अनीत पड्डा. दर्शकों में जहां इनकी जोड़ी को लेकर उत्साह है, वहीं यह सवाल भी है कि क्या यह फिल्म सुपरहिट साबित होगी या रह जाएगी एक औसत प्रयास? अंकज्योतिष के अनुसार, किसी भी कलाकार की सफलता में उनके जन्मांक, नामांक और ग्रहों की भूमिका अहम होती है. आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से सैयारा (Saiyaara) और इसके सितारों के भविष्य की ज्योतिषीय गणना.

45वां वर्ष: मोहित सूरी के जीवन में बदलाव का संकेत

बॉलीवुड के प्रसिद्ध डायरेक्टर मोहित सूरी (जन्म: 11 अप्रैल) वर्ष 2025 में अपने जीवन के 45वें वर्ष में प्रवेश कर चुके हैं. अंक ज्योतिष के अनुसार 45 का योग बनता है 9 (4+5=9) और यह अंक मंगल ग्रह से संचालित होता है, जो ऊर्जा, जुनून और लीडरशिप का प्रतीक है. चूंकि मोहित सूरी की मूल राशि मेष है, और मेष का स्वामी भी मंगल ही है, इसलिए यह वर्ष उनके लिए जबरदस्त उपलब्धियों का संकेत दे रहा है.

मोहित सूरी की फिल्मी सोच में झलकता है अंकों का प्रभाव

मोहित सूरी का जन्मांक भी 9 है, और उन्हें 1 और 2 जैसे अंक भी शुभ फल देने वाले माने जाते हैं. इसी आधार पर उनके आगामी 46वें (1) और 47वें (2) वर्षों को भी महत्वपूर्ण और घटनापूर्ण बताया गया है. अंक 1 और 2 सूर्य और चंद्रमा से जुड़े होते हैं, जो रचनात्मकता, नेतृत्व और भावनात्मक गहराई को दर्शाते हैं – और ये तीनों गुण मोहित सूरी के सिनेमा में स्पष्ट रूप से नजर आते हैं.

मोहित सूरी का नामांक 6 बनता है, जो शुक्र ग्रह (Venus) से जुड़ा हुआ है. शुक्र कला, सिनेमा, सुंदरता और मनोरंजन का कारक ग्रह है. यह कॉम्बिनेशन उन्हें बॉलीवुड की दुनिया में परिपूर्ण बनाता है.

अहान पांडे: 28वां वर्ष बनेगा करियर की नई शुरुआत का आधार

इसी फिल्मी गणना में दो नए सितारों का भी जिक्र जरूरी है — आहान पांडे और अनीत पड्डा. डेब्यू करने जा रहे अभिनेता आहान पांडे का जन्म 23 दिसंबर 1997 को हुआ है, और वे इस समय अपने 28वें (2+8=10, 1+0=1) वर्ष में हैं. अंक 1 सूर्य का प्रतीक है, जो आत्मविश्वास और स्टारडम से जुड़ा है. साथ ही उनका नामांक भी 1 ही बनता है, जो सफलता की प्रबल संभावना दिखाता है.

अनीत पड्डा: 23वां वर्ष और अंक 5 का प्रभाव

वर्ष 2025 में मोहित सूरी के निर्देशन में नए सितारे जैसे आहान और अनीत, अंक और ग्रहों के अनुकूल प्रभाव में हैं. ये सभी संकेत करते हैं कि यह टीम दर्शकों को कुछ नया और यादगार देने के लिए पूरी तरह तैयार है. ज्योतिषीय गणना कहती है – सितारे बुलंदी पर हैं.

डिसक्लेमर:
यह लेख अंकज्योतिष और ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है, जिसका उद्देश्य पाठकों को जानकारी और मनोरंजन प्रदान करना है. इसमें दी गई भविष्यवाणियां व्यक्तिगत आस्था और विश्वास पर आधारित हैं. Prabhatkhabar.com किसी भी दावे की पुष्टि नहीं करता है, न ही किसी व्यक्ति या फिल्म की सफलता अथवा असफलता की गारंटी देता है. पाठकों से अनुरोध है कि इस जानकारी को अंतिम सत्य न मानें और विवेकपूर्ण निर्णय लें.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola