Sagittarius Monthly Horoscope December 2025: धनु राशि वालों को करियर में मिलेगी सराहना और नए अवसर, पढ़ें मासिक राशिफल
Published by : Shaurya Punj Updated At : 29 Nov 2025 10:51 AM
धनु राशि के लिए दिसंबर 2025 का राशिफल
Sagittarius Monthly Horoscope December 2025: दिसंबर 2025 धनु राशि वालों के लिए करियर और व्यक्तिगत जीवन में संतुलन का महीना रहेगा. वरिष्ठ अधिकारियों और सहयोगियों का समर्थन मिलेगा, जिससे काम में सफलता और मान्यता प्राप्त होगी. आर्थिक मामलों में सतर्क रहें. निजी और पेशेवर रिश्तों में समझदारी से कदम बढ़ाएं, और अवसरों का भरपूर फायदा उठाएं.
Sagittarius Monthly Horoscope December 2025: आपके और आपके परिवार के लिए यह समय कैसा होगा, व्यापार बढ़ेगा या नहीं, या नई समस्याओं का सामना करना पड़ेगा—ऐसे कई सवाल हमारे मन को प्रभावित करते रहते हैं. जाने ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा जी से आपकी राशि और कुंडली पर ग्रहों-नक्षत्रों की चाल का प्रभाव.
पारिवारिक जीवन
धनु राशि वालों के लिए पारिवारिक जीवन इस महीने मिश्रित परिणाम देगा. परिवार के सदस्यों के बीच आपसी समझ बनी रहेगी और माहौल सुखद होगा. परिवार में उन्नति और नए अवसर प्राप्त होंगे. भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा. सितारे अनुकूल हैं, इसलिए अपनी गलत आदतों एवं गतिविधियों पर नियंत्रण रखना आवश्यक है. घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम की योजना बन सकती है. आय के स्रोत स्थिर रहेंगे, पर खर्च पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा. आर्थिक स्थिति मजबूत होती दिखेगी और माता का स्नेह प्राप्त होगा.
व्यापार तथा नौकरी
व्यापार में अच्छी उन्नति होने के संकेत हैं, लेकिन अत्यधिक उत्साहित होने से बचें. बिजनेस में फोकस बनाए रखें और मेहनत जारी रखें. नए व्यापार की योजना फिलहाल स्थगित करना उचित होगा. ट्रेडिंग या लेन-देन आधारित कार्य में लाभ मिलेगा. बाजार में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी. नौकरीपेशा लोगों का प्रभाव बढ़ेगा और कार्यों का निपटारा आसानी से कर पाएंगे. वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. कार्य समय पर पूरा करें, लाभ मिलेगा.
शिक्षा तथा करियर
विद्यार्थियों के लिए यह महीना उत्तम सिद्ध होगा. माता-पिता के आशीर्वाद से शिक्षा में प्रगति होगी और किसी प्रकार की रुकावट नहीं आएगी. उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों का मन उत्साहित रहेगा और पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे. करियर में मान-सम्मान प्राप्त होगा. काम करने के तरीके में थोड़ा बदलाव करने से लाभ होगा. भाग्य आपका साथ देगा और करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे.
यहां देखें दिसंबर 2025 का मेष से लेकर मीन राशि का मासिक राशिफल
प्रेम जीवन
प्रेम जीवन में नजदीकियां बढ़ेंगी. पार्टनर के साथ मधुर व्यवहार करें और समय बिताएं, रिश्ता मजबूत होगा. पार्टनर को डिनर पर ले जाकर रोमांटिक बातचीत कर सकते हैं. सिंगल लोग महीने के पहले सप्ताह में प्रेम जीवन को लेकर थोड़ा चिंतित रह सकते हैं. पुराने पार्टनर से विवाद की संभावना है. वैवाहिक जीवन में हल्की अनबन हो सकती है, इसलिए संवाद का तरीका सुधारें.
स्वास्थ्य
स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता है क्योंकि सितारे पूरी तरह सहयोग नहीं कर रहे हैं. पहले सप्ताह में पेट से संबंधित परेशानियाँ हो सकती हैं. मौसमी बीमारियाँ—विशेषकर सर्दी-जुकाम—परेशान कर सकती हैं. इम्युनिटी कमजोर हो सकती है, इसलिए खान-पान और दिनचर्या पर विशेष ध्यान दें.
उपाय
- भगवान सूर्य को जल में लाल चंदन मिलाकर अर्घ्य दें.
- रोज सुबह लाल वस्त्र धारण करें और हनुमान चालीसा का पाठ करें.
जन्मकुंडली, वास्तु, रत्न या व्रत-त्योहार संबंधी किसी भी जानकारी के लिए संपर्क करें:
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594 / 9545290847
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










