Aries Yearly Horoscope 2023: मेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा नया साल, यहां जानें भविष्यफल

Published by : Shaurya Punj Updated At : 01 Jan 2023 6:42 AM

विज्ञापन

Aries Yearly Horoscope 2023: मेष राशि 2023 के अनुसार वार्षिक राशिफल आपके सामने रखे है क्योंकि आप पहले से ही अनुमान लगा सके कि आने वाला वर्ष आपके पारिवारिक जीवन, प्रेम संबंध, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य की दृष्टि से कैसा रहने वाला हैं. आइए जाने मेष राशिफल 2023

विज्ञापन

New Year 2023 Varshik Rashifal: मेष राशिफल 2023 (Mesh Rashifal 2023) आने वाले नए साल 2023 में मेष राशि के जातकों के जीवन के बारे में बहुत कुछ ज़रूरी और महत्वपूर्ण भविष्यवाणियां प्रदान करता है. वैदिक ज्योतिष पर आधारित मेष वार्षिक राशिफल 2023 (Aries Yearly Horoscope 2023) के माध्यम से जानें कि इस वर्ष मेष जातकों का प्रेम जीवन कैसा रहेगा? क्या वे अपने करियर में इस वर्ष सफल होंगे?

पारिवारिक जीवन

वर्ष की शुरूआती कुछ माह परिवार के साथ ही ज्यादा व्यतीत होंगे लेकिन इस बीच कुछ बातो को लेकर घर में कलह हो सकती है. इससे आप का मन उदास रहेगा और कोई शुभ कार्य भी नही हो पाएगा. वर्ष के मध्य तक स्थिति में सुधार आ जायेगा और सभी के बीच आपसी समझ बढ़ेगी.यदि परिवार में संपत्ति को लेकर कोई पुराना विवाद चल रहा है तो वह इस वर्ष के अंत तक सुलझ जाएगा और आप इससे प्रसन्न दिखाई देंगे. घर के किसी सदस्य की तबियत बिगड़ सकती है और इसमें धन का व्यय भी ज्यादा होगा.

करियर

आर्थिक स्थिति से तो यह वर्ष आपके लिए बेहतर रहेगा लेकिन आप उसका पूरा लाभ नहीं उठा पाएंगे. व्यापार के कई क्षेत्रों से लाभ मिलने के संकेत हैं लेकिन आप उस ओर ध्यान नहीं दे पाएंगे जिस कारण वह आपके हाथ से निकल सकते है. इसका पता आपको बाद में चलेगा और फिर पछताने से कोई लाभ नहीं. इसलिए आप पहले से ही सतर्क बने रहे और किसी भी अवसर को हाथ से ना जाने दे.नौकरी में संकट आएगा और आपकी जॉब भी छिन सकती है. ऐसे में पूरी मेहनत और लगन के साथ काम करे और किसी चीज़ की शिकायत ना होने दे.

शिक्षा

यदि अभी आप स्कूल में है तो इस वर्ष थोड़ी ज्यादा मेहनत करने की आवश्यकता हैं अन्यथा असफलता हाथ लगेगी. उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्र अपनी पढ़ाई को लेकर संतुष्ट दिखाई देंगे और उनका ध्यान अन्य क्षेत्रों से भी ज्ञान अर्जित करने पर रहेगा.प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं जैसे कि मैनेजमेंट, इंजीनियरिंग या सरकारी तो इस वर्ष इससे मोहभंग होने के संकेत है. आपका ध्यान कहीं भटक सकता है जिसका पछतावा बाद में होगा. ऐसे में पहले से ही सतर्क रहे.

प्रेम जीवन

वैवाहिक जीवन में वैसे तो सब ठीक रहेगा और आपको अपने पार्टनर का भी भरपूर सहयोग मिलेगा लेकिन ससुराल पक्ष से कुछ समस्या आ सकती है. ससुराल में किसी के द्वारा आपके प्रति द्वेष भावना रहेगी जिस कारण आप दोनों के रिश्तो में भी खटास उत्पन्न करने की कोशिश की जा सकती है. ऐसे में पहले से ही सावधान रहे.यदि विवाह की प्रतीक्षा में है और कही शादी की बात चल रही है तो इस वर्ष भी आपको प्रतीक्षा ही करनी पड़ेगी. कही से कुछ रिश्ते तो आयेंगे लेकिन आप उनसे संतुष्ट नही दिखाई देंगे. ऐसे में किसी भी चीज़ की जल्दबाजी से बचे और सोच-समझ कर ही कोई निर्णय ले.

स्वास्थ्य

वर्ष की शुरुआत में शारीरिक स्वास्थ्य तो ठीक रहेगा लेकिन मानसिक रूप से किसी बात की चिंता सता सकती है. ऐसे में उसे किसी के साथ अवश्य साँझा करे अन्यथा वह समस्या और बढ़ जाएगी. जुलाई के महीने में पेट से संबंधित समस्या परेशान करेगी. ऐसे में बाहर का खाना ना खाए और घर का ही पोष्टिक आहार ग्रहण करे.

शुभ रंग:-आसमानी

शुभ अंक:- 6

उपाय:- सुन्दरकाण्ड का पाठ करे

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola