मेष राशिफल 24 जनवरी 2026: करियर में मिल सकती है नई जिम्मेदारी, रुका हुआ पैसा वापस मिलने के संकेत

Mesh Aaj Ka Rashifal 24 January 2026: मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा. क्या आज किस्मत आपका साथ देगी. क्या लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे? जानिए आज का मेष राशिफल.
Mesh Aaj Ka Rashifal 24 January 2026: पंचांग के अनुसार आज माघ शुक्ल षष्ठी तिथि रात 10 बजकर 36 मिनट तक रहेगी, इसके बाद सप्तमी तिथि शुरू हो जाएगी. आज ग्रहों की चाल बेहद तेज और खतरनाक संकेत दे रही है. सूर्य के साथ मंगल, बुध और शुक्र मकर राशि में हैं, चंद्रमा और शनि मीन में मिलकर मन और भावनाओं को झकझोर रहे हैं, वहीं वक्री गुरु मिथुन में फैसलों को उलझा सकता है, और राहु-केतु कुंभ-सिंह में रहकर आज का दिन बना रहे हैं. अचानक लाभ, बड़ा नुकसान और चौंकाने वाले फैसलों का दिन. तो चलिए जानते हैं आपकी राशि आज आपको ऊपर उठाएगी या नीचे गिराएगी. आइए जानते हैं पिछले एक दशक से भी अधिक समय से कार्यरत ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से मेष राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन शनिवार..
Mesh Aaj Ka Rashifal मेष आज का राशिफल
आज का दिन आपके लिए मिला-जुला लेकिन निर्णायक रहने वाला है. सुबह से ही कामकाज में तेजी देखने को मिलेगी. रुका हुआ पैसा वापस मिलने के संकेत हैं. नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठ अधिकारी का सहयोग मिलेगा. करियर में नई जिम्मेदारी मिल सकती है. लेकिन आज स्वास्थ्य सबसे बड़ी कमजोरी बन सकता है. आंखों, सिर दर्द या किसी संक्रमण से परेशानी संभव है. जल्दबाजी में लिया गया फैसला बड़ा नुकसान करा सकता है. आज विरोधी सक्रिय रहेंगे, इसलिए हर कदम सोच-समझकर रखें. शांत रहेंगे तो दिन आपके पक्ष में रहेगा.
करियर / बिजनेस: स्टूडेंट्स के लिए दिन सकारात्मक रहेगा और मेहनत का परिणाम दिखाई देगा. पढ़ाई में किया गया प्रयास रंग ला सकता है और अच्छे रिज़ल्ट मिलने की प्रबल संभावना रहेगी. प्राइवेट जॉब या बिजनेस में आज नए प्रोजेक्ट मिलने के योग नहीं हैं, इसलिए वर्तमान काम पर ध्यान देना जरूरी होगा. बिजनेस में कॉन्ट्रैक्ट साइन किया जा सकता है, लेकिन शर्तों को ध्यान से समझें. आज जॉब बदलने का फैसला न लें. बॉस या सीनियर्स की डांट पड़ सकती है, इसलिए काम में लापरवाही न करें. ऑफिस पॉलिटिक्स से दूरी बनाकर रखें.
रिलेशनशिप (परिवार): पिता, भाई और बहन के साथ रिश्ते पहले से अधिक मजबूत होंगे. आपसी सहयोग और समझ बढ़ेगी. दोस्तों की सलाह आज फायदेमंद साबित हो सकती है. घर में नए मेहमान के आने की खबर आपको खुशी और रोमांच देगी. प्रॉपर्टी या जमीन से जुड़ा कोई पुराना विवाद सुलझने की दिशा में आगे बढ़ेगा.
लव लाइफ: पुराने क्रश के साथ बातचीत से गलतफहमियां दूर हो सकती हैं और समझौते का रास्ता निकलेगा. घरवालों के सामने अफेयर का राज खुलने की संभावना बनी रहेगी, इसलिए संतुलित व्यवहार रखें. आज प्रपोज़ करना ठीक नहीं रहेगा. पार्टनर के साथ रोमांटिक और सुकून भरे पल बिताने का अवसर मिलेगा, जिससे रिश्ते में मिठास आएगी.
स्वास्थ्य: मानसिक स्तर पर खुद को मजबूत महसूस करेंगे. शुगर और रक्तचाप के मरीज विशेष सावधानी रखें. पेट से जुड़ी परेशानी हो सकती है, इसलिए खानपान संतुलित रखें. आज डेली एक्सरसाइज थोड़ी कम रखें और शरीर को आराम दें. पानी अधिक मात्रा में पिएं.
पंचांग अनुसार आज का विशेष उपाय (शनिवार)
शनि देव की विधिवत पूजा करें.
पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं.
काले तिल, काले कपड़े या लोहे की वस्तु का दान करें.
ॐ शं शनैश्चराय नमः मंत्र का 11 या 21 बार मंत्र जप करें.
किसी ज़रूरतमंद को भोजन कराएं या सेवा करें.
नोट- यह उपाय शनि दोष, मानसिक तनाव और करियर में आ रही रुकावटों को कम करने में सहायक माना जाता है.
शुभ रंग: गहरा नीला
शुभ अंक: 4
ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ranjan Kumar
दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म, दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स. वर्तमान में प्रभात खबर में धर्म और राशिफल बीट पर काम कर रहे हैं, जहां गंभीर विषयों को सरल और प्रभावी शैली में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं. राजनीति, सिनेमा और हेल्थ विषयों पर पैनी पकड़. गहरी रिसर्च आधारित लेखन सीखने का प्रयास जारी है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए