मीन साप्ताहिक राशिफल 28 जून से 4 जुलाई तक: इस हफ्ते करियर में चमकेगी किस्मत, जीवनसाथी के साथ बढ़ सकता है तनाव

Updated:
विज्ञापन

मीन साप्ताहिक राशिफल 28 जून से 4 जुलाई 2026

Meen Saptahik Rashifal 28 June to 4 July 2026: इस सप्ताह नौकरी, व्यापार और करियर में सकारात्मक परिणाम मिलने के संकेत हैं. हालांकि रिश्तों में धैर्य, वाणी पर नियंत्रण और आर्थिक फैसलों में समझदारी आपको पूरे सप्ताह लाभ की स्थिति में रखेगी. जानने के लिए पढ़ें मीन साप्ताहिक राशिफल.

विज्ञापन

Meen Saptahik Rashifal, मीन राशि: यह सप्ताह करियर और कार्यक्षेत्र में सफलता के नए अवसर लेकर आएगा. परिवार का सहयोग मिलेगा, लेकिन वैवाहिक जीवन में छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करना जरूरी होगा. आर्थिक मामलों में सोच-समझकर फैसले लें. यहां ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से जानें मीन राशि का साप्ताहिक राशिफल.

विज्ञापन

पारिवारिक जीवन

इस हफ्ते आपके माता-पिता के साथ संबंध बहुत अच्छे और प्रगाढ़ रहेंगे. चंद्रमा दशम एकादश तथा द्वादश भाव में संचरण करेंगे घर के वातावरण में शांति बनी रहेगी. हालांकि, जीवनसाथी के साथ आपके कुछ मतभेद बढ़ सकते हैं. इस स्थिति को बिगड़ने से रोकने के लिए अपने प्रियजन की छोटी-छोटी गलतियों को नजरअंदाज करें.

व्यापार और नौकरी

इस दौरान कामकाज को लेकर आप काफी व्यस्त रहेंगे. चंद्रमा दशम और एकादश में होने के कारण बेहतर प्लानिंग की जरूरत है ताकि सारे काम समय पर पूरे हो जाएं. व्यापारी अपने व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए खूब मेहनत करेंगे, जिसके अच्छे फल मिलेंगे. गुरु और शुक्र पंचम भाव में है नौकरीपेशा लोगों को सहकर्मियों और वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा. थोड़े समय के लिए तनाव रहेगा, लेकिन जल्द ही आप सकारात्मकता लौटाएंगे.

करियर और शिक्षा

छात्रों को इस सप्ताह अपनी पढ़ाई में अनुशासन बरतने की जरूरत है. योजनाबद्ध तरीके से ही आपके लक्ष्य हासिल होंगे. करियर के संबंध में आपकी की गई मेहनत रंग लाएगी, बस अपने लक्ष्य पर एकाग्रता बनाए रखें.

स्वास्थ्य

स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय मिलाजुला रहेगा. गुरु पंचम भाव है, तथा मंगल तीसरे भाव में है,आपको अपनी वाणी पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है. वाद-विवाद से पूरी तरह दूर रहें, क्योंकि अत्यधिक क्रोध का सीधा बुरा प्रभाव आपकी शारीरिक और मानसिक सेहत पर पड़ेगा.

आर्थिक स्थिति

पैसों के मामले में पूरी तरह से सतर्क रहें. दूसरों के कहने पर या बहकावे में आकर कोई भी बड़ा आर्थिक फैसला लेने से बचें, अन्यथा आपको आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है.

प्रेम जीवन

प्रेम जीवन के लिए स्थितियां अनुकूल रहेंगी. आप अपने प्रेमी/प्रेमिका के साथ यह समय कुछ खास और यादगार बीताएंगे, जिससे रिश्ते में और अधिक मधुरता आएगी.

लकी अंक: 4
लकी रंग: मैरून

उपाय

क्रोध और तनाव को नियंत्रित रखने के लिए प्रतिदिन सुबह शांत मन से “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” का जाप करें. मंगलवार के दिन हनुमान जी को सिंदूर और तेल का दीपक जरूर अर्पित करें.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola