मीन साप्ताहिक राशिफल 26 अप्रैल से 2 मई तक: इस हफ्ते शनि-मंगल का योग आपको चिड़चिड़ा बना सकता है, जिसका असर काम पर पड़ेगा

Published by :Shaurya Punj
Published at :24 Apr 2026 7:52 AM (IST)
विज्ञापन
Meen Saptahik Rashifal 26 April to 2 May 2026

मीन साप्ताहिक राशिफल 26 अप्रैल से 2 मई तक

Meen Saptahik Rashifal 26 April to 2 May 2026: क्या इस सप्ताह आपकी लव लाइफ में रोमांस बढ़ेगा? क्या स्वास्थ्य संतुलित रहेगा? क्या करियर में सफलता और नए अवसर मिलने की संभावना बनेगी? जानने के लिए पढ़ें मीन साप्ताहिक राशिफल.

विज्ञापन

Meen Saptahik Rashifal: मीन राशि: यह सप्ताह आपके लिए वाणी और वित्तीय प्रबंधन का रहेगा. मंगल, बुध और शनि का त्रिग्रही योग आपकी राशि में होने से मानसिक तनाव और स्वभाव में उग्रता रहेगी. चंद्रमा का छठे सातवे, आठवे और नवम भाव में होना शत्रुओं पर विजय दिलाएगा. आपकी राशि के दूसरे भाव (धन भाव) में बुधादित्य योग बनेगा, जो आपकी वाणी से काम बनाने और आर्थिक लाभ का योग बना रहा है. सप्ताह के अंत में बुध के अस्त होने से पारिवारिक कलह या निवेश में नुकसान हो सकता है.

करियर-बिजनेस: इस सप्ताह आर्थिक रूप से लाभ के कई अवसर मिलेंगे. बुधादित्य योग आपकी वाणी में ऊर्जा लाएगा, जिससे आप क्लाइंट्स को प्रभावित करने में सफल रहेंगे. व्यापारियों को इस सप्ताह बड़ा धन लाभ हो सकता है. नौकरी में आपकी स्थिति स्थिर रहेगी, लेकिन राशि में शनि-मंगल का योग आपको चिड़चिड़ा बना सकता है, जिसका असर काम पर पड़ेगा. सप्ताह के अंत में निवेश से जुड़े फैसलों को टाल दें. सहकर्मियों के साथ अपनी योजनाओं को गुप्त रखना ही आपके लिए बेहतर होगा.

लव लाइफ: यह सप्ताह प्रेम संबंधों के लिए उतार-चढ़ाव वाला रहेगा. आपकी राशि में त्रिग्रही योग होने से आप पार्टनर पर नियंत्रण करने की कोशिश करेंगे, जिससे विवाद हो सकता है. शुक्र की स्थिति रिश्तों को सुधारने में मददगार होगी. सिंगल जातक अभी किसी को प्रपोज करने के लिए सही समय का इंतज़ार करें. विवाहित जातकों को ससुराल पक्ष से धन लाभ या सहयोग मिलेगा. आपसी समझ को बढ़ाएं और पार्टनर की निजी स्वतंत्रता का सम्मान करें.

स्वास्थ्य: इस सप्ताह सेहत के प्रति बहुत सावधान रहने की जरूरत है. आपकी राशि में त्रिग्रही योग सिरदर्द, तनाव या रक्तचाप की समस्या दे सकता है. दूसरे के सूर्य और बुध मुख या दांतों से जुड़ी समस्या का संकेत दे रहे हैं. बुध के अस्त होने से वाणी दोष और मानसिक थकान हो सकती है.

सावधानी: इस सप्ताह कठोर शब्दों का प्रयोग करने से बचें. धन के निवेश में जल्दबाजी न करें और परिवार के सदस्यों के साथ विनम्रता से पेश आएं.

उपाय: इस सप्ताह प्रतिदिन “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” का जाप करें और मंदिर में हल्दी की गांठ दान करें.

शुभ दिन: गुरुवार, सोमवार
शुभ रंग: पीला या हल्का केसरिया
शुभ अंक: 3

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola