मीन साप्ताहिक राशिफल 17 से 23 मई तक: इस हफ्ते साझेदारी के कार्यों में सावधानी बरतें ताकि हानि न हो

Updated:
विज्ञापन
Meen Saptahik Rashifal

मीन साप्ताहिक राशिफल 17 से 23 मई तक

Meen Saptahik Rashifal 17 to 23 May 2026: क्या इस सप्ताह आपकी लव लाइफ में रोमांस बढ़ेगा? क्या स्वास्थ्य संतुलित रहेगा? क्या करियर में सफलता और नए अवसर मिलने की संभावना बनेगी? जानने के लिए पढ़ें मीन साप्ताहिक राशिफल.

विज्ञापन

Meen Saptahik Rashifal: मीन राशि: यह सप्ताह आपके लिए पराक्रम और आत्मविश्वास में वृद्धि का रहेगा, क्योंकि शनि आपकी राशि में विराजमान हैं और आपको अनुशासित बना रहे हैं. सप्ताह की शुरुआत में चंद्रमा आपकी राशि के तृतीय भाव में रहेंगे, जिससे आपके साहस और छोटे भाई-बहनों से संबंधों में सुधार होगा. मंगल की द्वितीय भाव में स्थिति धन संचय में मदद करेगी. भाग्य की कृपा से आप विपरीत परिस्थितियों में भी रास्ता निकाल लेंगे.

करियर/बिजनेस: इस सप्ताह करियर में मेहनत का भरपूर फल मिलेगा. नौकरी में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जो तरक्की का आधार बनेंगी. व्यापार में छोटी यात्रा लाभकारी सिद्ध होगी. आय के नए स्रोत बनेंगे. निवेश के लिए समय सामान्य है, सोच-समझकर ही आगे बढ़ें. प्रतियोगिता में सफलता के लिए निरंतरता जरूरी है. साझेदारी के कार्यों में सावधानी बरतें ताकि किसी प्रकार की हानि न हो.

रिलेशनशिप: इस सप्ताह परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा. रिश्ते और प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी. सामाजिक जीवन में सक्रिय रहने से नए संपर्क बनेंगे. संतान की पढ़ाई को लेकर थोड़े चिंतित हो सकते हैं. आध्यात्म की ओर रुचि बढ़ेगी.

लव लाइफ: इस सप्ताह आपकी लव लाइफ में छोटे-मोटे विवाद हो सकते हैं, लेकिन वे जल्द ही सुलझ जाएंगे. अपने साथी के प्रति विश्वास बनाए रखें. प्रेम संबंधों में रोमांस बढ़ेगा.

हेल्थ: इस सप्ताह स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें. मांसपेशियों में दर्द की शिकायत हो सकती है. मानसिक तनाव से बचने के लिए ध्यान करें. पर्याप्त पानी पिएं.

सावधानी: इस सप्ताह अनावश्यक खर्च पर नियंत्रण रखें और किसी के साथ वाद-विवाद में न पड़ें.
उपाय: बृहस्पतिवार को माथे पर केसर का तिलक लगाएं और चने की दाल का दान करें.
लकी नंबर: 3
लकी कलर: पीला या केसरिया

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola