मीन राशिफल 27 जनवरी 2026: आज का दिन रहेगा शुभ, पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि और व्यापार विस्तार के योग


Meen Aaj Ka Rashifal 27 January 2026: मीन राशि वालों के लिए आज का दिन क्या संकेत दे रहा है. क्या आज भाग्य अनुकूल रहेगा. क्या रुके हुए कार्य पूरे होंगे? पढ़ें आज का मीन राशिफल.
Meen Aaj Ka Rashifal 27 January 2026: आज 27 जनवरी 2026 दिन मंगलवार है. पंचांग के अनुसार आज माघ शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि शाम 04 बजकर 29 मिनट तक रहेगी. इसके बाद दशमी तिथि प्रारंभ होगी. ग्रहों की स्थिति की बात करें तो सूर्य के साथ मंगल, शुक्र और बुध मकर राशि में हैं. चंद्रमा मेष राशि में है उपरांत वृषभ राशि मे गोचर करेंगे. गुरु मिथुन, शनि मीन, राहु कुंभ और केतु सिंह राशि में स्थित है.आइए जानते हैं पिछले एक दशक से भी अधिक समय से कार्यरत ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से मीन राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन मंगलवार ….
Meen Aaj Ka Rashifal मीन आज का राशिफल
कामकाज में अच्छे परिणाम मिलेंगे. पुराने काम पूरे होंगे. भावनात्मक सहयोग मिलेगा. रिश्तों में अपनापन बढ़ेगा. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. ध्यान और भक्ति से मन शांत रहेगा.
करियर / बिजनेस: स्टूडेंट्स का पढ़ाई में मन लगेगा और मेहनत का फल धीरे-धीरे मिलेगा. प्रतियोगी परीक्षा या क्रिएटिव कामों में ध्यान बनाए रखें. प्राइवेट जॉब में आपकी क्रिएटिव सोच सराही जाएगी. बिज़नेस में पुराने क्लाइंट या लंबित प्रोजेक्ट से लाभ मिल सकता है. आज किसी भी तरह का कान्ट्रैक्ट साइन करने से पहले शर्तें अच्छे से पढ़ें. जॉब बदलने का विचार है तो फिलहाल योजना और रिसर्च तक सीमित रखें.
रिलेशनशिप (परिवार): परिवार में आपकी भावनाओं और समझदारी को महत्व मिलेगा. माता–पिता का सहयोग लाभदायक रहेगा. भाई–बहन के साथ सामान्य तालमेल रहेगा. घर में मेहमानों का आगमन संभव है, जिससे हलचल बढ़ सकती है. प्रॉपर्टी या पैतृक मामलों में जल्दबाज़ी से बचें.
लव लाइफ:पार्टनर के साथ भावनात्मक जुड़ाव मजबूत रहेगा. आज बातचीत से रिश्ते और गहरे होंगे. सिंगल लोगों की किसी से नज़दीकी बढ़ सकती है. पुराने क्रश से जुड़ी बातों में सतर्क रहें और भावनाओं को संभालकर रखें.
स्वास्थ्य: मानसिक रूप से सक्रिय रहेंगे, लेकिन थकान या नींद की कमी से परेशानी हो सकती है. पेट या पाचन संबंधी हल्की समस्या संभव है. हल्का भोजन लें, पर्याप्त पानी पीएं और स्ट्रेस कम करने के लिए योग या मेडिटेशन करें.
पंचांग अनुसार आज का विशेष उपाय (मंगलवार):
हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करें.
“ॐ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः” मंत्र का 11 या 21 बार जप करें.
लाल मसूर या गुड़ का दान करें.
आज क्रोध पर नियंत्रण रखने का संकल्प लें.
नोट: यह उपाय मानसिक स्पष्टता, भावनात्मक संतुलन और निर्णय क्षमता बढ़ाने में सहायक माना जाता है.
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 5
ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581
Also Read:- Aaj Ka Panchang 27 January 2026: आज माघ शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि, जानें शुभ-अशुभ समय और नक्षत्र-योग व करण
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ranjan Kumar
दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म, दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स. वर्तमान में प्रभात खबर में धर्म और राशिफल बीट पर काम कर रहे हैं, जहां गंभीर विषयों को सरल और प्रभावी शैली में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं. राजनीति, सिनेमा और हेल्थ विषयों पर पैनी पकड़. गहरी रिसर्च आधारित लेखन सीखने का प्रयास जारी है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए