May 2023 Vrishchik Rashifal: जानिए वृश्चिक राशि के जातकों के लिए कैसा होगा मई का महीना, देखें मासिक राशिफल

May 2023 Vrishchik Rashifal: वृश्चिक राशि के लोग हमेशा मुश्किल स्थिति को बेहतर ढंग से हैंडल करना जानते हैं, लेकिन इसी के साथ इस राशि के लोग कई बार अपने फैसलों को लेने में जल्दबाजी कर देते हैं जिसके कारण ये अपने लिए कई परेशानियां खड़ी सकते हैं.
May 2023 Vrishchik Rashifal: May 2023 Vrishchik Rashifal: मई 2023 का प्रारंभ आज से हो गया है. साल के पांचवें महीने में लोग नई उपलब्धियों, संभावनाओं और उम्मीदों की ओर देख रहे हैं. इस माह में जातकों का का मासिक राशिफल कैसा रहेगा, इसके बारे में बता रहे हैं राशि वालों की किस्मत चमकने वाली और किसे थोड़ी और चुनौतियों का सामना करना है, इसे जानने के लिए मई 2023 का मासिक राशिफल
वृश्चिक राशि के लोग हमेशा मुश्किल स्थिति को बेहतर ढंग से हैंडल करना जानते हैं, लेकिन इसी के साथ इस राशि के लोग कई बार अपने फैसलों को लेने में जल्दबाजी कर देते हैं जिसके कारण ये अपने लिए कई परेशानियां खड़ी सकते हैं.
शनि के सांतवें घर में होने के प्रभाव से आपको अपने करियर में मिले-जुले परिणाम मिलेंगे, इसके प्रभाव के कारण हो सकता है की आप अपने कामों को समय से पूरा ना कर पाएं.आपको अपने काम के ऊपर अधिक ध्यान देने की जरुरत होगी, काम में गलतियां और चूक होने की संभावनाएं हैं, इसलिए आपको ज्यादा सतर्क रहना होगा.
वृश्चिक राशि वालों के लिए ये महीना आर्थिक मामलों में मिले-जुले नतीजे दे सकता है, यानि आपको पिछले महीने की तुलना में हानि भी हो सकती है और लाभ भी.बृहस्पति के छठे घर में होने का ये संकेत है की जातकों को किसी भारी खर्चे का सामना करना पड़े, कभी-कभी स्थिति जातकों के हाथ से बाहर निकल जाती और वो इसे मैनेज करने में चूक सकते हैं.
छठे घर में राहु के होने से वृश्चिक राशि वाले जातक अपनी सेहत को बेहतर बनाने में सफल रहेंगे.इस महीने पांचवे और दूसरे घर के स्वामी के रुप में बृहस्पति छठे घर में मौजूद है और शनि पहले से ही चौथे घर में मौजूद है जिसके प्रतिकूल प्रभाव से आपके आराम में कमी आने की संभावना है.
चौथे घर में शनि के होने के कारण वृश्चिक राशि वालों को अपने प्रेम संबंधों को लेकर काफी सावधान रहने की जरुरत है, क्योंकि शनि की स्थिति आपके लिए अनुकूल नहीं है इसके असर से आपका प्रेम जीवन प्रभावित हो सकता है, आपके रिश्ते में प्रेम और आपसी समझ की कमी आने की भी संभावना है.
दूसरे घर का स्वामी बृहस्पति छठे घर में गोचर कर रहा है इसी के प्रभाव से आपको परिवार में कुछ ज्यादा बेहतर नतीजे ना मिलने की उम्मीद है.
-
रोज हनुमान चालीसा का पाठ करें
-
प्रतिदिन 108 बार ऊँं केतवे नमः का जाप करें
-
प्रतिदिन 41 बार ऊँ नमो नारायण का जाप करें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




