July 2023 Vrishchik Rashifal: जानिए वृश्चिक राशि के जातकों के लिए कैसा होगा जुलाई का महीना, देखें मासिक राशिफल
Published by : Shaurya Punj Updated At : 01 Jul 2023 7:52 AM
July 2023 Vrishchik Rashifal: जुलाई 2023 का प्रारंभ हो चुका है. साल के सातवें महीने में लोग नई उपलब्धियों, संभावनाओं और उम्मीदों की ओर देख रहे हैं. इस माह में जातकों का का मासिक राशिफल कैसा रहेगा, इसे जानने के लिए जुलाई 2023 का मासिक राशिफल
July 2023 Vrishchik Rashifal: जुलाई 2023 का प्रारंभ हो चुका है. साल के सातवें महीने में लोग नई उपलब्धियों, संभावनाओं और उम्मीदों की ओर देख रहे हैं. इस माह में जातकों का का मासिक राशिफल कैसा रहेगा, इसके बारे में बता रहे हैं राशि वालों की किस्मत चमकने वाली और किसे थोड़ी और चुनौतियों का सामना करना है, इसे जानने के लिए जुलाई 2023 का मासिक राशिफल
जुलाई 2023 के मासिक राशिफल के अनुसार, इस माह छठे भाव में राहु की मौजूदगी से इस राशि के जातक दृढ़ इच्छाशक्ति एवं संकल्प के साथ प्रयास को जारी रख सकेंगे और सभी चुनौतियों का सामना करने में सक्षम हो सकेंगे. इसके साथ ही छठे भाव में राहु इन जातकों को स्वास्थ्य में अच्छे परिणाम देगा, लेकिन साथ ही चिंता भी इन जातकों को सता सकती है.
जुलाई 2023 का मासिक राशिफल के अनुसार, वृश्चिक राशि के जातकों को इस माह करियर के क्षेत्र में मिले जुले परिणाम प्राप्त होंगे, क्योंकि इस माह शनि आपके चौथे भाव में मौजूद होगा, जिसके चलते जातकों को किसी भी कार्य को पूरा करने के लिए देरी का सामना करना पड़ सकता है. जातक को अपने काम में ध्यान केंद्रित करने की जरूरत होगी. वरना काम में गलतियां होने की संभावना हो सकती है.
जुलाई 2023 के मासिक राशिफल के अनुसार, आर्थिक जीवन में आपको इस माह मिले जुले परिणाम मिलेंगे. यानी लाभ के साथ साथ आपके खर्चें भी बढ़ सकते हैं. इस माह बृहस्पति आपके छठे भाव में मौजूद है, जिसके कारण आपके खर्चों में वृद्धि आ सकती है. कई बार खर्चे इतने बढ़ सकते हैं कि स्थिति पर नियंत्रण कर पाना मुश्किल हो सकता है और ऐसे में आपको कर्ज लेने के लिए मजबूर होना पड़ सकता है.
जुलाई 2023 के मासिक राशिफल के अनुसार, इस माह राशि के जातक बेहतर स्वास्थ्य बनाए रखनें में सक्षम हो सकते हैं, लेकिन इसके साथ ही छठे व दूसरे भाव के स्वामी के रूप में बृहस्पति पांचवें भाव में मौजूद होंगे. बता दें कि शनि पहले से ही चौथे भाव में मौजूद है और ऐसे में स्वास्थ्य के मोर्चे में जातक सुख सुविधाओं की कमी महसूस कर सकते हैं.
जुलाई 2023 के मासिक राशिफल के अनुसार, प्रेम और वैवाहिक जीवन के मोर्चे से इस माह आपको सतर्क रहने की जरूरत है, क्योंकि शनि आपके चौथे भाव में मौजूद है और ऐसे में प्रेम और वैवाहिक जीवन में यह समय कुछ खास अवसर प्रदान नहीं करेगा.
जुलाई 2023 के मासिक राशिफल के अनुसार, जातकों को पारिवारिक जीवन के मोर्चे पर अच्छे परिणाम प्राप्त होने की संभावना कम है, क्योंकि इस माह बृहस्पति दूसरे भाव के स्वामी के रूप में छठे भाव में मौजूद हैं.
• प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें.
• रोजाना 108 बार “ॐ केतवे नमः” मंत्र का जाप करें.
• हर रोज “ॐ मांडया नमः” मंत्र का 41 बार जाप करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










