March 2023 Vrishabh Rashifal: जानिए वृषभ राशि के जातकों के लिए कैसा होगा मार्च का महीना, देखें मासिक राशिफल

Published by : Shaurya Punj Updated At : 28 Feb 2023 6:41 AM

विज्ञापन

March 2023 Vrishabh Rashifal: मार्च 2023 का प्रारंभ आज से हो गया है. इस माह में जातकों का का मासिक राशिफल कैसा रहेगा, इसके बारे में बता रहे हैं राशि वालों की किस्मत चमकने वाली और किसे थोड़ी और चुनौतियों का सामना करना है, इसे जानने के लिए मार्च 2023 का मासिक राशिफल

विज्ञापन

March 2023 Vrishabh Rashifal: मार्च 2023 का प्रारंभ आज से हो गया है. साल के तीसरे महीने में लोग नई उपलब्धियों, संभावनाओं और उम्मीदों की ओर देख रहे हैं. इस माह में जातकों का का मासिक राशिफल कैसा रहेगा, इसके बारे में बता रहे हैं राशि वालों की किस्मत चमकने वाली और किसे थोड़ी और चुनौतियों का सामना करना है, इसे जानने के लिए मार्च 2023 का मासिक राशिफल

वृषभ राशि का स्वामी शुक्र ग्रह है. शुक्र ग्रह को ऐश्वर्यशाली जीवन, प्यार, धन-धान्य और सुख-समृद्धि देने वाले ग्रह के रूप में जाना जाता है. शुक्र ग्रह के प्रभाव के कारण इनका मन रचनात्मक और कलात्मक कार्यों में अधिक लगता है. वृष राशि वाले शांत और कोमल स्वभाव के होते हैं. आप व्यावहारिक और अच्छे व्यक्तित्व वाले होते हैं. धन और ऐश्वर्य के प्रति आप अधिक लालायित होते हैं.

कार्यक्षेत्र

मार्च मासिक राशिफल 2023 की भविष्यवाणी के अनुसार वृषभ राशि में जन्म लेने वाले जातक करियर में अच्छा प्रदर्शन करने की स्थिति में हो सकते हैं. साथ ही उनके लिए प्रोत्साहन के रूप में अच्छी खबर आ सकती है. बुध व सूर्य ग्यारहवें भाव में, शनि दशम भाव में है जिसके चलते महीने के मध्य में जातकों के लिए करियर के लिहाज से सहायक हो सकता है.

आर्थिक

वृषभ राशि में जन्म लेने वाले जातकों के लिए इस माह के मध्य में एकादश भाव में सूर्य, बुध के साथ स्थित बृहस्पति के मार्गदर्शन से अच्छा पैसा अर्जित कर सकते हैं. एकादश भाव पर बुध और बृहस्पति की दृष्टि इन जातकों को अप्रत्याशित धन लाभ प्रदान कर सकती है और जो लोग अटकलों में हैं उन्हें महीने के मध्य के दौरान बुद्धिमानी से लाभ मिल सकता है.

स्वास्थ्य

मार्च मासिक राशिफल के अनुसार महीने की शुरुआत में आपका स्वास्थ्य ठीक-ठाक रहेगा. हालांकि एकादश भाव में बृहस्पति की उपस्थिति के कारण ज्याजा बड़ी स्वास्थ्य समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा, लेकिन बारहवें घर में राहु की उपस्थिति के चलते आपको पाचन संबंधी कुछ समस्याएं हो सकती है. शनि चतुर्थ भाव में स्थित होने के कारण माता के स्वास्थ्य के लिए धन खर्च करना पड़ सकता है.

प्रेम व वैवाहिक

मार्च मासिक राशिफल 2023 के अनुसार महीने के मध्य में बारहवें भाव में राशि स्वामी शुक्र की उपस्थिति के कारण इस राशि के जातकों की लव लाइफ बेहतर होगी. आपके पार्टनर के साथ आपके संबंध अच्छे होंगे. एकादश भाव में बृहस्पति पंचम भाव को देख रहा है जिसके कारण इन जातकों के लिए प्रेम और सफलता में अच्छे परिणाम दे सकते हैं.

पारिवारिक

इन जातकों की संपत्ति को लेकर परिवार में विवाद हो सकता है. महीने के पहले भाग में जातकों को परिवार में सुख की कमी का सामना करना पड़ सकता है.

उपाय

  • प्रतिदिन 108 बार “ओम राहवे नमः” का जाप करें

  • महिलाओं को अन्नदान करें

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola