July 2023 Tula Rashifal: जानिए तुला राशि के जातकों के लिए कैसा होगा जुलाई का महीना,  देखें मासिक राशिफल

Published by : Shaurya Punj Updated At : 01 Jul 2023 7:53 AM

विज्ञापन

July 2023 Tula Rashifal: जुलाई 2023 का प्रारंभ हो चुका है. साल के सातवें महीने में लोग नई उपलब्धियों, संभावनाओं और उम्मीदों की ओर देख रहे हैं. इस माह में जातकों का का मासिक राशिफल कैसा रहेगा, इसे जानने के लिए जुलाई 2023 का मासिक राशिफल

विज्ञापन

July 2023 Tula Rashifal:  जुलाई 2023 का प्रारंभ हो चुका है. साल के सातवें महीने में लोग नई उपलब्धियों, संभावनाओं और उम्मीदों की ओर देख रहे हैं. इस माह में जातकों का का मासिक राशिफल कैसा रहेगा, इसके बारे में बता रहे हैं राशि वालों की किस्मत चमकने वाली और किसे थोड़ी और चुनौतियों का सामना करना है, इसे जानने के लिए जुलाई 2023  का मासिक राशिफल

मासिक राशिफल जुलाई 2023 के अनुसार, इस माह पहले भाव में राहु व सातवें भाव में केतु की मौजूदगी के चलते तुला राशि के जातक अपने भविष्य को लेकर असुरक्षा की भावना महसूस कर सकते हैं. लेकिन इस महीने आपकी चंद्र राशि के सातवें भाव में बृहस्पति की मौजूदगी आपको आर्थिक जीवन में धन लाभ, पारिवारिक जीवन में शुभ अवसर और करियर के नए मौके प्रदान कर सकता है, लेकिन साथ ही राहु सातवें व केतु पहले भाव में मौजूद है, जिसके चलते जातक इन शुभ अवसरों का लाभ उठाने में असमर्थ हो सकते हैं.

कार्यक्षेत्र

करियर के क्षेत्र में तुला राशि के जातकों को अपने कार्यों को पूरा करने में देरी का सामना करना पड़ सकता है, जिससे जातकों को नौकरी में संतुष्टि नहीं हो सकती है. करियर के लिहाज से राहु और केतु प्रतिकूल स्थिति में हैं, जिसके चलते जातक को करियर के क्षेत्र में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. राहु और केतु की इस स्थिति की वजह से वरिष्ठों की ओर से काम का दबाव हो सकता है. साथ ही काम में कुछ गड़बड़ी होने की संभावना भी है.

आर्थिक

जुलाई 2023 का मासिक राशिफल के अनुसार, आर्थिक जीवन में तुला राशि के जातकों को इस महीने उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि दूसरे भाव का स्वामी मंगल ग्यारहवें भाव में प्रतिकूल स्थिति में मौजूद है. ग्रहों की इस स्थिति के चलते जातक के खर्चे बढ़ सकते हैं. कई बार तुला राशि के जातकों को अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है और जिस कारण स्थिति पर काबू पाना मुश्किल हो सकता है.

स्वास्थ्य

जुलाई 2023 का मासिक राशिफल के अनुसार, तुला राशि के जातकों को स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा. ऐसे में जातक को स्वास्थ्य के प्रति ध्यान देने की बेहद जरूरत है, क्योंकि सातवें भाव में राहु के साथ बृहस्पति की मौजूदगी से जातक को पाचन और त्वचा संबंधी समस्याएं होने की संभावना है. साथ ही सिर में दर्द की समस्या भी हो सकती है.

प्रेम व वैवाहिक

जुलाई 2023 का मासिक राशिफल के अनुसार, इस माह सातवें भाव में राहु और पहले भाव में केतु की मौजूदगी के कारण प्रेम और वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं.

पारिवारिक

जुलाई 2023 का मासिक राशिफल के अनुसार, इस माह जातक पारिवारिक जीवन में खुशियों की कमी महसूस कर सकते हैं, क्योंकि इस माह सातवें भाव में राहु और पहले भाव में केतु मौजूद होंगे.

उपाय

प्रतिदिन 41 बार ” ॐ केतवे नमः” मंत्र का जाप करें.
रोजाना 41 बार “ॐ रहवे नमः” मंत्र का जाप करें.
राहु केतु ग्रहों के लिए मंगलवार के दिन यज्ञ व हवन करें.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola