November 2023 Singh Rashifal: जानिए सिंह राशि के जातकों के लिए कैसा होगा नवंबर का महीना, देखें मासिक राशिफल

Published by : Shaurya Punj Updated At : 06 Nov 2023 6:59 AM

विज्ञापन

November 2023 Singh Rashifal: नवंबर 2023 का प्रारंभ आज से हो गया है. साल के ग्यारहवें महीने में लोग नई उपलब्धियों, संभावनाओं और उम्मीदों की ओर देख रहे हैं. इस माह में जातकों का का मासिक राशिफल कैसा रहेगा, इसे जानने के लिए नवंबर 2023 का मासिक राशिफल

विज्ञापन

November 2023 Singh Rashifal: आपकी राशि के अनुसार नवंबर महीने के मासिक राशिफल का आंकलन किया हैं ताकि आप अपने जीवन में घटित हो सकने वाली घटनाओं को पहले से जानकर उसके अनुसार स्वयं को ढाल सके. आइए जानते हैं आपकी मेष से लेकर मीन राशि का  नवंबर  2023 का मासिक राशिफल.

 सिंह मासिक राशिफल- इस महीने समस्याएं कम होंगी.जरूरी कागजातों का ध्यान रखें.किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले उसे अच्छे से समझ लें.व्यापार में आर्थिक लाभ होगा.उच्च अधिकारियों द्वारा प्रशंसा मिलेगी.जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा.पिछले पुराने कार्य पूर्ण होंगे.अचानक प्रिय व्यक्ति से मुलाकात होगी.नए कार्य की शुरुआत करेंगे.साझेदारी के व्यवसाय में आप लगातार प्रगति करेंगे लेकिन किसी भी साझा निर्णय में आपको सौम्य होना होगा.कमीशन,ब्रोकरेज और ब्याज के कामकामज में थोड़ी मंदी का सामना करना पड़ेगा.पैसों की उधारी के लिए बाद के चरण में दूर की यात्रा करनी होगी, जिसमें सफलता मिलेगी,लेकिन शायद फल की प्राप्ति अपेक्षा से कम होगी.अपने प्रियजन या मित्र के साथ बातचीत और मुलाकात की संभावना होगी लेकिन अपने स्वभाव और वाणी में सौम्यता रखें.जो लोग पहले से ही संबंधों में हैं,उन्हें महीने के मध्य में, रिश्ते को बनाए रखने के लिए अधिक प्रयास करना होगा.कभी-कभी मामूली बातों पर आपके बीच तनाव हो सकता है.किसी प्रियजन से संबंधित कोई चिंता आपको परेशान कर सकती है.स्वास्थ्य को लेकर महीने की शुरूआत में आपको थोड़ी चिंता रहेगी.करोना से सावधानी सतर्कता जरुरी है.शरीर में कोई छिपी हुई बीमारी होने का संदेह आपको लगातार चिंतित रखेगा.गैस, अपच, सिरदर्द, पानी की कमी, बिजली से खतरा आदि होने की संभावना है.दांत, जीभ, गले से संबंधित परेशानी बढ़ सकती है.स्वास्थ्य में सुधार आने से आप स्नेहजनों के साथ बेहतर सप्ताहांत का आनंद लेंगे.इस माह आपके साथ सबसे बड़ी समस्या यह है कि आप सोचते तो हैं,लेकिन काम कर लेने के बाद. बेहतर होगा कि काम करने के बाद नहीं,काम करने के पहले सोचें.

उपाय: इस महीने घर से निकले तो घर के दक्षिण भाग में गुड़ की एक डली छोड़कर जाएं.कार्य में प्रगति होगी तथा यात्रा में सफलता मिलेगी. जब भी किसी खास काम के लिए घर से बाहर निकलें,तब यह उपाय अवश्य करें.

लकी नंबर :-1

लकी कलर :-गुलाबी

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola