July 2023 Singh Rashifal: जानिए सिंह राशि के जातकों के लिए कैसा होगा जुलाई का महीना,  देखें मासिक राशिफल

Updated:
विज्ञापन
July 2023 Singh Rashifal: जानिए सिंह राशि के जातकों के लिए कैसा होगा जुलाई का महीना,  देखें मासिक राशिफल

July 2023 Singh Rashifal: जुलाई 2023 का प्रारंभ हो चुका है साल के सातवें महीने में लोग नई उपलब्धियों, संभावनाओं और उम्मीदों की ओर देख रहे हैं. इस माह में जातकों का का मासिक राशिफल कैसा रहेगा, इसे जानने के लिए जुलाई 2023 का मासिक राशिफल

विज्ञापन

July 2023 Singh Rashifal:  जुलाई 2023 का प्रारंभ हो चुका है. साल के सातवें महीने में लोग नई उपलब्धियों, संभावनाओं और उम्मीदों की ओर देख रहे हैं. इस माह में जातकों का का मासिक राशिफल कैसा रहेगा, इसके बारे में बता रहे हैं राशि वालों की किस्मत चमकने वाली और किसे थोड़ी और चुनौतियों का सामना करना है, इसे जानने के लिए जुलाई 2023  का मासिक राशिफल

जुलाई 2023 के मासिक राशिफल के अनुसार, सिंह राशि के जातकों के लिए यह महीना अनुकूल रहेगा. इस महीने बृहस्पति नौवें भाव में मौजूद हैं और चंद्र राशि पर दृष्टि डालते हैं, वहीं शनि सातवें भाव में हैं और यह भी चंद्र राशि पर दृष्टि डाल रहे हैं. शनि के प्रभाव के चलते जीवन स���थी के साथ रिश्तों में कई समस्याएं आ सकती है. रिश्ते में अहंकार के मुद्दे पैदा हो सकते हैं, जिसके चलते आपसी मतभेद होने की संभावना है, लेकिन बृहस्पति की अनुकूल स्थिति के चलते जातक इन तमाम समस्याओं से निपटने में सक्षम रह सकते हैं.

कार्यक्षेत्र

जुलाई 2023 के मासिक राशिफल के अनुसार, सिंह राशि के जातक करियर व नौकरी के क्षेत्र में अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे. इस माह बृहस्पति नौवें भाव में स्थित होंगे और चंद्र राशि पर दृष्टि डाल रहे हैं. ऐसे में चंद्र राशि पर बृहस्पति की शुभ दृष्टि के चलते जातक को कार्यक्षेत्र में प्रमोशन और लाभ मिलने की संभावना है.

आर्थिक

जुलाई 2023 के मासिक राशिफल के अनुसार, इस महीने के दौरान जातक को पैसे कमाने के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे, क्योंकि बृहस्पति नौवें भाव में है और चंद्र राशि पर दृष्टि डाल रहा है. इसके अलावा महीने के मध्य में दूसरे भाव का स्वामी बुध बारहवें भाव में मौजूद है, जिसके चलते जातक को लाभ तो होगा, लेकिन खर्च भी बढ़ेंगे.

स्वास्थ्य

जुलाई 2023 का मासिक राशिफल के अनुसार, स्वास्थ्य के लिहाज से यह महीना आपके लिए सेहतमंद रहने वाला है, क्योंकि बृहस्पति देव नौवें भाव में मौजूद हैं और चंद्र राशि पर दृष्टि डाल रहे हैं. बृहस्पति अनुकूल स्थिति से जातक अच्छा स्वास्थ्य बनाएं रखने में सक्षम होंगे.

प्रेम व वैवाहिक

जुलाई 2023 का मासिक राशिफल के अनुसार, नौवें भाव में बृहस्पति के मौजूदगी और चंद्र राशि पर इसकी दृष्टि के चलते इस माह सिंह राशि के जातकों को प्रेम और वैवाहिक जीवन में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे.

पारिवारिक

जुलाई 2023 का मासिक राशिफल के अनुसार, इस माह पारिवारिक जीवन सकारात्मकता आएगी, क्योंकि शुभ बृहस्पति आपके नौवें भाव में बैठे हैं, लेकिन इसके साथ ही बुध दूसरे भाव के स्वामी के रूप में बारहवें भाव में मौजूद रहेंगे, जिसके चलते पारिवारिक जीवन में भ्रम की स्थिति बन सकती है.

उपाय

  • प्रतिदिन सुबह सूर्य देव की पूजा करें.

  • प्रतिदिन आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें.

  • सूर्य देव की कृपा पाने के लिए रविवार के दिन यज्ञ हवन करें.

विज्ञापन
शौर्य पुंज

लेखक के बारे में

By शौर्य पुंज

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola