September 2023 Mithun Rashifal: जानिए मिथुन राशि के जातकों के लिए कैसा होगा सितंबर महीना, देखें मासिक राशिफल

Edited by Shaurya Punj
Updated:
विज्ञापन

September 2023 Mithun Rashifal: सितंबर 2023 का प्रारंभ आज से हो गया है. साल के नौवें महीने में लोग नई उपलब्धियों, संभावनाओं और उम्मीदों की ओर देख रहे हैं. जानें सितंबर 2023 का मासिक राशिफल

विज्ञापन

September 2023 Mithun Rashifal:  सितंबर 2023 का प्रारंभ आज से हो गया है. साल के नौवें महीने में लोग नई उपलब्धियों, संभावनाओं और उम्मीदों की ओर देख रहे हैं. इस माह में जातकों का का मासिक राशिफल कैसा रहेगा, इसके बारे में बता रहे हैं राशि वालों की किस्मत चमकने वाली और किसे थोड़ी और चुनौतियों का सामना करना है, इसे जानने के लिए सितंबर 2023  का मासिक राशिफल

मिथुन राशि के स्वामी ग्रह बुध देव हैं. यह द्विस्वभाव राशि है. इस राशि के जातक बुद्धिमान और बेहद उन्नत होते हैं. ये संगीत एवं कला में गहरी रुचि रखते हैं. ये जातक सट्टा, जुआ आदि के भी शौकीन होते हैं और इस क्षेत्र में लाभ उठाने की भी क्षमता रखते हैं. वहीं दूसरी ओर ये अपने निर्णय बार-बार बदलते रहते हैं. मिथुन राशि के जातक घूमना-फिरना व यात्रा करना पसंद करते हैं.

कार्यक्षेत्र

सितंबर 2023 के मासिक राशिफल के अनुसार, करियर के क्षेत्र में मिथुन राशि के जातक को अच्छे परिणाम प्राप्त होने की संभावना हो सकती है, क्योंकि इस माह करियर का ग्रह शनि नौवें भाव में बैठे हैं, जिसके कारण बेहतरीन परिणाम मिलने की उम्मीद है, लेकिन इसके लिए जातक को कड़ी मेहनत की जरूरत है.

आर्थिक

सितंबर 2023 के मासिक राशिफल के अनुसार, इस माह मिथुन राशि के जातकों को धन लाभ मिल सकता है, क्योंकि बृहस्पति चंद्र राशि के ग्यारहवें भाव में बैठे हैं. बृहस्पति की अनुकूल स्थिति के कारण धन में वृद्धि के आसार के साथ जातक बचत करने की भी स्थिति में हो सकते हैं.

स्वास्थ्य

सितंबर 2023 के मासिक राशिफल के अनुसार, यह माह स्वास्थ्य के मोर्चे पर आपको काफी अच्छा स्वास्थ्य प्रदान करेगा, क्योंकि बृहस्पति मेष राशि के ग्यारहवें भाव में राहु के साथ अनुकूल स्थिति में मौजूद है, जो बेहतर स्वास्थ्य बनाए रखने में सक्षम हो सकते हैं, लेकिन वहीं पांचवें भाव में केतु की मौजूदगी के परिणामस्वरूप स्वास्थ्य के प्रति जातक के अंदर चिंता और असुरक्षा की भावना पनप सकती है.

प्रेम व वैवाहिक

सितंबर 2023 के मासिक राशिफल के अनुसार, प्रेम में पड़े जातकों को यह माह अच्छे परिणाम दे सकता है, क्योंकि ग्यारहवें भाव बृहस्पति और राहु की युति हो रही है. जिसके कारण प्यार में जातक को सफलता मिल सकती है. प्रेम में भी गहराई आ सकती है. आप इस माह रिश्ते निभाने में परिपक्व हो सकते हैं, जिसके कारण रिश्ते में खुशी का अनुभव कर सकते हैं.

पारिवारिक

सितंबर 2023 के मासिक राशिफल के अनुसार, इस माह पारिवारिक जीवन आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है, क्योंकि ग्यारहवें भाव में बृहस्पति और राहु की युति हैं और राशि का स्वामी बुध अनुकूल स्थिति में चौथे भाव में 01 अक्टूबर 2023 तक बैठे हैं.

उपाय

प्रतिदिन “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का 41 बार जाप करें.
रोजाना 41 बार “ओम बुधाय नमः” मंत्र का जाप करें.
बुधवार के दिन दिव्यांगों को भोजन करवाएं.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola