July 2023 Mesh Rashifal: जानिए मेष राशि के जातकों के लिए कैसा होगा जुलाई का महीना, देखें मासिक राशिफल
Published by : Shaurya Punj Updated At : 01 Jul 2023 7:55 AM
July 2023 Singh Rashifal: जुलाई 2023 का प्रारंभ हो चुका है. साल के सातवें महीने में लोग नई उपलब्धियों, संभावनाओं और उम्मीदों की ओर देख रहे हैं. इस माह में जातकों का का मासिक राशिफल कैसा रहेगा, इसे जानने के लिए जुलाई 2023 का मासिक राशिफल
July 2023 Mesh Rashifal: जुलाई 2023 का प्रारंभ हो चुका है. साल के सातवें महीने में लोग नई उपलब्धियों, संभावनाओं और उम्मीदों की ओर देख रहे हैं. इस माह में जातकों का का मासिक राशिफल कैसा रहेगा, इसके बारे में बता रहे हैं राशि वालों की किस्मत चमकने वाली और किसे थोड़ी और चुनौतियों का सामना करना है, इसे जानने के लिए जुलाई 2023 का मासिक राशिफल छाया ग्रह राहु पहले भाव में और केतु सातवें भाव में बैठे हैं और राहु-केतु की ये स्थिति इस महीने के दौरान जातकों के लिए अनुकूल नहीं है. पहले भाव में बृहस्पति की स्थिति के चलते इस राशि के जातकों को तनाव व चिंता परेशान कर सकती है और इसका असर स्वास्थ्य पर भी साफ दिखाई दे सकता है.
राहु आपके पहले भाव में बृहस्पति के साथ विराजमान होंगे और केतु सातवें भाव में होंगे. इस वजह से जातकों के खर्चें बढ़ सकते हैं. साथ ही, आपको बच्चों के स्वास्थ्य पर भी धन खर्च करना पड़ सकता है. इसके परिणामस्वरूप आप धन की बचत करने में सक्षम नहीं होंगे.
जातकों को अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की विशेष जरूरत है क्योंकि इस दौरान राहु और बृहस्पति की युति लग्न भाव में हो रही होगी जबकि केतु सातवें भाव में मौजूद होंगे. जितना हो सके तनाव की स्थिति से बचने का प्रयास करें. ऐसे में आपको ध्यान और योग करने की सलाह दी जाती है.
जुलाई मासिक राशिफल 2023 के अनुसार, राहु के पहले व केतु के सातवें भाव में स्थित होने की वजह से रिश्तों में भी समस्याएं आ सकती है. इस अवधि के दौरान राहु-केतु इन जातकों की परीक्षा ले सकते हैं.
जुलाई मासिक राशिफल 2023 के अनुसार, पारिवारिक दृष्टिकोण से मेष राशि के जातकों के लिए यह महीना सामान्य रहने वाला है. इस माह आपके पहले भाव में राहु व सातवें भाव में केतु के स्थित होने के कारण परिवार में समस्याएं और संपत्ति से जुड़े विवाद उत्पन्न हो सकते हैं. साथ ही, बृहस्पति भी आपके पहले/लग्न भाव में उपस्थित होंगे. ऐसे में ग्रहों की युति की वजह से परिवार के सदस्यों के बीच मतभेद हो सकते हैं.
राहु-केतु के लिए मंगलवार को हवन करें.
शनिवार के दिन शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए हवन करें.
हर शनिवार को 17 बार “ऊँ मन्दाय नमः” का जाप करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










