March 2023 Makar Rashifal: जानिए मकर राशि के जातकों के लिए कैसा होगा मार्च का महीना, देखें मासिक राशिफल

March 2023 Makar Rashifal: मार्च 2023 का प्रारंभ आज से हो गया है. इस माह में जातकों का का मासिक राशिफल कैसा रहेगा, इसके बारे में बता रहे हैं राशि वालों की किस्मत चमकने वाली और किसे थोड़ी और चुनौतियों का सामना करना है, इसे जानने के लिए मार्च 2023 का मासिक राशिफल
March 2023 Makar Rashifal: मार्च 2023 का प्रारंभ आज से हो गया है. साल के तीसरे महीने में लोग नई उपलब्धियों, संभावनाओं और उम्मीदों की ओर देख रहे हैं. इस माह में जातकों का का मासिक राशिफल कैसा रहेगा, इसके बारे में बता रहे हैं राशि वालों की किस्मत चमकने वाली और किसे थोड़ी और चुनौतियों का सामना करना है, इसे जानने के लिए मार्च 2023 का मासिक राशिफल
मार्च मासिक राशिफल 2023 के अनुसार, चौथे भाव में राहु की उपस्थिति के कारण स्वास्थ्य मामले में थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है. इस माह आपको पेट से संबंधित समस्या हो सकती है. दशम भाव में केतु की उपस्थिति इन जातकों को आध्यात्मिक गतिविधियों से संबंधित यात्रा पर जाने के लिए प्रेरित कर सकती है.
मकर मासिक राशिफल 2023 के अनुसार आपको इस महीने सकारात्मक व नकारात्मक दोनों तरह के फल प्राप्त होंगे. शनि आपकी चंद्र राशि से तीसरे भाव में और केतु दसवें भाव में मौजूद होगा. महीने के अंत में शनि आपके तीसरे भाव में सूर्य और बुध के साथ स्थित होगा और इस वजह से आपके ऊपर काम का दबाव बढ़ सकता है. कुल मिलाकर देखा जाए तो महीने के तीसरे भाग की तुलना में महीने का पहला भाग ज़्यादा फलदायी रहने वाला है.
वित्तीय मामले में जातक को इस महीने खर्च और लाभ दोनों परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है. शनि दूसरे भाव में होने के कारण अच्छी खासी कमाई करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है. बृहस्पति तीसरे भाव में है जिस कारण जातक फालतू खर्च कर सकता है. यात्रा के दौरान इन जातकों को धन की हानि होने की संभावना है.
स्वास्थ्य के अनुसार यह माह आपके लिए अच्छा नही है और कोई दुर्घटना हो सकती है. कम से कम इस माह बिजली की चीजों में सावधानी बरते और उनसे दूरी बनाकर रखे. यदि अस्थमा के रोगी है तो हमेशा इनहेलर अपने साथ रखे अन्यथा बात बिगड़ सकती है.
यदि किसी के साथ प्रेम संबंध में तो इस माह घर के किसी अपने से इस बात को साँझा कर सकते है. उनके द्वारा आपकी सहायता भी की जाएगी और दोनों के बीच रिश्ते में मजबूती आएगी. सिंगल लोगों को जीवनसाथी मिलेगा और आप उन्हें पाकर बहुत खुश दिखाई देंगे.
रिश्तो को लेकर सतर्क रहे क्योंकि घर के सदस्य की किसी बात को लेकर आप बेवजह से संवेदनशील रवैया अपना सकते हैं जिससे रिश्तो में दूरियां बढ़ जाएगी. बात खुलकर करेंगे तो उसका ज्यादा सकारात्मक परिणाम प्राप्त होगा. माता-पिता में से किसी एक का स्वास्थ्य थोड़ा ढीला रह सकता हैं, ऐसे में उन्हें बाहर जाने देने से बचे.
-
“ऊँ नमः शिवाय” का प्रतिदिन 108 बार जाप करें
-
प्रतिदिन हनुमान चालीसा का जाप करें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










