July 2023 Makar Rashifal: जानिए मकर राशि के जातकों के लिए कैसा होगा जुलाई का महीना, देखें मासिक राशिफल

Published by : Shaurya Punj Updated At : 01 Jul 2023 7:51 AM

विज्ञापन

July 2023 Makar Rashifal: जुलाई 2023 का प्रारंभ हो चुका है. साल के सातवें महीने में लोग नई उपलब्धियों, संभावनाओं और उम्मीदों की ओर देख रहे हैं. इस माह में जातकों का का मासिक राशिफल कैसा रहेगा, इसे जानने के लिए जुलाई 2023 का मासिक राशिफल

विज्ञापन

July 2023 Makar Rashifal:  जुलाई 2023 का प्रारंभ हो चुका है. साल के सातवें महीने में लोग नई उपलब्धियों, संभावनाओं और उम्मीदों की ओर देख रहे हैं. इस माह में जातकों का का मासिक राशिफल कैसा रहेगा, इसके बारे में बता रहे हैं राशि वालों की किस्मत चमकने वाली और किसे थोड़ी और चुनौतियों का सामना करना है, इसे जानने के लिए जुलाई 2023  का मासिक राशिफल

जुलाई 2023 के मासिक राशिफल के अनुसार, आर्थिक जीवन की बात करें तो मकर राशि के जातकों को मिले जुले परिणाम प्राप्त हो सकते हैं. इस माह शनि की स्थिति के परिणामस्वरूप धन प्रवाह सुचारू से डगमगा सकता है. बृहस्पति ग्रह इस माह तीसरे भाव के स्वामी रूप में चौथे भाव में मौजूद है, जिसके फलस्वरूप बचत की की आशंका कम नजर आ रही है. खर्चे में बढ़ोतरी होने की संभावना है. इसके साथ ही घर में अनचाहे खर्च बढ़ सकते हैं.

कार्यक्षेत्र

जुलाई 2023 के मासिक राशिफल के अनुसार, इस माह मकर राशि के जातकों को करियर के क्षेत्र में मिले जुले परिणाम प्राप्त हो सकते हैं. इस माह शनि दूसरे भाव में व केतु दसवें भाव में बैठे हैं. शनि की ढाई वर्षों तक साढ़े साती बनी रहेगी.

आर्थिक

जुलाई 2023 के मासिक राशिफल के अनुसार, इस माह मकर राशि के जातकों को लाभ के साथ साथ खर्च भी उठाने पड़ सकते हैं. शनि दूसरे भाव में मौजूद है इसके परिणामस्वरूप जातक को अधिक मात्रा में धन लाभ मिलने की संभावना कम नजर आ रही है. ऐसे में पैसों की बचत करने में भी मुश्किलें आ सकती हैं.

स्वास्थ्य

जुलाई 2023 के मासिक राशिफल के अनुसार, इस माह मकर राशि के जातकों को कोई बड़ी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ सकता है, क्योंकि शनि इस माह चंद्र राशि के दूसरे भाव में मौजूद है, लेकिन इस दौरान जातकों को आंखों सें संबंधित समस्या जैसे- आंखों में जलन, दर्द व इन्फेक्शन के साथ साथ दांतों में दर्द जैसी समस्या झेलनी पड़ सकती है.

प्रेम व वैवाहिक

इन जातकों का अपने पार्टनर के साथ विवाद हो सकता है और इस वजह से अलग होने तक की नौबत आ सकती है. जो लोग पहले से किसी को पसंद करते हैं उन्हें ये महीना औसत से थोड़ा कम लग सकता है और इस समय आपका प्रेम जीवन थोड़ा मुश्किल रहने की संभावना है.

पारिवारिक

जुलाई 2023 के मासिक राशिफल के अनुसार, इस माह मकर राशि के जातकों का अपने पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है, जिसके परिणामस्वरूप साथी से अलगाव की स्थिति भी उत्पन्न हो सकती है, वहीं जो जातक प्रेम बंधन में है उन्हें यह महीना प्रेम के सिलसिले में थोड़ा बोझिल लग सकता है. साथी से मतभेद हो सकते हैं. इसके साथ ही रिश्ते में प्रेम और सामंजस्य की कमी हो सकती है.

उपाय

  • प्रतिदिन 108 बार “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का जाप करें.

  • हर रोज 21 बार “ॐ हनुमते नमः” का जाप करें.

  • रोजाना 11 बार “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का जाप करें.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola