ePaper

Monthly Kumbh Rashifal June 2022: जून माह का कुंभ राशिफल, सम्पति का विवाद सुलझेगान

Updated at : 31 May 2022 7:30 AM (IST)
विज्ञापन
Monthly Kumbh Rashifal June 2022: जून माह का कुंभ राशिफल, सम्पति का विवाद सुलझेगान

सभी लोग जानना चाहते है़ कि जून महीना हमारे लिए कैसा रहने वाला है. मेरे और मेरे परिवार के लिए कैसा रहेगा.संजीत कुमार मिश्रा जी ने आपकी राशि और कुंडली पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव से उनकी चाल को देखते हुए विश्लेषण किया है ..

विज्ञापन

Monthly Kumbh Rashifal June 2022: सभी लोग जानना चाहते है़ कि जून महीना हमारे लिए कैसा रहने वाला है. मेरे और मेरे परिवार के लिए कैसा रहेगा .मेरा व्यापार आगे बढ़ेगा या नही या नयी समस्या का सामना करना पड़ेगा इत्यादि कई प्रकार के विचार हमारे मन को घेरे रखती हैं.संजीत कुमार मिश्रा जी ने आपकी राशि और कुंडली पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव से उनकी चाल को देखते हुए विश्लेषण किया है ..

पारिवारिक जीवन

परिवार के बीच आपसी मतभेद रहेगा. झगडा -झंझट बने रहेगा. जिससे मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहेगी. गलत काम नहीं करे किसी के बहकावे में काम नहीं करे.सोच -समझ कर बाते करे. माह के दुसरे सप्ताह के बाद परिवार में खुशी का माहौल रहेगा. सम्पति का विवाद सुलझेगा.नये रिश्तेदार घर आयेगे, घर में मांगलिक कार्य का आयोजन होगा.एक दुसरे की भावना को समझें.

व्यापार एवं नौकरी

इस माह व्यापार आपका मंदा रहेगा .बीच -बीच में उतार चढ़ाव बने रहेगा. महीने का अंतिम सप्ताह में लाभ का प्रबल योग है. जो लोग नौकरी कर रहे है उनको प्रमोशन मिलने का उम्मीद है. अगर नये नौकरी की खोज में है तो सफलता मिलेगी. अच्छे नौकरी मिलेगे. जो लोग निजी क्षेत्र में काम कर रहे है उनके लिए यह महीना बहुत खुशखबरी देगा.जगह का परिवर्तन होगा.तथा मनोकामना पूर्ण होगी .

शिक्षा और करियर

छात्रो को पढाई में कम मन लगेगा. ज्यादा समय सोशल मिडिया में देंगे जिसे परिवार वाले नाखुश रहेगे माता -पिता के साथ नाराजगी रहेगी.परिश्रम ज्यादा करना पड़ेगा. प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे है उनलोगों को नये अवसर मिलेगे कठिन मेहनत करना पड़ेगा तब आप सफल होंगे.

प्रेम जीवन

पुरानी मतभेद दुर करे मिलकर पुराने विवादों को दूर करे. प्रेम मामले में कठिन समय है .प्रेमी प्रेमिका में अनबन बना रहेगा .किसी बात को लेकर झगडा होते रहेगा. दाम्पत्य जीवन में कठोरता बनी रहेगी. छोटी -छोटी बातो पर झगडा होगा. महीने के दूसरे सप्ताह के बाद प्रेम ,सोहाद्र बनेगा. सभी कार्य मिलकर आप करेगे.

स्वास्थय

यह महीना स्वास्थ में उतार-चढ़ाव बने रहेगा. पेट सम्बंधित समस्या बनी रहेगी ,पुराने रोग खत्म होंगे बुखार तथा कफ सम्बंधित समस्या बना रहेगा. मौसम में उतार चढ़ाव के कारण समस्या बनेगी .खान पान पर ध्यान दीजिये. मानसिक समस्या बनी रहेगी

शुभ अंक : 1

शुभ रंग : भूरे

उपाय

नित्य हनुमान चालीसा का पाठ करें तथा शनि भगवान को शनिवार को सरसों का तेल चढ़ाये शांति मिलेगी.

संजीत कुमार मिश्रा

ज्योतिष एवं रत्न विशेषज्ञ

8080426594/ 9545290847

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola