Masik kark rashifal May 2024: जानें कैसा बीतेगा यह माह, शुभ रंग, तारीख

Masik kark rashifal
एक्सपर्ट से जानें कर्क राशि वाले लोगों के लिए कैसा होगा मई का महीना, और किन बातों का रखना होगा विशेष ध्यान.
Masik kark rashifal May 2024 : कर्क राशि वालों के लिए ये माह (मासिक राशिफल मई 20242023) कैसा रहेगा, आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य डॉ.एन.के.बेरा से कर्क राशि का मासिक राशिफल.
कर्क राशि- सभी लोग जानना चाहते है कि मई महीना हमारे लिए कैसा रहने वाला है. मेरे और मेरे परिवार के लिए कैसा रहेगा , मेरा व्यापार आगे बढ़ेगा या नही या नई समस्या का सामना करना पड़ेगा इत्यादि कई प्रकार के विचार हमारे मन को घेरे रखती हैं।जाने ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा जी से आपकी राशि और कुंडली पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव से उनकी चाल को देखते हुए विश्लेषण किए है .
पारिवारिक जीवन
कर्क राशि वाले का मई 2024 का महीना बहुत ही अनुकूल रहने वाला है आपके पारिवारिक सुख के स्वामी शुक्र दशम भाव में बैठे है शुक्र का दिर्ष्टि चौथे भाव पर बन रहा है जिसके कारण आपके पारिवारिक जीवन बहुत ही खुशमय बना रहेगा.परिवार में सभी लोग मिलजुलकर रहेंगे गुरु तथा शुक्र का युति दशम भाव में है जिनके कारण आपका आर्थिक स्थिति ठीक रहेगा धन का आगमन भी होगा खर्च में कमी तथा आय ठीक रहेगा.वाहन की खरीदारी होगी.जो लोग पैतृक व्यापार से जुडे है उनको लाभ मिलेगा सामाजिक क्षेत्र मजबूत बनेगा ,केतु तीसरे भाव में है भाई -बहन का स्वस्थ्य ठीक नहीं रहेगा.
व्यापार तथा नौकरी
व्यापार करने वाले के लिए इस माह बढ़िया लाभ मिलने वाला है आपके व्यापार के स्वामी शनि आठवें भाव में स्वगृही होकर बैठे है बहुत ही मजबूत स्थिति में है व्यापार में खूब उन्नति करेगे जो लोग नए व्यापार करना चाहते है उनको भी लाभ मिलेगा.इस माह व्यापार में निवेश करे आपको सही दिशा मिलेगी साथ ही आपको आर्थिक लाभ मिलेगा, विदेश में व्यापार कर रहे है या गुप्त तरीके से विदेशी व्यापार कर रहे है लाभ होगा ,नौकरी करने वाले को आपके नौकरी में मान -सम्मान मिलेगा, नौकरी अच्छी चलेगी इस माह आपको प्रमोसन होगा.10 मई के बाद नौकरी में आपका स्थान और मजबूत बनेगा.
प्रेम जीवन
प्रेम सम्बन्ध मजबूत बनेगा आप अपने रिश्ते को अच्छी तरह से निभायेगे आपके प्रेम सम्बन्ध के स्वामी नवम भाव में बैठे है बुध तथा राहु के साथ में आप अपने प्रेमी को खूब सम्मान देंगे साथ ही आप दोनों दूर के यात्रा पर निकलेगे.परिवार के लोग आपके प्रेम सम्बन्ध को लेकर नाराज नाराज रहेंगे 10 मई के बाद आपके प्रेम सम्बन्ध में नाराजगी बनेगी एक दुसरे पर शंका बना रहेगा.प्रेमी के साथ बात करते समय सावधानी रखे .दाम्पत्य जीवन खुशमय रहेगा 19 मई के बाद थोड़ी नाराजगी बनेगी ससुराल पक्ष से अनबन हो सकता है .
स्वास्थ्य
स्वास्थ्य आपका मिलजुला रहेगा कोई बहुत गंभीर बीमारी नहीं होगी आपके आठवें भाव में शनि बैठे है जिसे आपको मानसिक तनाव बनेगा आँख से जुडी समस्या बढ़ सकती है,आप अपना स्वास्थ्य पर ध्यान दे.
लकी नंबर- 6
लकी कलर- पीला
उपाय
आप नित्य हनुमान चालीसा के साथ बजरंग बाण का पाठ करे.
प्रत्येक शनिवार को शनि का पूजन करे गरीबों को भोजन कराए.
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847
Also Read: Masik Singh Rashifal May 2024: जानें कैसा बीतेगा यह माह, शुभ रंग, तारीख
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










