July 2023 Kark Rashifal: जानिए कर्क राशि के जातकों के लिए कैसा होगा जुलाई का महीना, देखें मासिक राशिफल
Published by : Shaurya Punj Updated At : 01 Jul 2023 7:54 AM
July 2023 Kark Rashifal: जुलाई 2023 का प्रारंभ हो चुका है. साल के सातवें महीने में लोग नई उपलब्धियों, संभावनाओं और उम्मीदों की ओर देख रहे हैं. इस माह में जातकों का का मासिक राशिफल कैसा रहेगा, इसे जानने के लिए जुलाई 2023 का मासिक राशिफल
July 2023 Kark Rashifal: जुलाई 2023 का प्रारंभ हो चुका है. साल के सातवें महीने में लोग नई उपलब्धियों, संभावनाओं और उम्मीदों की ओर देख रहे हैं. इस माह में जातकों का का मासिक राशिफल कैसा रहेगा, इसके बारे में बता रहे हैं राशि वालों की किस्मत चमकने वाली और किसे थोड़ी और चुनौतियों का सामना करना है, इसे जानने के लिए जुलाई 2023 का मासिक राशिफल
जुलाई मासिक राशिफल 2023 के अनुसार, करियर, वित्त और स्वास्थ्य से जुड़े क्षेत्रों में आपको इस महीने औसत परिणाम प्राप्त होंगे. चंद्र राशि के दसवें भाव में बृहस्पति के गोचर के कारण जातकों को नौकरी में बदलाव का सामना करना पड़ सकता है. सामान्य रूप से दसवें भाव में बृहस्पति के गोचर को इन जातकों के लिए अनुकूल नहीं माना जाता है. वहीं, आठवें भाव में शनि की मौजूदगी के चलते जातकों को करियर में सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि आपको नौकरी में दबाव से जूझना पड़ सकता है.
जुलाई 2023 का मासिक राशिफल अनुसार, इस माह के दौरान कार्यस्थल पर काम का दबाव अधिक रहेगा, क्योंकि बृहस्पति चंद्र राशि के दसवें भाव में मौजूद रहेंगे. आठवें भाव के स्वामी के रूप में शनि आठवें भाव में मौजूद है, जिसके चलते यह समय उन जातकों के लिए अनुकूल नहीं होगा जो अच्छी नौकरी पाने की चाहत रखते हैं. वहीं कुछ जातकों के नौकरी गंवाने या अच्छी प्रगति के लिए नौकरी बदलने की भी संभावना है.
जुलाई 2023 के मासिक राशिफल के अनुसार, इस माह आठवें भाव में शनि, दसवें भाव में बृहस्पति और राहु की प्रतिकूल स्थिति के चलते जातक को आर्थिक जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.
जुलाई 2023 का मासिक राशिफल के अनुसार, इस माह चौथे भाव में केतु की उपस्थिति के कारण जातकों को सुख-सुविधाओं की कमी का सामना करना पड़ेगा. इसके साथ ही मां का स्वास्थ्य भी प्रभावित हो सकता है. आपको मां के स्वास्थ्य के लिए धन खर्च करने पड़ सकते हैं, जिस वजह से आपके खर्चें इस माह के दौरान काफी बढ़ जाएंगे.
जुलाई 2023 के मासिक राशिफल के अनुसार, इस माह के दौरान शनि जो कि सातवें भाव का स्वामी है और आठवें भाव में मौजूद है और बृहस्पति दसवें भाव में मौजूद है. ग्रहों की प्रतिकूल स्थिति के चलते जातक को प्रेम और वैवाहिक जीवन में कई बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है.
जुलाई 2023 का मासिक राशिफल के अनुसार, आठवें भाव में शनि की प्रतिकूल स्थिति के चलते पारिवारिक जीवन में कलह अशांति और आपसी विद्वेष बढ़ सकता है. इसके साथ ही इस माह के दौरान परिवार के सदस्यों के बीच सामंजस्य की कमी देखने को मिल सकती है.
-
प्रतिदिन 20 बार “ओम सोमाय नमः” मंत्र का जाप करें.
-
सोमवार के दिन चंद्रमा ग्रह के लिए यज्ञ-हवन करें.
-
सोमवार का व्रत करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










