September 2023 Dhanu Rashifal: जानिए धनु राशि के जातकों के लिए कैसा होगा सितंबर का महीना, देखें मासिक राशिफल
September 2023 Dhanu Rashifal: सितंबर 2023 का प्रारंभ आज से हो गया है. साल के नौवें महीने में लोग नई उपलब्धियों, संभावनाओं और उम्मीदों की ओर देख रहे हैं. जानें सितंबर 2023 का मासिक राशिफल
September 2023 Dhanu Rashifal: सितंबर 2023 का प्रारंभ आज से हो गया है. साल के नौवें महीने में लोग नई उपलब्धियों, संभावनाओं और उम्मीदों की ओर देख रहे हैं. इस माह में जातकों का का मासिक राशिफल कैसा रहेगा, इसके बारे में बता रहे हैं राशि वालों की किस्मत चमकने वाली और किसे थोड़ी और चुनौतियों का सामना करना है, इसे जानने के लिए सितंबर 2023 का मासिक राशिफल
बृहस्पति ग्रह द्वारा शासित राशि धनु अग्नि तत्व की राशि है. इस राशि में जन्मे जातक आमतौर पर आध्यात्मिक और सुव्यवस्थित होते हैं. खेल-कूद में इनकी विशेष रुचि होती है. ये लोग बेहद सिद्धांतवादी होते हैं. धनु राशि के कुछ जातक प्रभावशाली भी होते हैं, जिसके कारण उनके स्वभाव में अहंकार झलकता है.
कार्यक्षेत्र
करियर के लिहाज से इस महीने आपको मिले-जुले परिणाम देखने को मिलेंगे. कर्म ग्रह शनि, जो कि करियर के कारक माने जाते हैं, तीसरे भाव में वक्री अवस्था में विराजमान हैं. इनकी यह स्थिति धीमे और निरंतर विकास को दर्शाती है. आमतौर पर ग्रहों की स्थिति आपके करियर के लिए अच्छी रहेगी और आपको विदेश में नौकरी के अवसर, नौकरी के नए अवसर जैसे सुखों का वरदान देगी.
आर्थिक
आर्थिक पक्ष की बात करें तो धनु राशि के जातक इस महीने भाग्यशाली साबित हो सकते हैं क्योंकि दूसरे भाव के स्वामी शनि तीसरे भाव में विराजमान हैं. ऐसे में नौकरीपेशा जातकों के लिए विदेश जाकर धन कमाने के योग बनेंगे. साथ ही धन लाभ और पदोन्नति होने की भी संभावना प्रबल है. पांचवें भाव में बृहस्पति की उपस्थिति होने के कारण आप धन की बचत कर पाने में भी सफल होंगे.
स्वास्थ्य
सेहत के लिहाज से देखा जाए तो आमतौर पर इस महीने आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आप ऊर्जावान रहेंगे क्योंकि तीसरे भाव में शनि स्थित है. केतु ग्यारहवें भाव में और पांचवें भाव के स्वामी मंगल पांचवें भाव में मौजूद हैं, जिसके परिणामस्वरूप आप ख़ुद को स्वस्थ और फ़िट बनाए रखने में सक्षम होंगे. इस महीने मेष राशि में पांचवें भाव में बृहस्पति की स्थिति के कारण भी आपको अच्छे स्वास्थ्य का वरदान मिलेगा. आप बेहद ख़ुश और सेहतमंद रहेंगे.
प्रेम व वैवाहिक
प्रेम और वैवाहिक जीवन की बात करें तो इस महीने आपको सकारात्मक परिणामों की प्राप्ति होने की प्रबल संभावना बन रही है क्योंकि राशि स्वामी के रूप में बृहस्पति पांचवें भाव में स्थित है और आपकी चंद्र राशि पर दृष्टि डाल रहा है. इस महीने बृहस्पति आपके ग्यारहवें भाव पर भी दृष्टि डालेगा और जातकों के बीच प्रेम बढ़ाएगा. जो लोग प्रेम संबंध में हैं, उनका रिश्ता इस दौरान फलता-फूलता दिखाई देगा.
पारिवारिक
पारिवारिक जीवन के लिहाज से देखा जाए तो इस महीने आपको ज़्यादातर सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे क्योंकि शुभ ग्रह बृहस्पति पांचवें भाव में स्थित है और चंद्र राशि पर दृष्टि डाल रहा है. इसके कारण आपके परिवार का वातावरण शांतिपूर्ण रहेगा. परिवार के सदस्यों के बीच बेहतर आपसी समझ विकसित होगी. साथ ही घर-परिवार में शुभ अवसर भी हो सकते हैं. परिवार में सकारात्मक माहौल का निर्माण होगा. ऐसे में आप अपने परिवारजनों के साथ ख़ुशनुमा पल साझा करने के लिए किसी यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं.
उपाय
-
गुरुवार के दिन निर्धन/गरीब लोगों को भोजन दान करें.
-
प्रतिदिन 108 बार “ॐ गुरुवे नमः” का जाप करें.
-
मंगलवार के दिन राहु ग्रह के लिए हवन/यज्ञ करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










