मंगल के डबल गोचर से इन राशियों की खुल सकती है किस्मत

Mangal Double Gochar 2026: मार्च 2026 में मंगल का डबल गोचर कई राशियों के लिए भाग्यवर्धक रहेगा. करियर, धन, विवाह और विदेश यात्रा के योग बनेंगे. जानें किन राशियों की खुलेगी किस्मत.
Mangal Double Gochar 2026: ग्रहों के सेनापति मंगल साल 2026 के तीसरे महीने यानी मार्च में खास स्थिति बनाने जा रहे हैं. इस महीने मंगल डबल गोचर करेंगे, यानी वे एक ही राशि में रहते हुए दो बार नक्षत्र परिवर्तन करेंगे. हालांकि मंगल पूरे महीने शनि की राशि कुंभ में ही विराजमान रहेंगे. मंगल को साहस, शक्ति, ऊर्जा, पराक्रम, भूमि, अग्नि और छोटे भाई का कारक ग्रह माना जाता है, इसलिए इनके गोचर का प्रभाव कई राशियों पर खास रहेगा.
मंगल का नक्षत्र गोचर समय
द्रिक पंचांग के अनुसार, मंगल ग्रह 3 मार्च 2026 को रात 11 बजकर 2 मिनट पर कुंभ राशि में रहते हुए शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. इसके बाद वे 20 मार्च 2026 तक इसी नक्षत्र में रहेंगे.
20 मार्च 2026 को रात 9 बजकर 29 मिनट पर मंगल का गोचर पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में होगा. यह बदलाव कई राशियों के लिए सकारात्मक फल देने वाला माना जा रहा है.
वृषभ राशि पर मंगल गोचर का प्रभाव
वृषभ राशि वालों के लिए मार्च का महीना करियर के लिहाज से बेहद शुभ रहेगा. मंगल के प्रभाव से बड़ी तरक्की के योग बन रहे हैं. अचानक उच्च पद या नई जिम्मेदारी मिल सकती है. कारोबार करने वालों को अच्छा मुनाफा होगा. पैतृक संपत्ति से लाभ के संकेत हैं. समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और विवाह के योग भी बन सकते हैं.
वृश्चिक राशि के लिए खुशखबरी
वृश्चिक राशि वालों पर मंगल ग्रह की विशेष कृपा रहेगी. जिन लोगों की शादी नहीं हुई है, उन्हें इस महीने अच्छा रिश्ता मिल सकता है. पिता की सेहत में सुधार देखने को मिलेगा. नौकरीपेशा और बिजनेस करने वालों को किसी अनुभवी व्यक्ति के सहयोग से अच्छा लाभ मिलने के संकेत हैं.
ये भी देखें: इन राशियों से प्यार करना आसान नहीं… जानें कहीं आपकी राशि तो शामिल नहीं
धनु राशि वालों को मिलेगा लाभ
धनु राशि के लोगों का साहस और आत्मविश्वास बढ़ेगा. आप कठिन फैसले लेने में सफल रहेंगे. नई आय के स्रोत बन सकते हैं और फंसा हुआ धन वापस मिल सकता है. इसके साथ ही लंबी यात्रा या विदेश जाने के योग भी बन रहे हैं.
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
15+ वर्षों का अनुभव | ज्योतिष, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
Consultation: 8080426594 / 9545290847
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










