मकर साप्ताहिक राशिफल 28 जून से 4 जुलाई तक: इस हफ्ते व्यापार में सोच-समझकर लें फैसले, परिवार में बहस से बचना होगा जरूरी

Updated:
विज्ञापन

मकर साप्ताहिक राशिफल 28 जून से 4 जुलाई तक

Makar Saptahik Rashifal 28 June to 4 July 2026: सप्ताह की शुरुआत कुछ उतार-चढ़ाव के साथ हो सकती है, लेकिन धीरे-धीरे परिस्थितियां आपके पक्ष में होंगी. परिवार में शांति बनाए रखते हुए करियर और आर्थिक अवसरों का पूरा लाभ उठाने का समय है. जानने के लिए पढ़ें मकर साप्ताहिक राशिफल.

विज्ञापन

Makar Saptahik Rashifal, मकर राशि: यह सप्ताह पारिवारिक जीवन में धैर्य और समझदारी की मांग करेगा. कार्यक्षेत्र में शुरुआती चुनौतियों के बाद सफलता के संकेत हैं, जबकि आर्थिक स्थिति में सुधार और नए अवसर मिलने की प्रबल संभावना बन रही है. यहां ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से जानें मकर राशि का साप्ताहिक राशिफल.

विज्ञापन

पारिवारिक जीवन

इस सप्ताह पारिवारिक जीवन में तनाव बढ़ता नजर आ रहा है. चंद्रमा आपके राशि के द्वादश, पहला, तथा अंतिम दिन दूसरे भाव में संचरण करेंगे,घर के सदस्यों के बीच तालमेल बिगड़ सकता है, जिससे न केवल कलह की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, बल्कि मुमकिन है कि परिजन आपके खिलाफ रुख अख्तियार कर लें. ऐसे में आप घर में ही काफी अकेलापन महसूस करेंगे. गुरु सहयोग करेगे,किसी भी बहस में शामिल होने से बचें और संयम बरतें.

व्यापार और नौकरी

कामकाज के मोर्चे पर उतार-चढ़ाव बना रहेगा. नौकरीपेशा लोगों को बहुत संभलकर रहना होगा. छठे भाव में सूर्य के कारण अपने महत्वपूर्ण कार्यों की जानकारी इधर-उधर न शेयर करें. सप्ताह की शुरुआत में कठिनाइयां आएंगी, लेकिन धीरे-धीरे स्थिति सुधरेगी और वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा साथ मिलेगा. गुरु और शुक्र का आशीर्वाद प्राप्त होगा, सरकारी विभाग में काम करने वालों के हाथ कोई बड़ा मौका लग सकता है. व्यापारियों को अपने निर्णय बहुत सोच-समझकर लेने होंगे, अन्यथा भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है.

करियर और शिक्षा

करियर के क्षेत्र में शुरुआती दौर में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा. छात्रों को अपने लक्ष्य पर पूरी तरह से ध्यान केंद्रित रखने की जरूरत है. परिवार के बीच चल रहे तनाव का असर आपकी पढ़ाई पर नहीं पड़ना चाहिए.

स्वास्थ्य

स्वास्थ्य के मामले में यह समय कुछ अनुकूल नहीं रहेगा. छोटी सी भी समस्या हो तो उसे नजरअंदाज न करें, बल्कि तुरंत डॉक्टर से सलाह लें. संतुलित आहार लें और योग से मानसिक तनाव दूर करें.

आर्थिक स्थिति

आर्थिक स्थिति मजबूत होने के आसार बन रहे हैं. अगर आप शादीशुदा हैं, तो आपका जीवनसाथी आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने में मुख्य भूमिका निभा सकता है.

प्रेम जीवन

वैवाहिक जीवन में तालमेल अच्छा रहेगा. प्रेमी जोड़ों को सलाह है कि घर के तनाव को अपने रिश्ते में न लाएं, बातचीत में धैर्य रखें.

लकी अंक: 7
लकी रंग: नारंगी

उपाय

गुरुवार के दिन पीले वस्त्र धारण करें. घर के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाकर शांति की कामना करें.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola