मकर साप्ताहिक राशिफल 24 से 30 मई तक: इस हफ्ते आपके भाई-बहनों और मित्रों का पूरा सहयोग सुनिश्चित करेगी

मकर साप्ताहिक राशिफल 24 से 30 मई तक
Makar Saptahik Rashifal 24 to 30 May 2026: क्या इस सप्ताह आपकी लव लाइफ में स्थिरता आएगी? क्या स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता होगी? क्या करियर में आपकी मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा? जानने के लिए पढ़ें मकर साप्ताहिक राशिफल.
Makar Saptahik Rashifal, मकर साप्ताहिक राशिफल: यह सप्ताह आपके लिए अपनी सूझबूझ से विपरीत परिस्थितियों पर विजय पाने का रहेगा, क्योंकि चंद्रमा आपके अष्टम से एकादश भाव तक गोचर करेंगे. सप्ताह की शुरुआत में चंद्रमा के अष्टम भाव में होने से मानसिक रूप से थोड़ी बेचैनी हो सकती है. आपकी राशि के छठे भाव (शत्रु व रोग भाव) में बुध, शुक्र और गुरु की युति से त्रिग्रही योग बन रहा है, जो आपको कंपटीशन और अदालती मामलों में सफलता दिलाएगा. आपकी राशि के पंचम भाव में सूर्य की उपस्थिति से बौद्धिक क्षमता बढ़ेगी, लेकिन संतान को लेकर चिंता रह सकती है.
करियर-बिजनेस: करियर के लिहाज से यह सप्ताह कड़ी मेहनत और उसके बाद बड़ी सफलता मिलने का है. छठे भाव का त्रिग्रही योग नौकरीपेशा जातकों को कार्यस्थल पर विरोधियों की हर चाल को नाकाम करने की शक्ति देगा. आपके काम की गुणवत्ता सुधरेगी. व्यापारियों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा, उन्हें उधारी के लेन-देन से पूरी तरह बचना चाहिए. आपकी राशि के चतुर्थ भाव में मंगल देव की उपस्थिति व्यापार में कुछ नया करने का साहस देगी, लेकिन सोच-समझकर कदम उठाएं.
रिलेशनशिप: इस सप्ताह आपको सतर्क रहने की जरुरत है. क्योंकि आपकी राशि के चतुर्थ भाव के मंगल और छठे भाव के त्रिग्रही योग के कारण परिवार में किसी बात को लेकर बहस हो सकती है. हालांकि, आपकी राशि के तृतीय भाव में शनि देव की मजबूत उपस्थिति आपके भाई-बहनों और मित्रों का पूरा सहयोग सुनिश्चित करेगी. आप अपनी बुद्धिमानी से पारिवारिक कलह को शांत करने में सफल रहेंगे.
लव लाइफ: प्रेम संबंधों के लिए यह सप्ताह थोड़ा मिलाजुला रहेगा. पंचम भाव में सूर्य की उपस्थिति के कारण लव लाइफ में थोड़ा अहंकार का टकराव हो सकता है, जिससे पार्टनर के साथ बहस होने की आशंका है. हालांकि, छठे भाव में शुक्र और गुरु की युति होने से अंततः गलतफहमियां दूर होंगी और आप दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला बना रहेगा. वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी का सहयोग आपको मानसिक संबल प्रदान करेगा.
ये भी पढ़ें: Gen-Z Weekly Horoscope 24 to 30 May 2026: मेष से लेकर मीन राशि में किसकी vibe रहेगी सबसे हाई
सावधानी: इस सप्ताह उधारी लेन-देन से बचें और अपनी सेहत का ध्यान रखें.
उपाय: इस सप्ताह शनिवार को शनि चालीसा का पाठ करें और पीपल के वृक्ष के नीचे दीपक जलाएं.
शुभ रंग: नीला या आसमानी
शुभ अंक: 8
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










