Lucky Zodiac 2023: इन राशियों के लिए नया साल होगा शुभ, भाग्य का मिलेगा पूरा साथ

Lucky Zodiac 2023: नए साल का आगाज सप्ताह भर के बाद होगा. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार साल 2023 कुछ लोगों के लिए शुभ रहने वाला है तो कई को चुनौतियों का भी सामना करना पड़ सकता है. यहां जानें किन राशि के जातकों के लिए साल 2023 होगा शुभ
Lucky Zodiac 2023: नए साल की शुरुआत होने में बस कुछ ही समय बाकी है. हर कोई जानना चाह रहा है कि आने वाले साल में उसके साथ क्या कुछ अच्छा होगा और किन बातों के लिए उन्हें सावधानी बरतनी होगी. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार साल 2023 कुछ लोगों के लिए शुभ रहने वाला है तो कई को चुनौतियों का भी सामना करना पड़ सकता है. यहां जानें किन राशि के जातकों के लिए साल 2023 होगा शुभ
वृषभ राशिफल
वर्ष 2023 आपके लिए सौभाग्यशाली वर्ष है. शुक्र और शनि के कारण व्यापार में वृद्धि होगी. दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा. साल की शुरुआत में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं, लेकिन मई के बाद स्थितियां और अनुकूल होंगी. सेवा क्षेत्र और नौकरी से जुड़े लोगों के लिए अप्रत्याशित अवसर मिलेंगे.
सिंह राशि
वार्षिक राशिफल के अनुसार सिंह राशि के जातकों के लिए भी आने वाला वर्ष खुशियों से भरा रहेगा. बीच-बीच में कुछ छोटे-मोटे उतार चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं. लेकिन जातक द्वारा किए गए कार्यों में गलतियों की संख्या न के बराबर हो जाएगी. जिसके कारण उन्हें कार्यक्षेत्र में उन्नति व सराहना दोनों प्राप्त होगी. मेहनत के अनुरूप जातक को लाभ मिलेगा, इसके भी प्रबल संकेत हैं.
तुला राशि
इस वर्ष आपके मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी. जून मध्य के बाद बेहतर स्थितियां बनेंगी. साल 2023 आपके लिए समझ, संतुलन और सावधानी से आगे बढ़ने का साल है. किसी भी कार्य को परख कर ही करें. परिवार में सामंजस्य के लिए अतिरिक्त प्रयास करने पड़ सकते हैं. प्रलोभन और मोह में पड़ने से बचें.
वृश्चिक राशि
वर्ष 2023 की भाग्यशाली राशियों की सूचि में वृश्चिक राशि का भी नाम है. इसलिए आने वाला वर्ष इस राशि के जातकों के लिए उत्तम साबित होगा. राशिफल के अनुसार उन्हें वित्तीय लाभ के साथ-साथ नौकरी व व्यवसाय में भी लाभ मिल सकता है. इस वर्ष विदेश यात्रा के भी योग बन रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










