Libra Yearly Horoscope 2026: तुला राशि वालों को नए साल में करना पड़ेगा किन चुनौतियों का सामना, जानें वार्षिक राशिफल

Published by : Shaurya Punj Updated At : 19 Dec 2025 1:56 PM

विज्ञापन

तुला राशि का 2026 का वार्षिक राशिफल

Libra Yearly Horoscope 2026: नया साल 2026 तुला राशि वालों के लिए कई बदलाव लेकर आ रहा है. शनि और गुरु की चाल से जीवन के हर क्षेत्र पर प्रभाव पड़ेगा. जानिए पारिवारिक जीवन, करियर, व्यापार, प्रेम संबंध, स्वास्थ्य और संपत्ति से जुड़े शुभ-अशुभ योग का विस्तृत ज्योतिषीय विश्लेषण.

विज्ञापन

Libra Yearly Horoscope 2026: नया साल 2026 तुला राशि वालों के लिए बड़े बदलाव और नए अवसर लेकर आ रहा है. इस वर्ष ग्रहों की चाल विशेष रूप से प्रभावशाली रहेगी. गुरु 02 जून 2026 तक नवम भाव में और उसके बाद दशम भाव में, वहीं शनि पूरे वर्ष छठे भाव में विराजमान रहेंगे. राहु पंचम भाव और केतु की दृष्टि, साथ ही मंगल का समय-समय पर राशि परिवर्तन—ये सभी ग्रह मिलकर तुला राशि के जीवन के हर क्षेत्र को प्रभावित करेंगे. आइए, ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा की गणना के अनुसार जानते हैं कि तुला राशि 2026 में कैसी रहेगी.

तुला राशि 2026: पारिवारिक जीवन का हाल

साल 2026 में तुला राशि वालों को पारिवारिक जीवन में सामान्य से बेहतर परिणाम मिलेंगे. गुरु का नवम भाव में होना 02 जून तक परिवार में सौहार्द, सम्मान और धार्मिक वातावरण बनाए रखेगा. इस दौरान परिवार के साथ धार्मिक यात्रा और मांगलिक कार्य के योग बनेंगे.

हालांकि, मंगल की अशुभ चाल के कारण बीच-बीच में आपसी मतभेद और भाईचारे में कमी महसूस हो सकती है. 02 जून के बाद गुरु के दशम भाव में प्रवेश से स्थिति पर नियंत्रण होगा और परिवार में स्थिरता आएगी. 31 अक्तूबर 2026 के बाद रिश्तों में संवाद और संयम बनाए रखना जरूरी होगा.

व्यापार और नौकरी राशिफल 2026

साल 2026 में तुला राशि का व्यापार

तुला राशि वालों के लिए 2026 में व्यापारिक स्थिति थोड़ी कमजोर रह सकती है. पंचम भाव में राहु के कारण गलत निर्णय से नुकसान हो सकता है. नया निवेश करने से पहले सोच-विचार जरूरी है. जो लोग नया व्यापार शुरू करने की योजना बना रहे हैं, उन्हें इसे स्थगित रखना बेहतर रहेगा. अत्यावश्यक स्थिति में ही व्यापार शुरू करें और भरोसेमंद स्टाफ रखें.

ये भी पढ़ें:  कन्या राशि वाले जातकों का करियर से लेकर प्रेम, स्वास्थ्य और परिवार तक कैसा रहेगा नया साल?

साल 2026 में तुला राशि का नौकरी का योग

नौकरीपेशा जातकों के लिए साल 2026 मिश्रित लेकिन प्रगति देने वाला रहेगा. कार्य में लापरवाही न करें. वरिष्ठ अधिकारी आपके अनुभव और मेहनत की सराहना करेंगे. जून से पहले स्थान परिवर्तन या नई नौकरी का योग बन सकता है, जो लाभदायक रहेगा. 31 अक्तूबर के बाद नौकरी की स्थिति और मजबूत होगी.

तुला राशि का 2026 में शिक्षा और करियर

विद्यार्थियों के लिए साल 2026 मिला-जुला रहेगा. पंचम भाव में राहु होने से पढ़ाई में मन नहीं लगेगा और मानसिक अस्थिरता बनी रह सकती है. हालांकि, ज्योतिष, अध्यात्म और धर्म से जुड़ी पढ़ाई करने वालों को विशेष लाभ मिलेगा.

कॉलेज के छात्र सहपाठियों से सहयोग पाएंगे, लेकिन किसी पर पूरी तरह निर्भर न रहें. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को 31 अक्तूबर के बाद सफलता मिलने के प्रबल योग हैं. करियर में धीरे-धीरे उन्नति होगी और नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को वर्ष के उत्तरार्ध में सफलता मिलेगी.

साल 2026 में तुला राशि का भवन और संपत्ति योग

नया साल 2026 तुला राशि वालों को भूमि-भवन का सुख प्रदान करेगा. शनि का छठे भाव में होना आय के स्रोतों को मजबूत करेगा. यदि किसी संपत्ति विवाद या मुकदमे में फंसे हैं, तो फैसला आपके पक्ष में आने की संभावना है. मकान या जमीन खरीदने के लिए वर्ष अनुकूल है, विशेषकर वर्ष के मध्य और अंत में.

साल 2026 में तुला राशि का वाहन खरीद योग

वाहन खरीदने के इच्छुक तुला राशि वालों के लिए 2026 शुभ संकेत लेकर आया है. जनवरी से 02 जून तक गुरु नवम भाव में रहेंगे, जिससे लग्जरी वाहन खरीदने का योग बनेगा. शनि की शुभ स्थिति भी वाहन सुख को बढ़ाएगी.

तुला राशि का 2026 में प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन

प्रेम संबंधों के लिए 2026 संवेदनशील रहेगा. राहु पंचम भाव में और केतु की दृष्टि के कारण प्रेम जीवन में भ्रम और गलतफहमियां हो सकती हैं. पार्टनर से बातचीत में संयम रखें.

02 जून से पहले सिंगल लोगों को विवाह प्रस्ताव मिल सकता है और प्रेम विवाह के योग भी बनेंगे. वैवाहिक जीवन में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, लेकिन आपसी सहयोग से रिश्ता मजबूत रहेगा.

तुला राशि का स्वास्थ्य राशिफल 2026

स्वास्थ्य के लिहाज से 2026 तुला राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा. शनि छठे भाव में होने से बड़ी बीमारी का योग नहीं है, लेकिन बीच-बीच में पेट संबंधी समस्या, मानसिक तनाव और सिरदर्द हो सकता है. शुक्र की कमजोर स्थिति के कारण निजी अंगों और कमर के नीचे के हिस्से से जुड़ी समस्या हो सकती है. 02 जून से 31 अक्तूबर के बीच विशेष सावधानी रखें.

तुला राशि 2026: लकी फैक्टर

लकी नंबर: 3

लकी कलर: हरा

तुला राशि का 2026 में शुभ उपाय

  • बुधवार को संध्या काल में मंदिर में काले तिल का दान करें
  • नियमित रूप से भगवान गणेश की पूजा करें
  • दुर्गा चालीसा का पाठ करें

कुल मिलाकर, तुला राशि के लिए साल 2026 उतार-चढ़ाव के साथ उन्नति देने वाला रहेगा. सही निर्णय, संयम और आध्यात्मिक उपाय अपनाने से यह वर्ष आपके लिए सफलता, सुख और स्थिरता लेकर आएगा.

जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है .

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola