Leo Weekly Horoscope 22 to 28 December 2024: सिंह राशि वालों को अपमान का सामना करना पड़ सकता है, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
Published by : Shaurya Punj Updated At : 21 Dec 2024 11:21 AM
Leo Weekly Horoscope 22 to 28 December 2024
Leo Weekly Horoscope 22 to 28 December 2024: सिंह राशि के लिए 22 दिसंबर 2024 से 28 दिसंबर 2024 का दिन कैसा रहेगा. जानें ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से से सिंह राशि का साप्ताहिक राशिफल.
Leo Weekly Horoscope 22 to 28 December 2024: सिंह राशि वालों के लिए दिसंबर माह का नया सप्ताह (साप्ताहिक राशिफल दिसंबर 2024) कैसा रहेगा, आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से से सिंह राशि का साप्ताहिक राशिफल.
सिंह साप्ताहिक राशिफल दिसंबर 2024
कैरियर
सिंह राशि वाले इस सप्ताह कुछ अधूरे कार्य आपके लिए चुनौती बन सकते हैं. इस स्थिति में यह उचित होगा कि आप उन्हें पूरा करने का प्रयास करें. आपको प्रभावशाली व्यक्तियों का सहयोग प्राप्त हो सकता है. इस समय आपके सामने कुछ ऐसे अवसर आएंगे, जिनका लाभ उठाने से आपका भविष्य उज्ज्वल हो सकता है. मीडिया और खेल से जुड़े व्यक्तियों को अपने करियर में अच्छी सफलता प्राप्त होगी. छात्रों के लिए यह समय अनुकूल है, अध्ययन और व्यवसाय में रुचि बढ़ेगी. आप अपनी बुद्धिमत्ता और चतुराई से कई कठिनाइयों पर विजय प्राप्त करेंगे.
यहां देखें 2025 का वार्षिक राशिफल
पर्सनल लाइफ
व्यक्तिगत जीवन के लिए यह समय अनुकूल नहीं है. मानसिक तनाव की स्थिति बनी रहेगी. विवाहेत्तर या अवैध संबंधों से दूर रहना बेहतर होगा, अन्यथा इसका प्रतिकूल प्रभाव आपके पारिवारिक और व्यावसायिक जीवन पर पड़ेगा. आपको अपमान का सामना करना पड़ सकता है. अपने दायित्वों को सही तरीके से निभा न पाने के कारण आपको तनाव का सामना करना पड़ेगा.
फैमिली लाइफ
इस समय पारिवारिक महत्वपूर्ण कार्यों को स्थगित रखना उचित रहेगा. पिछले सप्ताह किए गए निर्णय इस समय परिवार के लिए विशेष रूप से लाभकारी सिद्ध होंगे. विवादास्पद मामलों के समाधान में विलंब हो सकता है. भौतिक सुख-सुविधाओं की कमी का सामना करना पड़ सकता है. विरोधियों के निरंतर षड़यंत्र से जीवन की राह में कठिनाइयां उत्पन्न हो सकती हैं.
शुभ दिन– मंगलवार, शुक्रवार
शुभ तारीख– 23, 27
शुभ रंग– लाल, नारंगी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










