Aquarius Horoscope 2024: कुम्भ राशि वालों को वरिष्ठ सहयोग करेंगे, जानें राशिफल
Published by : Shaurya Punj Updated At : 15 Jan 2024 6:19 PM
Aquarius Horoscope 2024: सभी लोग जानना चाहते है कि नया साल का पहला माह जनवरी महीना हमारे लिए कैसा रहने वाला है. जाने ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा जी से आपकी राशि और कुंडली पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव से उनकी चाल को देखते हुए विश्लेषण किए है.
Aquarius Yearly Horoscope 2024: सभी लोग जानना चाहते है कि नया साल का पहला माह जनवरी महीना हमारे लिए कैसा रहने वाला है. मेरे और मेरे परिवार के लिए कैसा रहेगा , मेरा व्यापार आगे बढ़िया या नही या नई समस्या का सामना करना पड़ेगा इत्यादि कई प्रकार के विचार हमारे मन को घेरे रखती हैं. जाने ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा जी से आपकी राशि और कुंडली पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव से उनकी चाल को देखते हुए विश्लेषण किए है.
कुम्भ राशि का कैसा रहेगा पारिवारिक जीवन :
कुम्भ राशि के लिए यह माह मिलाजुला रहेगा.अचल संपति से आपको लाभ मिलेगा परिवार में आपके सभी बातों को सम्मान करेगे, परिवार वाले के साथ घूमने का प्लान करेगे .सभी सदस्य मिलकर खूब आनन्द लेंगे . आप इस समय अपने परिवार के साथ बहुत ही प्रसन्न रहेगें लेकिन आपके बच्चे से थोडा तकलीफ होगी .17 जनवरी के बाद जीवन में कठिन समस्या से गुजरना पड़ेगा.आपके मन में किसी बात को लेकर भय बन जायेगा .शनि के कारण आप अपने जीवन में अपने गुरु के बात को सम्मान करेगे जिसे आप नित्य बढ़ोतरी होगी .आपके अन्दर ईमानदारी
बनी रहेगी , परिवार के किसी सदस्य को नौकरी लग सकती है जिसे परिवार में सब प्रसन्न रहेगें.माह के अंतिम सप्ताह में आपके अन्दर गुस्सा बनेगा लेकिन आप अपने गुस्से पर नियंत्रण रखे .पिता के स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा .
कुंभ राशि का व्यापार तथा नौकरी कैसा रहने वाला है
व्यापार में निवेश नहीं करे व्यापार थोड़ी धीमी गति से चलेगा जो लोग साझे में व्यापार किए है उनके लिए अनुकूल नहीं रहेगा.शनि के अनुकूल स्थिति नहीं रहने के कारण व्यापार में कभी -कभी तंगी का शिकार होना पड़ेगा जिसे आपका मन दुखी होगा, व्यापार को लेकर थोडा कर्ज बढ़ जायेगा,बाजार में आपके शत्रु बढ़ जायेगे.माह के अंतिम सप्ताह से सब ठीक हो जायेगा .नौकरी करने वाले को अपने कार्य क्षेत्र में ध्यान दे इस समय आप काम बहुत बढ़िया करेगे लेकिन आपको अपने काम में बहुत सारे चुनौती का करना पड़ेगा कार्य स्थल में कुछ अलग से काम मिल सकता है आप अगर नौकरी में परिवर्तन करना चाहते है आपके लिए बहुत ही उत्तम समय रहेगा.माह के अंतिम सप्ताह से आपके वरिष्ठ अधिकारी आपको सहयोग करेगे .
कुंभ राशि को शिक्षा तथा करियर कैसा रहेगा
शिक्षा के क्षेत्र में विधार्थियों के लिए उत्तम रहने वाला है आपके द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए गए प्रयास में आपको सफलता मिलेगा,जो लोग किसी काम को लेकर परेशान है कुछ समय से आपके पढाई नहीं हो रहा है कसी मित्र के सहायता के कारण आपके प्रोजेक्ट पुरा होगा .जो लोग संगीत क्षेत्र में या खेल के क्षेत्र में पढाई कर रहे है आपके लिए यह माह बहुत ही अनुकूल रहे वाला है करियर में आपको सहयोग मिलेगा आप अपने काम से प्रसन्न रहेगे आप अपने करियर में अच्छा दौर देखने को मिलेगा काम को लेकर थोड़ी अवहेलना होगी .अगर आप नई नौकरी के तलाश में है आप को सफलता मिलेगी साथ ही आपका वित बहुत बढ़िया रहेगा.
कुम्भ राशि के लिए आर्थिक स्थिति कैसी रहेगी
कुम्भ राशि वाले के लिए वित्तीय हालत बहुत ही बढ़िया रहने वाला है मंगल ठीक होने के कारण वर्ष के शुरुआत से ही ठीक रहने वाला है .आप के वित्तीय स्थिति को देखकर आप खुद असमंजस की स्थिति में रहेगें लेकिन सूर्य और मंगल मिलकर आपको वित्तीय हालत को बहुत ही बढ़िया बनायेगे मार्च के महिना वित को लेकर ठीक नहीं रहेगा लेकिन आपको परेशान होने की जरुरत नहीं है .अगस्त के बाद आपके वित्तीय हालत बहुत ही अनुकूल हो जायेगा .
कुम्भ कन्या राशि का वाहन सुख कैसा रहेगा
कुंभ राशि वाले को वाहन का सुख वर्ष के शुरुआत के महीने में बहुत ही सुन्दर योग बनी हुई है इस समय सूर्य और मंगल की युति आपको लाभ देने वाला है इस समय आप बढ़िया वाहन की सुख प्राप्त करेगे अगर इस समय वाहन का खरीदारी नहीं कर सके तब फरवरी तथा मार्च में नहीं खरीदे सितम्बर तथा अक्तूबर का महिना आपको वाहन खरीद सकते है .
कुम्भ वाले के लिए संतान के लिए कैसा रहने वाला है
कुंभ राशि वाले को संतान का सुख मिलाजुला रहने वाला है वर्ष के शुरुआत में संतान से थोड़ी परेशानी बनेगी संभवत संतान का स्वास्थ्य भी ठीक नहीं रहेगा .अप्रेल के बाद आपके संतान शिक्षा के क्षेत्र में उन्नति करेगे .आपके मन के अनुकूल आपके संतान कार्य करेगे जिसे आपका मान प्रसन्न रहेगा जुलाई महीने के बाद आपके संतान के शिक्षा तथा जो लोग प्रतियोगिता
परीक्षा की तैयारी में है उनके लिए उत्तम रहेगा .
कुंभ राशि का प्रेम जीवन कैसा रहने वाला है
प्रेम जीवन में आपका रिश्ता ठीक रहेगा प्रेम संबध को लेकर इस माह आपको वयोक्तिगत कई तरह से अवसर मिलेगा .आप बहुत ही ईमानदारी के साथ अपने प्रेम सम्बन्ध को निर्वाह करेगे ,जो लोग नए प्रेम सम्बन्ध के इंतजार कर रहे है आप सफल रहेंगे.आप अपने भावना को खुलकर जिए इस समय आप खूब रोमांटिक हो जायेगे .जो लोग विवाहित है वह थोडा अपने पत्नी को लेकर चिंतित रह सकते है .जो लोग अविवाहित है अपने नजदीक रिश्तेदार के साथ विवाह को लेकर चर्चा चल सकती है .
कुंभ राशि का स्वास्थ्य कैसा रहेगा
इस माह आपके स्वास्थ्य मिला जुला रहेगा .मानसिक तनाव बनेगा इस माह आपको चोट चपेट तथा त्वचा से सम्बन्धित समस्या बन सकती है .बच्चे को हड्डी सम्बंधित समस्या बनेगा .आपके पत्नी के स्वस्थ्य ठीक नहीं रहेगा पाचन सम्बंधित समस्या बनेगा .
कुंभ राशि का क्या रहेगा लकी नंबर 9
कुंभ राशि का क्या रहेगा लकी कलर सफेद
उपाय
-
शनिवार के दिन पीपल के पेड़ में जल दे तथा भगवान शनि का पूजन करे लाभ होगा .
-
बुधवार को मंदिर में काले तिल का दान करे
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










