ePaper

कुम्भ राशिफल 27 जनवरी 2026: पार्टनर के साथ बढ़ेगी नजदीकियां, प्रेम संबंधों में आएगी स्थिरता

Updated at : 27 Jan 2026 3:52 AM (IST)
विज्ञापन
कुम्भ राशिफल 27 जनवरी 2026: पार्टनर के साथ बढ़ेगी नजदीकियां, प्रेम संबंधों में आएगी स्थिरता
कुंभ आज का राशिफल 27 जनवरी 2026

Kumbh Aaj Ka Rashifal 27 January 2026: कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा. क्या आज किस्मत का साथ मिलेगा. क्या अधूरे काम पूरे होंगे? जानिए आज का कुंभ राशिफल.

विज्ञापन

Kumbh Aaj Ka Rashifal 27 January 2026 : आज 27 जनवरी 2026 दिन मंगलवार है. पंचांग के अनुसार आज माघ शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि शाम 04 बजकर 29 मिनट तक रहेगी. इसके बाद दशमी तिथि प्रारंभ होगी. ग्रहों की स्थिति की बात करें तो सूर्य के साथ मंगल, शुक्र और बुध मकर राशि में हैं. चंद्रमा मेष राशि में है उपरांत वृषभ राशि मे गोचर करेंगे. गुरु मिथुन, शनि मीन, राहु कुंभ और केतु सिंह राशि में स्थित है.आइए जानते हैं पिछले एक दशक से भी अधिक समय से कार्यरत ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से कुंभ राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन मंगलवार ….

Kumbh Aaj Ka Rashifal कुंभ आज का राशिफल

आज नए आइडिया और नए प्रोजेक्ट शुरू हो सकते हैं. बदलाव के योग हैं. दोस्तों या प्रेमी से सहयोग और सपोर्ट मिलेगा. सेहत अच्छी रहेगी. ऊर्जा बनी रहेगी.

करियर / बिजनेस: स्टूडेंट्स का पढ़ाई में मन लगेगा और मेहनत का परिणाम मिलने की संभावना है. प्राइवेट जॉब में काम का दबाव रहेगा, लेकिन आपकी समझदारी से परिस्थितियां नियंत्रित रहेंगी. बिजनेस में नए प्रोजेक्ट या क्लाइंट से संपर्क बन सकता है, पर किसी भी तरह का कान्ट्रैक्ट साइन करने से पहले शर्तें ध्यान से पढ़ें. जॉब बदलने का विचार है तो योजना और रिसर्च पर ध्यान दें.

रिलेशनशिप (परिवार): परिवार में तालमेल और सहयोग रहेगा. माता–पिता का मार्गदर्शन लाभदायक रहेगा. भाई–बहन के साथ सामान्य रिश्ते रहेंगे. घर में मेहमानों का आगमन संभव है, जिससे हलचल बढ़ सकती है. प्रॉपर्टी या पैतृक मामलों में जल्दबाज़ी न करें.

लव लाइफ: पार्टनर के साथ संबंध मजबूत रहेंगे. आज भावनाओं को साझा करना लाभदायक रहेगा. सिंगल लोगों की किसी से दोस्ती या नज़दीकी बढ़ सकती है. पुराने क्रश से जुड़ी बातें सामने आ सकती हैं, सतर्क रहें.

स्वास्थ्य: मानसिक रूप से सक्रिय रहेंगे, लेकिन थकान या नींद की कमी से परेशानी हो सकती है. पेट या पाचन संबंधी हल्की समस्या संभव है. पर्याप्त पानी पिएं, हल्का भोजन करें और स्ट्रेस कम करने के लिए मेडिटेशन या योग करें.

पंचांग अनुसार आज का विशेष उपाय (मंगलवार):

हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करें.
“ॐ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः” मंत्र का 11 या 21 बार जप करें.
लाल मसूर या गुड़ का दान करें.
आज क्रोध पर नियंत्रण रखने का संकल्प लें.
नोट: यह उपाय मानसिक स्पष्टता, सकारात्मक सोच और भावनात्मक संतुलन बनाए रखने में सहायक माना जाता है.

शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक: 7

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

Also Read:- Aaj Ka Panchang 27 January 2026: आज माघ शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि, जानें शुभ-अशुभ समय और नक्षत्र-योग व करण

Also Read:- February 2026 Festival List: फरवरी में माघ पूर्णिमा, महाशिवरात्रि, सूर्य ग्रहण और विजया एकादशी कब है? देखें सभी व्रत-त्योहारों की संपूर्ण सूची

विज्ञापन
Ranjan Kumar

लेखक के बारे में

By Ranjan Kumar

दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म, दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स. वर्तमान में प्रभात खबर में धर्म और राशिफल बीट पर काम कर रहे हैं, जहां गंभीर विषयों को सरल और प्रभावी शैली में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं. राजनीति, सिनेमा और हेल्थ विषयों पर पैनी पकड़. गहरी रिसर्च आधारित लेखन सीखने का प्रयास जारी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola