कन्या राशिफल 27 जनवरी 2026: भावनाओं में बहकर कोई बड़ा निर्णय न लें, अनावश्यक खर्च से बचें


Kanya Aaj Ka Rashifal 27 January 2026: कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन क्या परिणाम लेकर आएगा. क्या आज भाग्य अनुकूल रहेगा. क्या रुके हुए काम पूरे होंगे? पढ़ें आज का कन्या राशिफल.
Kanya Aaj Ka Rashifal 27 January 2026: आज 27 जनवरी 2026 दिन मंगलवार है. पंचांग के अनुसार आज माघ शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि शाम 04 बजकर 29 मिनट तक रहेगी. इसके बाद दशमी तिथि प्रारंभ होगी. ग्रहों की स्थिति की बात करें तो सूर्य के साथ मंगल, शुक्र और बुध मकर राशि में हैं. चंद्रमा मेष राशि में है उपरांत वृषभ राशि मे गोचर करेंगे. गुरु मिथुन, शनि मीन, राहु कुंभ और केतु सिंह राशि में स्थित है.आइए जानते हैं पिछले एक दशक से भी अधिक समय से कार्यरत ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से कन्या राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन मंगलवार ….
Kanya Aaj Ka Rashifal कन्या आज का राशिफल
कन्या राशि: आज मेहनत का पूरा फल मिलेगा. बॉस और सीनियर्स खुश रहेंगे. रिश्तों में छोटी बातों पर टकराव हो सकता है. संयम रखें. पेट और पाचन से जुड़ी समस्या हो सकती है. हल्का भोजन करें.
करियर / बिजनेस: स्टूडेंट्स का पढ़ाई में मन लगेगा, लेकिन अधिक फोकस और मेहनत की जरूरत होगी. लगातार प्रयास करने से अच्छे रिज़ल्ट मिलने की संभावना है. प्राइवेट जॉब में काम का दबाव बढ़ सकता है, लेकिन आपकी मेहनत सराही जाएगी. बिज़नेस में नए प्रोजेक्ट या क्लाइंट से बातचीत हो सकती है, लेकिन किसी भी तरह का कान्ट्रैक्ट साइन करने से पहले शर्तें अच्छे से जांच लें. जॉब बदलने का विचार है तो फिलहाल रिसर्च और योजना तक ही सीमित रखें.
रिलेशनशिप (परिवार): परिवार में आपकी सलाह और समझदारी की अहमियत बढ़ेगी. माता–पिता का सहयोग मिलेगा. भाई–बहन के साथ तालमेल अच्छा रहेगा. घर में मेहमानों के आगमन से हलचल और थोड़ी व्यस्तता रहेगी. प्रॉपर्टी या पैतृक मामलों में जल्दबाज़ी से बचें.
लव लाइफ: पार्टनर के साथ भावनाओं को स्पष्ट रूप से साझा करना लाभदायक रहेगा. आज छोटी-सी बात को तूल न दें. सिंगल लोगों की किसी से बातचीत बढ़ सकती है. पुराने क्रश से जुड़ी बातें सामने आ सकती हैं, सतर्क रहें.
स्वास्थ्य: मानसिक रूप से सक्रिय रहेंगे, लेकिन थकान या तनाव महसूस हो सकता है. पेट या पाचन संबंधी हल्की परेशानी हो सकती है. हल्का भोजन लें, पर्याप्त पानी पिएं और स्ट्रेस कम करने के लिए मेडिटेशन या योग करें.
पंचांग अनुसार आज का विशेष उपाय (मंगलवार):
हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करें.
“ॐ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः” मंत्र का 11 या 21 बार जप करें.
लाल मसूर या गुड़ का दान करें.
आज क्रोध पर नियंत्रण रखने का संकल्प लें.
नोट: यह उपाय मानसिक स्पष्टता, सकारात्मक सोच और निर्णय क्षमता बढ़ाने में सहायक माना जाता है.
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 6
ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581
Also Read:- Aaj Ka Panchang 27 January 2026: आज माघ शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि, जानें शुभ-अशुभ समय और नक्षत्र-योग व करण
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ranjan Kumar
दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म, दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स. वर्तमान में प्रभात खबर में धर्म और राशिफल बीट पर काम कर रहे हैं, जहां गंभीर विषयों को सरल और प्रभावी शैली में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं. राजनीति, सिनेमा और हेल्थ विषयों पर पैनी पकड़. गहरी रिसर्च आधारित लेखन सीखने का प्रयास जारी है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए