जुलाई 2026 का महागोचर: ग्रहों की बदलती चाल से इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

जुलाई के महागोचर से पड़ेगा इन राशियों पर असर
July 2026 Planet Transit: जुलाई 2026 में शुक्र, सूर्य, बुध और शनि के महागोचर से सिंह, तुला, मकर और मीन राशि के जातकों को करियर, धन और भाग्य में विशेष लाभ मिलने के संकेत हैं.
July 2026 Planet Transit: वैदिक ज्योतिष के अनुसार जुलाई 2026 ग्रहों की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण महीना माना जा रहा है. इस दौरान कई प्रमुख ग्रह अपनी राशि या चाल बदलेंगे, जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा. ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार 4 जुलाई को शुक्र सिंह राशि में प्रवेश करेंगे, 16 जुलाई को सूर्य कर्क राशि में गोचर करेंगे, 24 जुलाई को बुध वक्री होंगे, जबकि 27 जुलाई को शनि मीन राशि में वक्री हो जाएंगे. ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा ने बताया कि इन ग्रह परिवर्तनों का सबसे सकारात्मक प्रभाव चार राशियों पर देखने को मिल सकता है.
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए जुलाई उन्नति और सम्मान लेकर आएगा. नौकरी में प्रमोशन, वेतन वृद्धि या नई जिम्मेदारियां मिलने की संभावना है. व्यापार शुरू करने या विस्तार करने के लिए भी समय अनुकूल माना जा रहा है. पारिवारिक जीवन में सामंजस्य रहेगा और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा.
तुला राशि
तुला राशि वालों की आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है. लंबे समय से अटका हुआ धन मिलने के योग बन रहे हैं. नौकरी बदलने की योजना बना रहे लोगों को बेहतर अवसर प्राप्त हो सकते हैं. साथ ही मानसिक शांति और सुख-सुविधाओं में भी वृद्धि होने के संकेत हैं.
मकर राशि
मकर राशि के लिए भाग्य का साथ मिलने की संभावना है. विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है. नौकरीपेशा लोगों के लिए विदेश यात्रा या नए अवसर लाभदायक साबित हो सकते हैं. स्वास्थ्य में भी पहले से सुधार देखने को मिलेगा.
ये भी पढ़ें: साप्ताहिक अंक राशिफल (29 जून-5 जुलाई 2026): जानें आपके जन्मांक के लिए कैसा रहेगा नया सप्ताह
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए जुलाई करियर में नई शुरुआत का संकेत दे रहा है. नई नौकरी मिलने या पदोन्नति के योग बन सकते हैं. आय के नए स्रोत खुल सकते हैं और पुराने कर्ज से राहत मिलने की संभावना है. मित्रों और सहयोगियों का पूरा साथ मिलेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










